Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

व्रत त्‍योहार 2026 - 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, 24 नवंबर देव दीपावली, 43 पर्वों और व्रतों की सूची जारी

व्रत त्‍योहार 2026 - 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, 24 नवंबर देव दीपावली, 43 पर्वों और व्रतों की सूची जारी
Jan 03, 2026, 08:52 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट की ओर से नए साल के 43 पर्वों और व्रतों की सूची जारी की गई है. मंदिर के मुताबिक 2026 में काशी से जुड़े त्योहारों में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को होगी. इससे पहले 14 जनवरी को मकर संक्रांति पड़ेगी. 23 जनवरी को वसंत पंचमी मनाई जाएगी. ये जानकारी ट्रस्ट के आधिकारिक एप पर आगामी कार्यक्रम के नाम से एक सूची जारी कर दी गई है.

ट्रस्ट के कैलेंडर में 27 फरवरी को रंगभरी एकादशी और तीन मार्च को काशी में रंगोत्सव का आयोजन होगा. जबकि 27 को पूरे देश में आमलकी एकादशी होगी. 25 मई को गंगा दशहरा, 16 जुलाई को लक्खा मेले में शुमार रथयात्रा मेला होगा. 10 अक्तूबर को पितृ विसर्जन, नौ नवंबर को अन्नकूट और 24 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी. उसी दिन कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक जयंती भी होगी.


इस साल के प्रमुख 43 व्रत और पर्व


मकर संक्रांति : 14 जनवरी (बुधवार)

वसंत पंचमी : 23 जनवरी (शुक्रवार)

महाशिवरात्रि : 15 फरवरी (रविवार)

रंगभरी एकादशी : 27 फरवरी (शुक्रवार)

होली रंगोत्सव (काशी में) : 3 मार्च (मंगलवार)

होली रंगोत्सव (काशी से अन्यत्र) : 4 मार्च (बुधवार)

चैत्र नवरात्र प्रारंभ : 19 मार्च (बृहस्पतिवार)

श्री रामनवमी : 27 मार्च (शुक्रवार)

मेष संक्रांति : 14 अप्रैल (मंगलवार)

श्री परशुराम जयंती : 19 अप्रैल (रविवार)

अक्षय तृतीया : 20 अप्रैल (सोमवार)

आदि जगद्गुरु शंकराचार्य जयंती : 21 अप्रैल (मंगलवार)

बुद्ध पूर्णिमा : एक मई (शुक्रवार)

गंगा दशहरा : 25 मई (सोमवार)

रथयात्रा : 16 जुलाई (बृहस्पतिवार)

गुरु पूर्णिमा : 29 जुलाई (बुधवार)

नाग पंचमी : 17 अगस्त (सोमवार)

रक्षाबंधन/संस्कृत दिवस : 28 अगस्त (शुक्रवार)

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : 4 सितंबर (शुक्रवार)

हरितालिका तीज व्रत : 14 सितंबर (सोमवार)

श्री अनंत चतुर्दशी व्रत : 25 सितंबर (शुक्रवार)

श्री विश्वकर्मा पूजा : 17 सितंबर (गुरुवार)

महालयारंभ (पितृ पक्ष प्रारंभ) : 27 सितंबर (रविवार)

महालक्ष्मी व्रत (पूर्ण) : 3 अक्तूबर (शनिवार)

जीवित्पुत्रिका व्रत : 3 अक्तूबर (शनिवार)

पितृ विसर्जन (अमावस्या) : 10 अक्तूबर (शनिवार)

शारदीय नवरात्र आरंभ : 11 अक्तूबर (रविवार)

महाअष्टमी व्रत : 18 अक्तूबर (रविवार)

महानवमी व्रत : 19 अक्टूबर (सोमवार)

श्री विजयादशमी/नवरात्र पारण : 20 अक्तूबर (मंगलवार)

शरद पूर्णिमा : 25 अक्तूबर (रविवार)

संकट गणेश चतुर्थी (करवाचौथ) : 29 अक्तूबर (बृहस्पतिवार)

धन्य त्रयोदशी (धनतेरस) : 6 नवंबर (शुक्रवार)

दीपावली/महालक्ष्मी पूजा/महाकाली पूजा : 8 नवंबर (रविवार)

अन्नकूट : 9 नवंबर (सोमवार)

गोवर्धन पूजा : 9 नवंबर (सोमवार)

भैया दूज : 11 नवंबर (बुधवार)

सूर्यषष्ठी व्रत (छठ) : 15 नवंबर (रविवार)

अक्षय नवमी : 18 नवंबर (बुधवार)

श्री हरिबोधिनी एकादशी (देवउठनी) : 20 नवंबर (शुक्रवार)

बैकुंठ चतुर्दशी/विश्वनाथ प्रतिष्ठा दिवस : 23 नवंबर (सोमवार)

कार्तिक पूर्णिमा/गुरु नानक जयंती : 24 नवंबर (मंगलवार)

देव-दीपावली : 24 नवंबर (मंगलवार)


ALSO READ : माघ मेले के पहले दिन काशी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गंगा में लगाई डूबकी

