विदाई 2025 - काशी में आस्था अपरंपार, सैकड़ों, हजारों नहीं लाखों आस्थावान पहुंचे बाबा दरबार
वाराणसी - साल 2025 जाते - जाते भी कई रिकार्ड बना रहा है. महादेव की नगरी काशी में तो आस्था का कुंभ हिलोरे मार रहा है. बाबा दरबार में दर्शन पूजन और आशीष के लिए भक्तों का सैलाब नए साल का स्वागत करने के लिए उमड़ पड़ा हो. जहां महादेव की महिमा अपरंपार है वहीं, साल के अंतिम दिन सेकड़ों हजारों ने नहीं बल्कि पर्यटकों और श्रद्धालुओं लाखों पार कर चुकी है. नए साल पर होटल, धर्मशाला, पीजी और नाव बजड़े इतने बुक हो चुके हैं कि बजट में तूफान आ गया है. दूसरी ओर गंगा में भी ट्रैफिक जाम जैसी नौबत आ रही है.
महाकुंभ जैसी भीड़

बुधवार को बाबा दरबार से लेकर गंगधार तक आस्था का उफान एकाकार सा नजर आया. महाकुंभ के दौरान ऐसी भीड उमड़ती रही. बाबा दरबार में भीड़ उमड़ने के साथ ही आस्थावानों का जमावड़ा भी घाटों से लेकर श्मशान और विभिन्न मंदिरों तक है. प्रशासन ने हालांकि तीन जनवरी तक प्रोटोकाल और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन पर रोक लगाया है लेकिन भीड़ का दवाव भी मंदिर पर साफ नजर आ रहा है. किसी प्रकार भारी भीड़ के साथ मंदिर में दर्शन पूजन का क्रम चल रहा है. दूसरी ओर संकट मोचन सहित अन्य मंदिरों में भी आस्थावानों की भीड़ लगी हुई है.
नववर्ष के आगमन के पूर्व ही काशी में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो चुका है. सभी गलियां, घाट, होटल, धर्मशालाएं, पेइंग गेस्ट फुल हो गए हैं। सड़कों पर जाम की स्थिति है तो गंगा में वाटर ट्रैफिक बढ़ गया है. लोग बाबा विश्वनाथ का दर्शन और मां गंगा में पुण्य डुबकी लगा जा रहे वर्ष को विदाई व आगत के स्वागत की कामना लेकर यहां पहुंच रहे हैं. बुधवार को दोपहर तक एक लाख से अधिक लोग बाबा दरबार में दर्शन पूजन कर चुके थे.
ALSO READ : वाराणसी के पुलिस कमिश्नर की दो टूक... तो नहीं बचेगी कुर्सी
गलन पर भारी आस्था का आभार
काशी की गलियों से लेकर घाटों तक और बाबा की अंगनाई तक श्रद्धालुओं का रेला ही दिख रहा है. गलन औी शीतलहरी की परवाह किए बिना भी श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ बढ़ती ही जा रही है. हर मंदिर और घाट पर रेला उमड़ा पड़ा है. घाटों की छटा निहारने के लिए गंगा में नौकायन की होड़ से जलमार्ग पर देवदीपावली की तरह ट्रैफिक जाम के हालात हैं. संभावना है कि बुधवार को वर्ष के अंतिम दिन बाबा धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या छह लाख से अधिक हो जाए. पुलिस और प्रशासन की ओर से भी व्यापाक तैयारियां की गई हैं. सुरक्षा के लिए पांच सौ से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.



