Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

अपार्टमेंट की पार्किंग संग कपड़े की दुकान से लाखों का पटाखा बरामद, एक गिरफ्तार

अपार्टमेंट की पार्किंग संग कपड़े की दुकान से लाखों का पटाखा बरामद, एक गिरफ्तार
Oct 17, 2025, 08:18 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसीः नगर के भेलूपुर तथा कैंट थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध रूप से छपाकर रखे लाकों रुपये मूल्य का पटाखा बरामद किया है. पुलिस ने इस संबंध में एक दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है. दुकानदार ने अपने कपड़े की दुकान में बनाए गए गुप्त स्थान पर भंडारण कर इस पटाखों को छिपा रखा था.


acp gaurav kumar


जानकारी के अनुसार भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार को सूचना मिली कि भेलूपुर के खोजवां स्थित एक कपड़े की दुकान में भारी मात्रा में पटाखा छिपाकर रखा गया है. दीपावली से पूर्व जहां इसकी बिक्री की य़ोजना बनाई गई हैं वहीं इस पटाखे की वजह से इस भीड़ भरे इलाके में भारी हादसा भी हो सकता है. एसीपी ने बिना भेलपुर थाना या पुलिस चौकी के कर्मियों को बिना जानकारी दिए अपने स्तर से जांच कराई और स्वयं छापेमारी की.


पुलिस कर्मी रह गए हैरान


बताया गया कि छापे के दौरान उस कपड़े की दुकान के अंदर एक कमरे में पटाखों की कई बोरियां मिलने पर एसीपी संग साथ गए पुलिस कर्मी हैरान रह गए. कई बोरियों में रखे लगभग चार क्विंटल पटाखों को जब्त कर थाना लाया गया. साथ ही मौके पर मिले कपड़ा दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया.


firecrackers


ALSO READ : दीवाली से पहले आसमान पर चढ़े सोने के दाम...


वरुणा गार्डन अपार्टमेंट में लावारिस मिला पटाखों का जखीरा


दूसरी ओर कैंट थाना क्षेत्र के जिला जज आवास के समीप वरुणा गार्डन अपार्टमेंट की पार्किंग से भारी मात्रा में पुलिस ने पटाखा बरामद किया. बताया गया कि अपार्टमेंट के कुछ निवासियों ने आरोप लगाया कि परिसर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अवैध रूप से पटाखे का भंडार जमा कर रखा है. वह उन्हें बाहर से व्यापारियों को बुलाकर उसे बेच रहा है. बरामद पटाखों के बाबत पुलिस ने बताया कि ये लावारिस हालत में पड़े थे जिन्हें बरामद कर लिया गया है.


