वाराणसी में कार से 2 करोड़ की हेरोइन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी – लहरतारा चौराहे से मंडुवाडीह पुलिस और एन्टी नारकॉटिक्स टीम को गुरुवार को एक बडी सफलता मिली. लहरतारा चौकी इंचार्ज ने यूपी 66 क्यू 1222 नंबर की सफेद रंग की अर्टिगा कार की तलाशी ली तो करीब एक किलो हेरोइन पकड़ी गई, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग दो करोड़ रूपये बतायी जा रही है,
कार चालक गिरफ्त में
पुलिस ने कार चालक लक्ष्मी नारायण उपाध्याय, जिसकी उम्र 57 वर्ष है, को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी गणेशपुर थाना भदोही का निवासी है. सूचना मिलने पर एन्टी नारकॉटिक्स झांसी की टीम भी मौके पर पहुंची और सफेद पाउडर की पहचान हीरोइन के रूप में की. बाजार में इस हेरोइन की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बताई जा रही है, मडुवाडीह पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत इस मामले में कार्रवाई की है.
चौकी इंचार्ज ने किया बड़ा खुलासा
• आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि वो 5 - 6 मोबाइल का प्रयोग करता था, एक बार तस्करी में एक ही मोबाइल प्रयोग करता था, दूसरी तस्करी में वह उस मोबाइल का प्रयोग नहीं करता था.
• हेरोइन तस्करी को लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि सिंडिकेट में कौन लोग कहां से कहां शामिल है, यह उत्तर प्रदेश के किस जिले से हीरोइन लेकर मुंबई किस स्थान में सप्लाई करता था.
ALSO READ : आज एसआईआर का अंतिम मौका, नो मैपिंग सूची दो लाख से ऊपर
इस घटना ने वाराणसी में नशे के कारोबार के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूती दी है, पुलिस की तत्परता और सक्रियता से यह स्पष्ट होता है कि वे इस प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस प्रकार की कार्रवाई से न केवल तस्करों में भय का माहौल बनेगा, बल्कि समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता भी बढ़ेगी, पुलिस की इस सफलता को सराहा जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे.
https://www.youtube.com/shorts/84eWEo2nFPw



