फौजी भाइयों संग मनाया रक्षाबंधन महोत्सव, सैनिकों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

वाराणसी। देश की सीमाओं की रक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले वीर सैनिकों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से प्रभुजन सेवा संस्थान की ओर से कैंटोनमेंट स्थित आर्मी ऑफिसर परिसर में रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सूबेदार देवेंद्र बेसेंट के निरीक्षण एवं मार्गदर्शन में हुआ।
रक्षाबंधन के अवसर पर संस्थान की महिलाओं ने फौजी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त की। इस दौरान सैनिकों ने भी बहनों के इस स्नेह और सम्मान के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम में प्रभुजन सेवा संस्थान की अध्यक्ष लक्ष्मी पाठक एवं सचिव नीता सिंह के साथ नलिनी पाठक, रेखा सिंह, शिवम अग्रहरि, किरण, शाकुन्तल देवी, ज्योति, ईशा समेत अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
ALSO READ : इंटरनेशनल हिंदू स्कूल नगवा में मिशन शक्ति कार्यक्रम, छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
इस मौके पर संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर देश की सीमाओं की सुरक्षा में अपना दायित्व निभाते हैं। ऐसे में उनके साथ रक्षाबंधन मनाना केवल एक पर्व मनाना नहीं, बल्कि देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।
संस्थान की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि रक्षाबंधन के पावन पर्व को राष्ट्रप्रेम, भाईचारे और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना के साथ मनाएं।