file img

देव दीपावली काशी का महापर्व, दुनिया भर के सनातनियों के आस्था का केंद्र बनी काशी - आयुष मंत्री
देव दीपावली काशी का महापर्व, दुनिया भर के सनातनियों के आस्था का केंद्र बनी काशी - आयुष मंत्री
वाराणसी। धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देव दीपावली का पर्व पूरे भव्यता और दिव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मां गंगा के तट पर दीपों की अद्भुत श्रृंखला सजाई गई। काशी के विभिन्न घाटों पर 11 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए जाने से पूरा गंगा तट रोशनी से जगमगा उठा। आदि केशव घाट से लेकर अस्सी घाट तक दीपों की कतारों ने ऐसा अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किया, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक काशी पहुंचे।देव दीपावली को काशी का महापर्व बताते हुए आयुष मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु ने कहा कि कुछ वर्ष पहले कुछ मित्रों के प्रयास से शुरू हुआ यह आयोजन आज एक वैश्विक पहचान बन चुका है। यह पर्व अब केवल काशी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दुनिया भर में रहने वाले सनातनियों और भारतवंशियों के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बन गया है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवताओं की दीपावली मनाने की परंपरा काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को विशेष पहचान देती है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आने के बाद से काशी की आभा में व्यापक बदलाव देखने को मिला है। शहर की स्वच्छता, घाटों का सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं में हुए सुधार ने काशी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। हाल ही में घाटों के किनारे बसे शहरों की स्वच्छता रैंकिंग में काशी को देश में तीसरा स्थान मिलना भी इसी बदलाव का उदाहरण है।उन्होंने कहा कि काशी के घाट इस शहर की शान और पहचान हैं। दुनिया में किसी नदी के किनारे बसे शहर में घाटों की ऐसी लंबी और अद्भुत श्रृंखला देखने को नहीं मिलती। यही वजह है कि देव दीपावली के दिन काशी का हर घाट एक अलग ही छटा बिखेरता है। गंगा महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन में भी देशभर की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिली, जिसने काशी के उत्सव को और भव्य बनाया।उन्होंने बताया कि इस बार देव दीपावली को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। लाखों की संख्या में लोग काशी की ओर खिंचे चले आए हैं। शाम ढलने के साथ जब घाटों पर एक साथ लाखों दीप प्रज्ज्वलित होंगे और उनकी रोशनी मां गंगा की लहरों पर प्रतिबिंबित होगी, तब यह दृश्य अपने आप में अद्भुत और अविस्मरणीय होगा। काशी की देव दीपावली केवल दीपों का उत्सव नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था, परंपरा और गौरव का ऐसा महापर्व है, जिसकी छटा दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
सनातन की जड़ों पर प्रहार करने वाले दूर तक नहीं देख पाते, अपने भीतर के हनुमान को जगाना होगा : मनोज तिवारी
सनातन की जड़ों पर प्रहार करने वाले दूर तक नहीं देख पाते, अपने भीतर के हनुमान को जगाना होगा : मनोज तिवारी
वाराणसी। भोजपुरी गायक और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी 'मृदुल' ने कहा कि सनातन धर्म की कमियों को उजागर करना और उसकी जड़ों पर चोट करना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। सनातन धर्म के भीतर रहकर उसका विरोध करने वाले लोग बहुत दूर तक नहीं देख पाते। अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष हमेशा से चलता आया है। भगवान राम के समय रावण और भगवान कृष्ण के समय कंस भी था। आज भी अच्छाइयों और बुराइयों के बीच संघर्ष जारी है, लेकिन अच्छाइयां लगातार जीत रही हैं। उन्होंने लोगों से अपने भीतर के हनुमान को जगाने और सत्य सनातन की धारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।मनोज तिवारी ने यह बातें काशी में देव दीपावली महापर्व के अवसर पर कहीं। इस दौरान उन्होंने गंगा मैया और भगवान विश्वनाथ का जयकारा लगाते हुए सभी के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि इस सुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। काशी की आध्यात्मिकता और सनातन परंपरा से जुड़ना उनके लिए सुखद अनुभव है।दिल्ली में यमुना की स्वच्छता को लेकर किए जा रहे कार्यों का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि जिस तरह काशी में गंगा की स्वच्छता के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, उसी तरह दिल्ली में यमुना को भी स्वच्छ बनाने का काम चल रहा है। यमुना के 60 किलोमीटर के हिस्से में से 32 किलोमीटर को इस स्थिति में लाने का दावा किया कि वहां लोग डुबकी लगा सकें और आचमन कर सकें। छह नालों को बंद किया जा चुका है, जबकि बाकी नालों को ठीक करने की तैयारी शुरू हो गई है।उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का यश और वैभव देश ही नहीं, पूरी दुनिया में बढ़े, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। गंगा की स्वच्छता के लिए भी निरंतर काम करने की जरूरत है। इस दौरान रोहित उपाध्याय की मौजूदगी का जिक्र करते हुए उन्होंने सनातन परंपरा के संरक्षण और उसके विस्तार की बात कही। अंत में हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ अपनी बात समाप्त की।
देव दीपावली 2026: काशी में जले 15 लाख दीये, भव्य छटा और ड्रोन शो के साक्षी बने लाखों लोग
देव दीपावली 2026: काशी में जले 15 लाख दीये, भव्य छटा और ड्रोन शो के साक्षी बने लाखों लोग
