Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

होली पर करोड़ों की शराब गटक गए काशीवासी, गदगद हुआ आबकारी विभाग

होली पर करोड़ों की शराब गटक गए काशीवासी, गदगद हुआ आबकारी विभाग
Mar 05, 2026, 10:56 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: होली पर्व पर रिकार्ड तोड शराब बिक्री से आबकारी विभाग गदगद है. वहीं, इस साल होली पर शराब कारोबारियों की भी बांछें खिली रही. तीन दिन में शराब कारोबारियों ने करोड़ों की शराब बेची. इस दौरान भांग की बिक्री में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. आबकारी विभाग के आंकड़ों को मानें तो करीब 27 करोड़ रुपए की अंग्रेजी और देसी शराब की बिक्री काशी में हुई. फिलहाल राजस्व में हुई बढ़ोतरी से आबकारी विभाग भी प्रफुल्लित नजर आ रहा है. शराब कीदुकानों पर होली के एक दिन पहले भारी भीड लग गई थी. इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि होली पर काशी वासी करोडों की शराब गटक गए.


ुप


होली पर तीन दिनों में काशी के लोगों ने 27 करोड़ रुपए की शराब गटक ली है. जिला आबकारी अधिकारी कमल कुमार शुक्ल ने बताया कि इस दौरान अंग्रेजी और देसी शराब की बंपर बिक्री दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि भांग का कारोबार भी अच्छा रहा और शराब के साथ लोगों ने भांग की खरीदारी भी जमकर की है.


hj


यह भी पढ़ें: प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने स्‍वामी अविमुक्तेश्वरानंद के चरणों में अर्पित किए पुष्‍प, आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा


पिछले साल 25 करोड़ का था कारोबार


जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में देसी शराब की ज्यादा बिक्री हुई, जबकि शहरी क्षेत्र में अंग्रेजी शराब लोगों की पसंद बनी. आंकड़ों की बात की जाए तो करीब 40% देसी शराब और 60% अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई है. उन्होंने बताया कि हालांकि भांग से सरकार को राजस्व नहीं मिलता, लेकिन फिर भी काशी में उसकी अच्छी बिक्री हुई है. उन्होंने बताया कि पिछले साल करीब 25 करोड़ रुपए की शराब कि बिक्री हुई थी जो इस साल बढ़कर 27 करोड़ रुपए हो गई. यानी कि दो करोड की शराब अधिक बिकी.

