वाराणसी में चलते ट्रक में लगी आग, 45 मिनट में फायर ब्रिगेड कमियों ने पाया काबू

वाराणसी : लंका थानाक्षेत्र के सुंदरपुर चौराहे पर बीती देर रात चलते ट्रक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. इससे पहले आग पूरी तरह ट्रक को चपेट में लेती चालक ने ट्रक से उतरकर अपनी जान बचाई. ट्रक के टायर से अचानक धुंआ उठने लगा था. जिसके बाद आग लग गयी और उसने विकराल रूप ले लिया. इस दौरान सड़क पर यातायात रोक दिया गया. सूचना के बाद भेलूपुर फायर स्टेशन से दमकल की एक गाड़ी पहुंची और आग पर 45 मिनट में बुझा दी गई. ट्रक खाली था लेकिन उसके जलने से लाखों के नुकसान का अनुमान है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक रात 12 बजे के बाद अचानक से सड़क से गुजर रहे ट्रक से धुंआ उठने लगा. देखते ही देखते टायर से आग की लपटें निकलने लगीं. इस दौरान चालक ट्रक से किसी तरह जान बचाकर कूद गया.
जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आग की सूचना पुलिस और फायर स्टेशन को दी. मौके पर 20 मिनट में फायर सर्विस की एक गाड़ी पहुंची. तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था. फ़ायर ब्रिगेड ने आग बुझाना शुरू किया तो ट्रक के पार्ट टूटने लगे. क्योंकि आग ने लकड़ी के बने ट्रक के ढाले को अपनी चपेट में ले लिया था और उसके टायर भी जल रहे थे. फायर सर्विस की एक गाड़ी ने 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक ट्रक का 75 प्रतिशत हिस्सा जलकर राख हो चुका था.
ALSO READ:वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों का सम्पर्क टुटा
ड्राइवर के अनुसार ट्रक खाली था लेकिन आग कैसे लगी यह नहीं पता चल सका है. ट्रक मालिक को फोन कर ड्राइवर ने घटना की जानकारी दी है. फिलहाल फायर सर्विस और पुलिस आग लगने के कारणों का पता कर रही है.



