वाराणसी में बालिकाओं ने निकाली रैली, भ्रूण हत्या बाल विवाह के खिलाफ बुलंद की आवाज

वाराणसी : आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को ढढ़ोरपुर गांव में बालिकाओं ने कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज़, बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ रैली निकाली. रैली में शामिल लड़कियां, भ्रूण हत्या पर रोक लगाओ, बाल विवाह बंद करो, तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो, भीख नही अधिकर चाहिए जीने का सम्मान चाहिए, औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान, बाल यौन हिंसा पर रोक लगाओ आदि नारे लगा रही थीं.लड़कियों ने बाल विवाह दहेज पर रोक लगाने की मांग की. रैली में ढढ़ोरपुर, जयापुर , चंदापुर, भीखमपुर, असवारी, बूड़ापुर, कोइलीपुर आदि गाँवो की सैकड़ों किशोरी लड़कियां और महिलाएं शामिल हुईं. रैली कोइलीपुर ढढ़ोरपुर गाँव की विभिन्न बस्तियों से होते हुए आशा सिलाई कढ़ाई केंद्र पर पहुँची, जहाँ पर बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लड़कियों ने भ्रूण हत्या, दहेज, गैरबराबरी, लड़कियों के यौन उत्पीड़न आदि पर नाटक, भाषण विविध कार्यक्रम किया प्रस्तुत किया.
ALSO READ : यूरोपीय देशों के यात्रियों को लेकर 28 अक्टूबर को काशी आएगा विश्व का सबसे लंबा रिवर क्रूज
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी समाज में लड़कियों और महिलाओं के साथ भेदभाव किया जा है. जबकि संवैधानिक ब्यवस्था ने सबको समान अधिकार दिए हैं लेकिन समाजिक ब्यवस्था के कारण महिलाओं और लड़कियों को बराबरी का अधिकार नही प्राप्त हो पा रहा है, इसलिए सामाजिक ब्यवस्था में बदलाव लाना जरुरी है. उड़ीसा से आए सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत दहुरी ने कहा कि सख्त कानून बनने के बावजूद आये दिन लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी बलात्कार घरेलू हिंसा की घटनाएँ हो रही है जो कि सभ्य समाज के लिये बहुत चिंतनीय बात है. महिला संगठन की संयोजिका अनीता पटेल ने कहा कि लड़कियों और महिलाओं को अपने हक और अधिकार के लिए आगे आकर खुद पहल करना होगा. सोनी ने ग्रामवासियों से लड़कियों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की अपील किया. कार्यक्रम का शुभारम्भ लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर और सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत दहुरी ने दीप जलाकर किया. कार्यक्रम में स्वागत सीमा मैनब बानो और संचालन सोनी बेबी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजिका सिताबुन ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पटेल, रामसिंह वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू वर्मा, अनीता, सोनी, मधुबाला, ज्योति, किरन, संचिता, मनीषा, नेहा, उर्मिला, खुशबू, माला, डॉली, मुस्कान, साबिया, चंचल, अप्सरी, पूनम, सीमा, रामबचन, पंचमुखी आदि ने अपने विचार रखे.