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव, नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव, नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा
Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगा दिया है और उन्होंने ख़ुद को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की पुष्टि की है.एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी ...गौरतलब है कि, नितीश कुमार के राज्यसभा जानें के ऐलान से यह तय हो गया कि बिहार में दो दशकों के बाद राज्य की सत्ता में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. नीतीश कुमार लेकर बिहार के सियासी गलियारों में लगातार यह चर्चा चल रही थी कि वो बिहार की सत्ता से अलग राज्यसभा का रुख़ करने वाले हैं. नीतीश कुमार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, "पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है.नीतीश ने लिखा, "आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है.यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, JDU नेताओं को नहीं हो रहा हजमनीतीश का कहना है, "संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ. इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ."नितीश कुमार का विकिपीडिया हुआ अपडेट...बता दें कि राज्यसभा जानें की चर्चा के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का विकिपीडिया अपडेट हो गया है. जिसमें उनके 22 वें मुख्यमंत्री का कार्यकाल ख़त्म होने की 16 मार्च 2026 अपडेट किया गया है. वहीँ, इसके साथ राज्यसभा का विकिपीडिया भी अपडेट किया गया है. जिसमें बिहार से 4 राज्यसभा सदस्यों के नाम शामिल है. इस सूची में , नितीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नबीन और शिवेश कुमार शामिल है.PK ने की थी भविष्वाणी...बता दें कि, इसे पहले बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भविष्वाणी की थी कि, नवंबर 2025 के बाद नितीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और अब PK की भविष्वाणी सही साबित हो रही है.निशांत कुमार संभालेंगे जेडीयू की कमान, बन सकते हैं नए डिप्टी सीएम नितीश कुमार के राज्यसभा जानें की बीच अब चर्चा यह भी है कि- नितीश के बेटे निशांत कुमार JDU की कमान संभालेंगे और दूसरी नई सरकार के गठन में उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद दिया जा सकता है.सीएम हाउस के बाहर JDU कार्यकर्ताओं का हंगामासीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के एलान से जदयू कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. गुस्साए कार्यकर्ता जदयू दफ्तर पहुंच चुके हैं. जदयू नेताओं ने एमएलसी संजय गांधी की गाड़ी को घेर लिया और हंगामा कर रहे हैं. इतना ही नहीं कई जदयू नेताओं पर भाजपा से मिले होने का भी आरोप लगाया. जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीएम नीतीश कुमार के चेहरे पर ही हमलोगों ने वोट दिया है. जनता और कार्यकर्ताओं की बात नीतीश कुमार को सुननी ही पड़ेगी. वहीं नये मुख्‍यमंत्री के लिए भी अलकलों को बाजार गरम है.
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, JDU नेताओं को नहीं हो रहा हजम
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, JDU नेताओं को नहीं हो रहा हजम
बिहार की राजनीति में गजब का परिवर्तन देखने को मिल रहा है. जी हां, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अब भूमिका बदल चुकी है. ये हम नहीं, सामने आ रही ये खबरें कह रही है. जहां नीतीश कुमार राज्यसभा कैंडिडेट के लिए अपना नामांकन तक दाखिल कर चुके है, उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है, नामांकन के इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहें. नीतीश कुमार का अचानक से राज्यसभा जाना जनता दल यूनाइटेड यानी जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं के गले के नीचे नहीं उतर रहा है. हालांकि, नीतीश के इस फैसले से जदयू काफी नाराज भी है.नीतीश ने किया राज्यसभा जाने का एलान नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राज्यसभा जाने का एलान भी किया, जहां उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि, "पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है." इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि, "आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी, कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है." हालांकि, अपना "संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ. इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ."बिहार की सियासत में बड़ा बदलावबिहार में तकरीबन दो दशक तक मुख्यमंत्री के पद पर रहने के बाद नीतीश कुमार अब संसद के उच्च सदन यानि राज्यसभा जाने का सफर चुन लिया है. जिस पर फैसला किया है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर राज्यसभा चुनाव लड़ने की बात कही है. इस तरह से बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, लेकिन नीतीश के राज्यसभा जाने की बात जेडीयू के नेताओं को ही हजम नहीं हो रही है. नीतीश कुमार ने भले ही राज्यसभा सदस्य बनकर अपनी अधूरी ख्वाहिश पूरी कर ली, मगर यह बात जदयू नेताओं के समझ से काफी हद तक परे है. उनके इस फैसले का विरोध करते हुए जेडीयू नेता सड़क पर उतरकर अपनी नाराजगी जाहिर करने को मजबूर तक हो चुके हैं. क्योंकि, उन्हें इस बात का जरा भी यकीन नहीं हो रहा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़कर अब राज्यसभा की दहलीज पर पहुंच चुके है.यह भी पढ़ें: होली पर करोड़ों की शराब गटक गए काशीवासी, गदगद हुआ आबकारी विभागराज्यसभा जाने को लेकर जेडीयू नेता रंजन पटेल ने कहा कि मेरे पास रोने के सिवा कुछ और नहीं बचा है. हमने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लाठीचार्ज और लात-घूंसे तक सहन किए. सिर्फ इतना ही नहीं, 2025 में हमने नीतीश कुमार को बिहार की सत्ता में दुबारा से सीएम बनाने के लिए घर-घर जाकर वोट की भींख मांगी, आज वहीं नीतीश कुमार उन सभी बातों को भूलकर अपने नेताओं और बिहार की जनता को ये सिला दे रही है, अगर वे मुख्यमंत्री नहीं रहे, तो बिहार की जनता का क्या होगा.जदयू नेताओं ने की ये मांगबिहार वासियों के भविष्य को सोचते हुए जदयू नेताओं ने कहा हमारी ये मांग है कि, नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राज्यसभा भेजा जाए. और नहीं तो जिसे मुख्यमंत्री बदलना है, तो उन्हें चुनाव कराने की परंपरा को निभाना चाहिए, ताकि, सामने आए चुनाव नतीजों को देखते हुए सीएम चेहरा चुनना चाहिए, हैरानी इस बात की है कि हमारे इन बयानों के बाद भी बिहार के सीएम नीतीश ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है, पर कुछ भी हो जाए हम उन्हें बिहार की सत्ता से जाने नहीं देंगे. ये सच है कि 2025 का जनादेश नीतीश कुमार के नाम पर मिला है, इसलिए उन्हें बिहार छोड़कर दिल्ली नहीं जाना चाहिए.
होली पर करोड़ों की शराब गटक गए काशीवासी, गदगद हुआ आबकारी विभाग
होली पर करोड़ों की शराब गटक गए काशीवासी, गदगद हुआ आबकारी विभाग
वाराणसी: होली पर्व पर रिकार्ड तोड शराब बिक्री से आबकारी विभाग गदगद है. वहीं, इस साल होली पर शराब कारोबारियों की भी बांछें खिली रही. तीन दिन में शराब कारोबारियों ने करोड़ों की शराब बेची. इस दौरान भांग की बिक्री में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. आबकारी विभाग के आंकड़ों को मानें तो करीब 27 करोड़ रुपए की अंग्रेजी और देसी शराब की बिक्री काशी में हुई. फिलहाल राजस्व में हुई बढ़ोतरी से आबकारी विभाग भी प्रफुल्लित नजर आ रहा है. शराब कीदुकानों पर होली के एक दिन पहले भारी भीड लग गई थी. इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि होली पर काशी वासी करोडों की शराब गटक गए.होली पर तीन दिनों में काशी के लोगों ने 27 करोड़ रुपए की शराब गटक ली है. जिला आबकारी अधिकारी कमल कुमार शुक्ल ने बताया कि इस दौरान अंग्रेजी और देसी शराब की बंपर बिक्री दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि भांग का कारोबार भी अच्छा रहा और शराब के साथ लोगों ने भांग की खरीदारी भी जमकर की है.यह भी पढ़ें: प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने स्‍वामी अविमुक्तेश्वरानंद के चरणों में अर्पित किए पुष्‍प, आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चापिछले साल 25 करोड़ का था कारोबारजिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में देसी शराब की ज्यादा बिक्री हुई, जबकि शहरी क्षेत्र में अंग्रेजी शराब लोगों की पसंद बनी. आंकड़ों की बात की जाए तो करीब 40% देसी शराब और 60% अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई है. उन्होंने बताया कि हालांकि भांग से सरकार को राजस्व नहीं मिलता, लेकिन फिर भी काशी में उसकी अच्छी बिक्री हुई है. उन्होंने बताया कि पिछले साल करीब 25 करोड़ रुपए की शराब कि बिक्री हुई थी जो इस साल बढ़कर 27 करोड़ रुपए हो गई. यानी कि दो करोड की शराब अधिक बिकी.