मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती, NRI बनकर लाखों की ठगी...

वाराणसी : मेट्रीमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर खुद को एनआरआई बताने वाले एक साइबर ठग ने युवती से करीब 7 लाख रुपये की ठगी कर ली. आरोपी ने युवती को विश्वास में लेकर शादी करने की बात कही और इसके बाद यूके से पार्सल भेजने का झांसा दिया. पार्सल क्लीयरेंस के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रकम जमा कराई गई. बाद में जब पार्सल नहीं पहुंचा तो युवती को ठगी का एहसास हुआ.
जानकारी के मुताबिक, युवती की मुलाकात मेट्रीमोनियल साइट पर एक युवक से हुई थी, युवक ने खुद को यूके में रहने वाला एनआरआई बताया, बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई, आरोपी ने युवती से शादी करने की इच्छा जताई और भरोसा जीतने के लिए यूके से महंगा पार्सल भेजने की बात कही.
कुछ समय बाद युवती के मोबाइल पर कॉल आई, फोन करने वाले ने खुद को कस्टम या एयरपोर्ट अधिकारी बताते हुए कहा कि उसके नाम से यूके से पार्सल आया है, पार्सल छुड़ाने के लिए क्लीयरेंस, टैक्स और अन्य शुल्क जमा करने की बात कही गई, आरोपी के कहने पर युवती ने अलग-अलग खातों में करीब 7 लाख रुपये जमा कर दिए.
रकम देने के बाद भी जब पार्सल नहीं मिला तो युवती ने युवक से संपर्क करने की कोशिश की, इसके बाद आरोपी ने बातचीत बंद कर दी और मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया. खुद को ठगा महसूस करने के बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की.
ALSO READ:बड़ा लालपुर में आज से गूंजेगी हैंडबाल की धमक, 1200 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
पुलिस मामले की जांच में जुटी है, साइबर ठगी के ऐसे मामलों में पुलिस लोगों को सलाह देती है , कि ऑनलाइन दोस्ती के बाद किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर पैसे जमा न करें. खासकर विदेश से पार्सल आने, कस्टम ड्यूटी या क्लियरेंस के नाम पर मांगी गई रकम की पहले पूरी जांच करें. इससे पहले भी मेट्रीमोनियल के नाम पर ठगी के मामले सामने आ चुके हैं.



