Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

आज एसआईआर का अंतिम मौका, नो मैपिंग सूची दो लाख से ऊपर

आज एसआईआर का अंतिम मौका, नो मैपिंग सूची दो लाख से ऊपर
Dec 26, 2025, 07:41 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - मतदाता सूची का विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) अंतिम दौर में है. मतदाताओं के लिए गणना प्रपत्र यानी फॉर्म जमा करने का आज अंतिम मौका होगा. इसके बाद फॉर्म जमा नहीं होंगे. प्रशासनिक टीम गुरुवार को पूरे दिन एसआईआर गणना प्रपत्रों की मैपिंग व सत्यापन में जुटी रही. अधिक से अधिक वोटरों की 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग ही टीम की वरीयता रही. इसी का नतीजा रहा कि अब जिले में नो मैपिंग सूची में दो लाख 22 हजार 795 हो गए हैं.


76 हजार वोटर मृत मिले


जबकि इसकी संख्या 12 दिसंबर को नौ लाख से अधिक रही. बताया जा रहा है कि कल तक और इसकी संख्या कम होगी. दूसरी तरफ अब तक के सत्यापन में 76 हजार वोटर मृतक मिले हैं. इसी प्रकार अनुपस्थित मतदाताओं की संख्या एक लाख 90 हजार 629 पहुंच चुकी है. पर्मानेंटली शिफ्टेड वोटरों की संख्या दो लाख 48 हजार 697 पहुंच चुकी है.

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का कहना है कि एसआईआर के दौरान एएसडी यानी अनुपस्थित, शिफ्टेड व मृतक वोटरों के सत्यापन पर विशेष बल दिया जा रहा है. राजनीतिक दलों की ओर से बनाए गए बीएलए को भी इसकी सूची उपलब्ध करायी गई है. त्रुटिवश किसी का नाम एएसडी वोटरों में शामिल हो गया है तो इसकी जानकारी दे दें, इसे ठीक करा लिया जाएगा. कुछ लोग इसकी जानकारी भी दे रहे हैं.


ALSO READ : वाराणसी में न्‍यूनतम तापमान सात के करीब, सूरज ने कोहरे को भेदा तो खिली धूप


एसआईआर में जनपद की अब तक की स्थिति


31,53,705 लाख जनपद में मतदाता

2,22,795 मतदाता नो मैपिंग में

76,020 मृतक मिले सत्यापन में

2,48,697 शिफ्टेड मतदाता

46,069 मतदाता पहले से इनरोल्ड.

