Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

जीआरपी और आरपीएफ की कार्रवाई, 350 तोते के साथ एक गिरफ्तार

जीआरपी और आरपीएफ की कार्रवाई, 350 तोते के साथ एक गिरफ्तार
Jan 07, 2026, 07:08 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में वन्यजीव तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है. वाराणसी में ट्रेन संख्या 13006 पंजाब मेल में राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे प्रोटेक्‍शन फोर्स की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को करीब 350 तोतों के साथ गिरफ्तार किया गया है.


जानकारी के मुताबिक आरोपी के पास से आठ छोटे बैग बरामद किए गए, जिनमें तोतों को बेहद अमानवीय तरीके से ठूंसकर भरा गया था. कई तोतों की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह कार्रवाई वन्यजीव विभाग से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई थी.


TOTA


सूचना के अनुसार आरोपी इन तोतों को अमेठी से वाराणसी जंक्शन होते हुए पश्चिम बंगाल के वर्धमान ले जा रहा था. जहां इन्हें अवैध रूप से बेचने की योजना थी. ट्रेन के वाराणसी जंक्शन पहुंचते ही जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें बड़ी संख्या में तोते बरामद हुए. इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और सभी तोतों को वन्यजीव विभाग के सुपुर्द कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि यह मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.


ALSO READ : वाराणसी मंडलीय अस्‍पताल में बनेगा 500 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल, मिली मंजूरी


केंट जीआरपी प्रभारी के अनुसार, बरामद सभी तोतों को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित स्थान पर रखा गया है. जल्द ही उन्हें उनके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इस कार्रवाई को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है. रेलवे, पुलिस और वन्यजीव विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी इस तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत संबंधित एजेंसियों को इसकी जानकारी दें. इस संबंध में गोपनीयता बरती जाएगी.

बरेका में स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत चला स्वच्छता अभियान, पुराने रिकॉर्ड और अनुपयोगी सामान हटाए गए
बरेका में स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत चला स्वच्छता अभियान, पुराने रिकॉर्ड और अनुपयोगी सामान हटाए गए
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत शुक्रवार को विभिन्न कार्यालयों और परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य कार्यालयों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और अनावश्यक सामग्री से मुक्त बनाना है। अभियान के तहत बरेका के जनसंपर्क कार्यालय और स्टोर में साफ-सफाई की गई। इस दौरान पुराने अभिलेखों और अनुपयोगी सामान को हटाकर कार्यालय परिसर को व्यवस्थित बनाया गया। साथ ही कर्मचारियों को कार्यस्थल पर नियमित साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में लेखा विभाग के जनरल फाइनेंस, डब्ल्यूएमएस अनुभाग, स्टोर फाइनेंस और स्थापना अनुभाग में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहां कार्यालयों की सफाई के साथ पुराने रिकॉर्ड और बेकार सामान को हटाया गया। अभियान के माध्यम से कर्मचारियों को स्वच्छ एवं बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।ALSO READ : काशी विश्वनाथ मंदिर के पास महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी, शाहजहांपुर का युवक गिरफ्तारवहीं, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के आईपीएफ चैंबर, पोस्ट क्षेत्र के आसपास, बैरक संख्या एक और तीन के सामने तथा फायर टेंडर रूम में भी साफ-सफाई कराई गई। इन स्थानों पर जमा अनावश्यक सामग्री को हटाकर परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की पहल की गई। बरेका प्रशासन के अनुसार, स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत स्वच्छता के साथ कार्यालयों के बेहतर रखरखाव और कार्यस्थलों को व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कार्यालयों में स्वच्छ, स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करना है। बरेका प्रशासन ने स्वच्छता और सुव्यवस्थित कार्यस्थल को प्राथमिकता देते हुए इस तरह के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। अभियान की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने दी।
काशी विश्वनाथ मंदिर के पास महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी, शाहजहांपुर का युवक गिरफ्तार
काशी विश्वनाथ मंदिर के पास महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी, शाहजहांपुर का युवक गिरफ्तार
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर तीन के पास महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी करने और अशोभनीय इशारे करने के आरोप में चौक पुलिस ने शाहजहांपुर निवासी अमन गुप्ता (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 22 अक्टूबर को मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, मंदिर के गेट नंबर तीन के पास गश्त के दौरान महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की हरकतों की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि युवक गली से गुजरने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील शब्दों का इस्तेमाल कर रहा था और अशोभनीय इशारे कर रहा था। इससे महिलाओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था।ALSO READ : वाराणसी में बालिकाओं ने निकाली रैली, भ्रूण हत्या बाल विवाह के खिलाफ बुलंद की आवाजशिकायत मिलने पर महिला उपनिरीक्षक मानसी वर्मा पुलिसकर्मियों संजू देवी और खुशबू के साथ मौके पर पहुंचीं। टीम ने गली में निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद शिकायत में बताए गए हुलिए का युवक वहां दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार, महिलाओं को देखकर अश्लील हरकत करने पर टीम ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी अमन गुप्ता शाहजहांपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित चौकसी मुन्नूगंज फाटक, राजन कुआं का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ चौक थाने में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में चौक थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला, महिला उपनिरीक्षक मानसी वर्मा, उपनिरीक्षक सुमित, आरक्षी संजू देवी, खुशबू और आरक्षी अजीत कुमार यादव शामिल रहे।
वाराणसी में बालिकाओं ने निकाली रैली, भ्रूण हत्या बाल विवाह के खिलाफ बुलंद की आवाज
वाराणसी में बालिकाओं ने निकाली रैली, भ्रूण हत्या बाल विवाह के खिलाफ बुलंद की आवाज
वाराणसी : आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को ढढ़ोरपुर गांव में बालिकाओं ने कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज़, बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ रैली निकाली. रैली में शामिल लड़कियां, भ्रूण हत्या पर रोक लगाओ, बाल विवाह बंद करो, तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो, भीख नही अधिकर चाहिए जीने का सम्मान चाहिए, औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान, बाल यौन हिंसा पर रोक लगाओ आदि नारे लगा रही थीं.लड़कियों ने बाल विवाह दहेज पर रोक लगाने की मांग की. रैली में ढढ़ोरपुर, जयापुर , चंदापुर, भीखमपुर, असवारी, बूड़ापुर, कोइलीपुर आदि गाँवो की सैकड़ों किशोरी लड़कियां और महिलाएं शामिल हुईं. रैली कोइलीपुर ढढ़ोरपुर गाँव की विभिन्न बस्तियों से होते हुए आशा सिलाई कढ़ाई केंद्र पर पहुँची, जहाँ पर बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लड़कियों ने भ्रूण हत्या, दहेज, गैरबराबरी, लड़कियों के यौन उत्पीड़न आदि पर नाटक, भाषण विविध कार्यक्रम किया प्रस्तुत किया.ALSO READ : यूरोपीय देशों के यात्रियों को लेकर 28 अक्‍टूबर को काशी आएगा विश्‍व का सबसे लंबा र‍िवर क्रूजइस अवसर पर मुख्य अतिथि आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी समाज में लड़कियों और महिलाओं के साथ भेदभाव किया जा है. जबकि संवैधानिक ब्यवस्था ने सबको समान अधिकार दिए हैं लेकिन समाजिक ब्यवस्था के कारण महिलाओं और लड़कियों को बराबरी का अधिकार नही प्राप्त हो पा रहा है, इसलिए सामाजिक ब्यवस्था में बदलाव लाना जरुरी है. उड़ीसा से आए सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत दहुरी ने कहा कि सख्त कानून बनने के बावजूद आये दिन लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी बलात्कार घरेलू हिंसा की घटनाएँ हो रही है जो कि सभ्य समाज के लिये बहुत चिंतनीय बात है. महिला संगठन की संयोजिका अनीता पटेल ने कहा कि लड़कियों और महिलाओं को अपने हक और अधिकार के लिए आगे आकर खुद पहल करना होगा. सोनी ने ग्रामवासियों से लड़कियों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की अपील किया. कार्यक्रम का शुभारम्भ लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर और सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत दहुरी ने दीप जलाकर किया. कार्यक्रम में स्वागत सीमा मैनब बानो और संचालन सोनी बेबी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजिका सिताबुन ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पटेल, रामसिंह वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू वर्मा, अनीता, सोनी, मधुबाला, ज्योति, किरन, संचिता, मनीषा, नेहा, उर्मिला, खुशबू, माला, डॉली, मुस्कान, साबिया, चंचल, अप्सरी, पूनम, सीमा, रामबचन, पंचमुखी आदि ने अपने विचार रखे.