फैक्ट्री में हुई चोरी का खुलासा, एक लाख से अधिक के मशीन पार्ट बरामद
Factory theft uncovered, machine parts worth over one lakh recovered
वाराणसी: पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना लोहता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कस्बा इंचार्ज ऋतुराज मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने कारखाने से हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से एक लाख रुपये से अधिक कीमत के रेपीयर मशीन के कलपुर्जे व उपकरण बरामद हुए. 14 मई को भुक्तभोगी द्वारा थाना लोहता पर सेंट जॉन्स मोड़ स्थित साज जकार्ट फैक्ट्री की दीवार फांदकर मशीनों के कलपुर्जे व उपकरण चोरी होने की तहरीर दी गई थी. मामले की विवेचना कस्बा इंचार्ज दरोगा ऋतुराज मिश्रा द्वारा की जा रही थी.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय व कस्बा इंचार्ज ऋतुराज मिश्रा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 14 मई की रात 11:30 बजे ग्राम दयापुर स्थित फैक्ट्री के पास से आरोपी जयप्रकाश पुत्र मिठाईलाल निवासी रामरायपुर को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी ने किया बड़ा खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गोदाम से कलपुर्जे चुराकर खण्डहर में छिपा देता था और बाद में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था. आरोपी के कब्जे से लेजर कटिंग 02, डांमी स्प्रिंग 01, मोटर स्टैण्ड 03, बेयरिंग कवर 02, बेल्ट पुलिया बड़ा 01, छोटा 02, गोडिया 02, हत्था सपोर्ट 06, ब्रेक कवर 03, बतक 06, हाफ गियर चैनल 01, रैपीयर हत्था सपोर्ट 06, गियर 02, साफर वुल 08, हाफ गियर सपोर्ट 01, क्रैंक साफ्ट सपोर्ट 01, तुरिया स्टैण्ड 02, प्लेट चूड़ी 02, हाउजिंग सपोर्ट 01 सहित अन्य सामान बरामद हुए. बरामद माल की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है. थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: AI से बनाई महिला सांसद की फेक फोटो, भाजपा नेता समेत दो के खिलाफ केस दर्ज



