मुगलकाल की निराशा से जनजागरण तक कैसे संकट मोचन मंदिर बना आस्था और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र

वाराणसी: संकट मोचन मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारतीय सनातन परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का जीवंत प्रतीक है.सदियों पुराना यह मंदिर आज भी उस आध्यात्मिक ऊर्जा को संजोए हुए है, जिसने मध्यकालीन दौर में निराश और पराभूत समाज को नई दिशा दी.इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि जब भारत में मुगल शासन का दौर था, उस समय सामाजिक और मानसिक रूप से जनमानस कमजोर पड़ चुका था. ऐसे समय में गोस्वामी तुलसीदास का उदय हुआ, जिन्होंने भक्ति आंदोलन को नई दिशा दी. उन्होंने विभिन्न भक्ति धाराओं के बीच समन्वय स्थापित करते हुए राम भक्ति को जन-जन तक पहुंचाया.तुलसीदास की साधना का परिणाम ‘रामचरितमानस’ जैसे महान ग्रंथ के रूप में सामने आया, जिसने भगवान राम को लोकजीवन का अभिन्न हिस्सा बना दिया.इसी आध्यात्मिक यात्रा के दौरान संकट मोचन मंदिर की स्थापना हुई,जिसे केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जागरण का केंद्र माना जाता है.विचारक व्योमेश शुक्ला के अनुसार, तुलसीदास ने बनारस में रामलीला को नई पहचान दी और साथ ही कृष्ण लीला की परंपरा को भी सुदृढ़ किया.उस समय जो सांस्कृतिक परंपराएं आक्रमणों के कारण सीमित हो गई थीं.
रेलवे लाइन पर एके 47 मिलने से हड़कंप, जांच में सामने आई यह बजह
उन्हें पुनर्जीवित करने में इस मंदिर की महत्वपूर्ण भूमिका रही.मंदिर से जुड़ी एक और महत्वपूर्ण कोडिया वीर हनुमान मंदिर वीर हनुमान जी हैं, जिनसे संबंधित अनेक लोककथाएं आज भी जनमानस में जीवित हैं. इन कथाओं को ब्रज शिव प्रसाद रुद्र मिश्र ने अपनी रचनाओं में संकलित किया है. ये कहानियां केवल धार्मिक आख्यान नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाली जीवंत सांस्कृतिक धरोहर हैं.आज भी संकट मोचन मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और विश्वास की वह निरंतर बहती धारा है, जो भारतीय सभ्यता की गहराई और उसकी जीवटता को दर्शाती है.



