वाराणसी में गंगा का जलस्तर स्थिर, प्रशासन कर रहा है निगरानी

वाराणसी: केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे से 63.76 मीटर पर स्थिर बना हुआ है. जलस्तर में फिलहाल बढ़ोतरी नहीं होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है, लेकिन बाढ़ की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है.

कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ और गंगा के जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से नौका संचालन पूरी तरह बंद कर दिया है, घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं, संवेदनशील घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए भी लगातार अपील की जा रही है.
ALSO READ:13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 12 स्वागत पॉइंटों पर होगी पुष्पवर्षा...
अधिकारियों के मुताबिक, गंगा का जलस्तर स्थिर होने का मतलब यह नहीं है कि पीछे से पानी का आना पूरी तरह बंद हो गया है, नदी में पानी का प्रवाह लगातार बना हुआ है, लेकिन फिलहाल जलस्तर में कोई खास बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है,ऐसे में प्रशासन की नजर जलस्तर के साथ-साथ नदी के बहाव और आसपास के हालात पर भी नजर बनाये हुए है ,प्रशासन ने श्रद्धालुओं और कांवड़ियों से अपील की है, कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और गंगा नदी में उतरने या नौका यात्रा करने से बचें, घाटों पर तैनात टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं, आने वाले घंटों में जलस्तर में बदलाव पर प्रशासन और केंद्रीय जल आयोग की लगातार नजर बनी हुई है.