नीट पेपर लीक जांच में BHU कनेक्‍शन, इन पर टिकी एजेंसियों की नजर
नीट पेपर लीक जांच में BHU कनेक्‍शन, इन पर टिकी एजेंसियों की नजर
वाराणसी: नीट पेपर लीक मामले की जांच अब आईएमएस बीएचयू तक तक पहुंच गई है. संस्‍थान के दो छात्रों पर जांच एजेंसियों की नजर है. दोनों छात्रों के राजस्थान के सीकर स्थित उसी कोचिंग संस्थान से जुड़े होने की बात सामने आई है, जहां कथित तौर पर आरोपी बिवाल परिवार के बच्चों ने भी तैयारी की थी.सूत्रों के अनुसार, सत्र 2025-26 में दाखिला लेने वाले एक छात्र एमबीबीएस और एक छात्रा बीएएमएस की पढ़ाई कर रही है. जांच एजेंसियां इनके प्रवेश और परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं.फीस वापसी का दावाकेंद्र सरकार ने आईएमएस-बीएचयू समेत कई मेडिकल कॉलेजों से संदिग्ध छात्रों का विवरण मांगा है. बताया जा रहा है कि संबंधित कोचिंग संस्थान चयन न होने पर फीस वापसी का दावा करता था. इसी संस्थान से जुड़े कुछ छात्रों का चयन पिछले वर्ष विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में हुआ था. सीबीआई की संभावित कार्रवाई को देखते हुए आईएमएस-बीएचयू प्रशासन भी सतर्क हो गया है.सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध छात्रों की प्रवेश फाइलें और अन्य दस्तावेज अलग सुरक्षित रखे गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराया जा सके. सीबीआई ने जयपुर के बिवाल परिवार के दो भाइयों और एक भतीजे को इस मामले में गिरफ्तार किया है. परिवार के पांच बच्चों का दाखिला पिछले वर्ष सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हुआ था. इनमें एक आरोपी दिनेश की बेटी वर्तमान में आईएमएस-बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में अध्ययनरत बताई जा रही है.Also Read: दिल्ली में प्रचंड गर्मी का वार, शुरू हुआ लू का प्रकोपसीबीआई जांच में यह भी सामने आया है कि केमिस्ट्री और बायोलॉजी प्रश्नपत्र लीक का स्रोत परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े लोग ही थे. एजेंसी ने देशभर में छह स्थानों पर छापेमारी कर कई दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए हैं. अब तक मामले में कुल नौ गिरफ्तारी हो चुकी हैं. इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में दो संयुक्त सचिव और दो संयुक्त निदेशकों की नियुक्ति की गई है.
दिल्ली में प्रचंड गर्मी का वार, शुरू हुआ लू का प्रकोप
दिल्ली में प्रचंड गर्मी का वार, शुरू हुआ लू का प्रकोप
Severe heat wave hits Delhi, heatwave beginsDelhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी प्रचंड रूप दिखाने लगी है. दिन में सूरज आग उगल रहा है और गर्म हवाओं के चलते लू जैसा एहसास हो रहा है, दिन के साथ ही रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. राजधानी में तापमान भी 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, शुष्क मौसम के चलते तापमान तेजी से ऊपर चढ़ रहा है. आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. 24 घंटे बाद दिल्ली में लू का प्रकोप भी शुरू होने वाला है, मौसम विभाग ने दो दिन के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.दिल्ली में कैसा रहेगा मौसमIMD के अनुसार आज दिल्ली में मौसम शुष्क रहने वाला है. दिनभर तेज धूप निकली रहेगी, जिससे चिलचिलाती हुई गर्मी परेशान करेगी. दिन में गर्म हवाओं के चलते तपिश का एहसास अधिक होगा. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है, वहीं हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है, बीच-बीच में यह 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.लू का अलर्ट जारीदिल्ली में 19 और 20 मई को लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं, कभी-कभी हवाओं की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 82 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, मौसम विभाग के अनुसार अब राजधानी में अधिकांश समय पश्चिमी हवाएं चलने के आसार हैं, ये हवाएं अपने साथ राजस्थान और बलूचिस्तान की गर्मी भी साथ लेकर आएंगी, ऐसे में हवा में नमी कम होने के चलते लोगों को तपिश का एहसास काफी ज्यादा होगा.दिल्ली में कैसा रहा मौसमदिल्ली में रविवार को सुबह से ही तीखी धूप निकली रही. दिन में तेज धूप के साथ ही लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़े भी झेलने पड़े. हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी देखे को मिली, लेकिन इससे तपिश पर कोई असर नहीं पड़ा, सूरज ढलने के बाद भी मौसम गर्म ही बना रहा, बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, रविवार को दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रिज रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
Varanasi reels under intense heat, heatwave warning issuedवाराणसी: यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लू का प्रकोप पूरे प्रदेश में होगा. उत्तर प्रदेश में गर्मी का बढ़ रहा प्रकोप लोगों को अब डराने भी लगा है. बुंदेलखंड समेत दक्षिणी यूपी के कई जिले भीषण लू और झुलसाने वाली गर्मी की चपेट में हैं, मौसम विभाग ने 19 से 23 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तपिश बढ़ने, गर्म हवाएं चलने और पारे में लगातार बढ़ोतरी होने की जानकारी दी है. इससे कई जिलों में दिन के समय हालात और कठिन होने की आशंका है.लू चलने की चेतावनी जारीसोमवार के लिए प्रदेश के 33 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है, रविवार को बांदा 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, इसके अलावा झांसी, प्रयागराज और हमीरपुर में भी लू का असर बेहद तीखा रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, अगले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के आसार हैं.सर्वाधिक तापमान वाले जिलेबांदा- 46.4 डिग्री सेल्सियसझांसी- 44.6 डिग्री सेल्सियसप्रयागराज- 44.5 डिग्री सेल्सियसहमीरपुर-44.2 डिग्री सेल्सियसउरई- 43.8 डिग्री सेल्सियसइन जिलों में लू चलने की चेतावनीबांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालोन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्र शामिल है.यह भी पढ़ें: पूर्वी उत्‍तरप्रदेश में मौसम विभाग का नया अलर्ट, सप्‍ताह भर सक्रिय रहेगा हीटवेव