वाराणसी: कार्तिक मास की पूर्णिमा पर मंगलवार की शाम काशी की धरती पर स्‍वर्गलोक उतरा. भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर के संहार के उपलक्ष्य में उनकी नगरी काशी ने जब देवों की विजय का पर्व देव दीपावली मनाया तो इसकी अलौकिक छटा निरखने देवगण भी स्वर्ग से धरती पर उतर आए. शाम ढलते ही 15 लाख दीयों से अद्भुत अलौकिक और दिव्य देव दीपावली गंगा घाटों पर अपनी स्वर्णिम आभा बिखरी. दीपों की दपदप, विद्युत झालरों की जगमग, सुरों की खनक, कहीं गीत-संगीत की धमक तो गगनचुंबी आतिशबाजी की चमक. लेजर शो की मनभावन आकृतियां और ड्रोन शो के बीच फूलों की सुवास तो कहीं चटकीले रंगों का वास. यह सब देश दुनिया से आए लोगों के लिए आकर्षण के केंद्र रहे. जाह्ववी के तट पर जगमग इन सितारों को देखने, कैमरों में कैद करने व दिल के एक कोने में यादें समेटने के लिए दुनिया भर से लाखों लोगों की जुटान हुई. घाट से लगायत गलियां शाम होते - होते पूरी तरह से चोक हो गईं. घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर तिल भर जगह नहीं मिली. इसे देखने के लिए 40 देशों से मेहमान पहुंचे हैं.84 घाटों व 102 कुंडों पर भी उतरा देवलोकदेव दीपावली पर मंगलवार को आदि केशव घाट से लेकर सामने घाट तक 84 अर्धचंद्राकार घाटों के साथ ही 102 प्राचीन कुंडों-पोखरों और गंगापार की रेती पर लाखों दीपों की स्वर्णिम आभा बिखेरी. 1985 में महज छह घाटों और 8,000 दीपों से शुरू हुए इस महापर्व के सफल संचालन के लिए 15 सदस्यीय कोर समिति बनाई गई. महोत्सव का शुभारंभ नमो घाट पर मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने नमो घाट पर पहला दीप जलाकर किया. इसके साथ मंत्री दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’, मंत्री अनिल राजभर, महापौर अशोक तिवारी, पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी ने दीये जलाए. इस अवसर पर आडियो गाइड का भी रिमोट के जरिए उद्घाटन किया गया. परंपरा के अनुसार, सभी 84 घाटों पर दीपदान की शुरुआत ऐतिहासिक पंचगंगा घाट स्थित 18वीं शताब्दी में निर्मित चुनार के बलुआ पत्थर वाले ‘हजारा’ दीप स्तंभ से हुई. काशी नरेश डॉ. विभूति नारायण सिंह की प्रेरणा से 1986 में पुनर्जीवित इस स्तंभ के 1,000 आलों में सबसे पहले दीप जले. 40 वर्षों से पुरोहितों व मल्लाहों द्वारा संजोई इस विरासत के साये में इस बार पदाधिकारी व पर्यटक मां गंगा को साक्षी मानकर नशामुक्ति का संकल्प भी लिया.गंगा किनारे ड्रोन और लेजर शो अद्भुत नजाराकाशी के आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिला. 2100 ड्रोनों का भव्य शो, 3D प्रोजेक्शन और ग्रीन आतिशबाजी आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे. चेत सिंह किले पर 3D प्रोजेक्शन के माध्यम से भगवान शिव की महिमा, काशी की ऐतिहासिक परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया. वहीं, ड्रोनों के जरिए आसमान में भगवान शिव और काशी की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी आकर्षक आकृतियां उकेरी गई. ललिता घाट के सामने गंगा पार रेती पर ग्रीन आतिशबाजी का भव्य आयोजन हुआ. सभी घाटों पर गंगा आरती भी आयोजित की गई. एक लाख गोबर के दीपों के प्रज्वलन के माध्यम से गौ संवर्धन को भी प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया. आसमान में उत्तर प्रदेश सरकार का राजकीय चिह्न और प्रदेश पर्यटन का लोगो ‘उत्तर प्रदेश’ जगमगाया. काशी की पहचान विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती और ‘गुरुपर्व एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं’ लिखकर उत्सव का संदेश दिया गया. ड्रोन्स की सटीक जुगलबंदी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सजीव आकृतियां भी आसमान में उभरीं. शो को देखने के लिए सड़कों और छतों पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही, जिससे आयोजन को लेकर उत्साह बढ़ गया.एयर शो की थीम पर रंगोली बनीदेव दीपावली पर घाटों देव आराधना के साथ विविध रूपों में झलकियां देखने को मिलीं. कार्तिक मास में खासकर पंचगंगा घाट पर विविध अनुष्ठान के साथ दीपदान हुआ. यहां पर कन्याओं का भी पूजन हुआ. अस्सीघाट पर एयरशो की थीम पर रंगोली बनाई गई. बूंदी परकोटा घाट पर काशी नरेश विभूतिनारायण सिंह का 12 फीट का कटआउट लगाया गया.गंगा में ट्रैफिक जाम देव दीपावली पर गंगा में पांच हजार से अधिक नावों, मोटरबोट, बजड़ों और क्रूज संचालन के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई. इसके बावजूद गंगा में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही. हालांकि गंगा में ट्रैफिक प्लान लागू किया गया. आठ किलोमीटर की लंबी फ्लोटिंग वाटर जेटी लगाई गई जिसने 26 घाटों को कवर किया. गंगा में तीन नए रूट बनाए गए. श्रद्धालुओं और नाव सवार पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए पहली बार जल पुलिस के कंधे पर लाल और नीली ब्लिंकर लाइटें भी लगा गई. गंगा घाट, उस पार रेती को आठ जोन और 16 सेक्टर और 32 सब सेक्टरों में बांटा की सुरक्षा इंतजाम किए गए. पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रमुख घाटों पर वॉच टावर, डीएफएमडी व एचएचएमडी के माध्यम से चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों, पब्लिक एड्रेस सिस्टम व ड्रोन के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई. भीड़-भाड़ और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, क्यूआरटी, एंटी रोमियो स्क्वॉड की तैनाती की गई है. गंगा में नौका संचालन और जल सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया. चेतसिंह घाट पर फ्लोटिंग पुलिस स्टेशन स्थापित किया गया.Also Read: गुरु बाग गुरुद्वारे में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व