पुलिस हिरासत में दुर्व्‍यवहार का आरोप, सुभासपा नेता की हालत बिगड़ी, थाना प्रभारी निलंबित
पुलिस हिरासत में दुर्व्‍यवहार का आरोप, सुभासपा नेता की हालत बिगड़ी, थाना प्रभारी निलंबित
Allegations of abuse in police custody, condition of Subhaspa leader deteriorates, station in-charge suspendedवाराणसी: फूलपुर थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस पूछताछ के लिए ले जाए जाने के बाद सुभासपा नेता की अचानक हालत बिगड़ गई. इस बात की खबर जंगल की आग की तरह इलाके में फैल गई. देखते ही देखते अस्पताल के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई.नाराज लोगों ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और कुछ देर के लिए वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर जाम भी लगा दिया. मौके पर हालात बिगड़ते देख कई थानों की पुलिस और आला अधिकारी पहुंचे. मामला संज्ञान में आने के बाद फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया. साथ ही प्रकरण की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई.जानें क्या है मामला जानकारी के अनुसार, फूलपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी महेश राजभर को पुलिस ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया था. महेश सुभासपा युवा मंच में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर हैं. पूछताछ के दौरान महेश की तबीयत खराब होने पर पुलिस ने उन्हें बड़ागांव थाना क्षेत्र के सातोमहुआ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी मिलने के बाद सुभासपा के नेता और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए.वहां पहुंचते ही समर्थकों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाना शुरू कर दिया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए.स्थिति को संभालने के लिए डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान, एडीसीपी और कई एसीपी को मौके पर पहुंचना पड़ा. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता लिखित कार्रवाई की मांग करते रहे.कार्यकर्ताओं ने लगाया जामइसी बीच करीब 10 मिनट तक वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर नाराज लोगों ने जाम भी लगाया. हालांकि पुलिस ने समझाकर लोगों को वहां से हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल हुआ. बाद में थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया. इस मामले में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दिखाए जाने के बाद मामला शांत हुआ.हिरासत में एक आरोपीबता दें कि पिछले महीने 26 अप्रैल को फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में सड़क हादसे में एक महिला के घायल होने के बाद गुस्साए लोगों ने गांव के ही कारोबारी मनीष सिंह की हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी. इसी बीच 27 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ आरोपी खालिसपुर गांव में रिश्तेदारी में रुके हैं. इसके बाद एसओजी टीम गांव पहुंची और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया.इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और सादे कपड़ों में पहुंचे एसओजी टीम के पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने लगे. भीड़ ने आरोपी को छुड़ा लिया. मामले में मारपीट करने वाले 50 लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस टीम आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में थी. इसी मामले में महेश राजभर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था.Also Read: उफ ये गर्मी: प्रचंड गर्मी से परेशान लोग, लू ने ली एक युवक की जानवहीं कारोबारी मनीष सिंह ने परिजनाें ने फूलपुर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई को अनुचित बताते हुए कहा कि उनकी जांच पर उन्‍हें पूरा भरोसा है. उन्‍होंने थाना प्रभारी को बहाल करने की मांग की. पहले दर्ज एक मुकदमे में महेश राजभर को पूछताछ के लिए फूलपुर थाने पर बुलाया गया था. पूछताछ के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले में महेश राजभर और उनके परिजनों ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. आरोपों का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी फूलपुर को निलंबित कर दिया गया है. - नीतू कादयान, डीसीपी गोमती जोन
उफ ये गर्मी: प्रचंड गर्मी से परेशान लोग, लू ने ली एक युवक की जान
उफ ये गर्मी: प्रचंड गर्मी से परेशान लोग, लू ने ली एक युवक की जान
Uff this heat: People troubled by the intense heat, heat wave took the life of a young man.Varanasi Weather: इन दिनों यूपी के वाराणसी जिले में प्रचंड गर्मी का कहर देखने को मि रहा है, इसी के साथ ही लू का दौर भी जारी है. बीते रविवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लू लगने से 52 वर्षीय सब्जी विक्रेता ननकू यादव की मौत हो गई. आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए मौसम विभाग ने हीटवेव का रेड अलर्ट जारी कर दिया है, जो 27 मई तक जारी रहेगा.यूपी भर में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने अपनी तपन से लोगों की हालत काफी खराब कर रखी है. जिसके चलते लोग काफी बीमार भी पड़ रहे है. ये गर्मी और धूप कोई मामूली नहीं, बल्कि त्वचा जलाने वाली प्रचंड गर्मी और झुलसाने, शरीर सुखाने वाली लू का सिलसिला चल रह है. लू लगने से एक युवक की जान जाने से लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है.मौसम विभाग बारिश होने की जताई संभावनामौसम विभाग ने 29 एवं 30 मई को बनारस के अलावा आसपास के जिलों में थंडर स्टार्म के चलते बादलों की चमक और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है, साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति से आंधी चलने का भी पूर्वानुमान जताया है. यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के चलते बन सकती है.भीषण गर्मी का असरइस वर्तमान हफ्ते का समापन बीते रविवार को प्रचंड गर्मी और असहनीय लू के साथ हुआ. जिसके बाद से शुरू हो गई सूर्य किरणों की तल्खी दोपहर एक से तीन बजे तक चरम पर रही जबकि शहर में तपिश का असर रात लगभग 10 बजे तक महसूस होता रहा. जिससे लोगों के रातों की नींद उड़ गई. तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था. 40 किमी प्रति घंटा की गति से लू चली। इससे गर्म वातावरण का सहज अनुमान लगाया जा सकता है.बाहर निकले लोगों के साथ विभिन्न चौराहों पर हों ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मौसम से परेशान नजर आए, बीते रविवार को दिन का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा 44.1 और रात का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा. गर्मी के रौद्र रूप में कुछ कमी 29 एवं 30 मई को हो सकती है जब चमक-गरज के साथ छींटेछीं टे पड़ेंगे. 30 मई के बाद गर्मी फिर रफ्तार पकड़ेगी.नौतपा की अवधिखगोलीय घटनाक्रम के तहत 25 मई से दो जून के बीच सूर्य और पृथ्वी के बीच दूरी कुछ घटेगी, इसके चलते नौ दिनों की अवधि के दौरान प्रचंड गर्मी पड़ती है. उक्त अवधि को नौतपा कहा जाता है, जनसामान्य के लिए नौ दिन बेहद कष्टदायक होते हैं जबकि अच्छे मानसून की दृष्टि से धरती का तपना जरूरी भी माना गया है.अलर्ट मैसेज से घबराहटरविवार दोपहर बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से तत्काल चेतावनी (नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी, अर्ली वार्निंग-एमडीएईडब्ल्यू) का अलर्ट मैसेज आया तो ज्यादातर लोग मोबाइल में किसी गड़गड़ी या उसके ब्लास्ट होने की आशंका से सहम उठे. मैसेज के पहले तीन बार बीप, फिर घर्र-घर्र की आवाज आई. फिर, महिला स्वर गूंजा-‘अगले 24 घंटे के दौरान आपके क्षेत्र में हीटवेव चल सकती है’. चेतावनी बनारस के अलावा प्रयागराज, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर जनपदों के लिए जारी हुई है.Also Read: मौसम ने ली फिर करवट, कई इलाकों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी
कुँजी टोला में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, बुलेट समेत तीन वाहन जले; 70 वर्षीय महिला अचेत
कुँजी टोला में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, बुलेट समेत तीन वाहन जले; 70 वर्षीय महिला अचेत
वाराणसी: चौक थाना क्षेत्र के कुँजी टोला इलाके में सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई.जानकारी के अनुसार पंकज कुमार गुप्ता के मकान में खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलते हुए एक बुलेट और दूसरी स्कूटी तक पहुंच गई, जिससे कुल तीन वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। आग की लपटें और घना धुआं उठने लगा, जिससे मकान में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.धुएं और आग की वजह से घर में मौजूद लोग सुरक्षित निकलने के लिए बगल की छत के रास्ते बाहर आए। इसी दौरान मकान में मौजूद 70 वर्षीय चमेली देवी धुएं की चपेट में आने से अचेत हो गईं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास के मकानों तक आग फैलने से रोक लिया गया.भवन स्वामी पंकज कुमार गुप्ता के अनुसार आग से करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं.