Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

सर्किट हाउस पर हंगामा कर रहे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, रैली रोके जाने पर थे बिफरे

सर्किट हाउस पर हंगामा कर रहे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, रैली रोके जाने पर थे बिफरे
Dec 07, 2025, 08:41 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी जोन) द्वारा रविवार को वरुणापुल स्थित शास्त्री घाट पर “वोट चोर गद्दी छोड़ – SIR बंद करो – बेरोजगारी हटाओ” जैसे ज्वलंत मुद्दों पर जनाक्रोश मार्च एवं रैली का आयोजन के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय के घेराव के कार्यक्रम को पुलिस ने रोक दिया. इसके विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सर्किट हाउस पहुंचकर वहां नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हल्की धक्का-मुक्की के बीच इन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया. इस मौके पर नेताओं द्वारा कहा कि उन्हें रोकना अब प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी के बस की बात नहीं है. वे गांधीवादी विचारधारा के हैं इसलिए अपना आंदोलन लगातार जारी रखेंगे.


रास्ते में रोकने पर बिफरे कार्यकर्ता

11

इसके पहले मार्च निकाल कर वरुणा पुलिस स्थित शास्त्री घाट पर सभा करने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया. वहीं दूसरी ओर शास्त्री घाट पर बने विशाल स्टेज तथा दर्श दीर्घा में मौजूद लोगों को पुलिस ने भगा दिया. साथ ही वहां काफी फोर्स पुल के दोनों ओर लगाकर शास्त्री घाट पर जाने वाले मार्ग को सील कर दिया. जानकारी पाकर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभानु चिब कार्यकर्ताओं संग नारेबाजी करते हुए सर्किट हाउस पहुँच गए, जहां देखते ही देखते सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए.

सर्किट हाउस पर नारेबाज़ी, पुलिस से झड़प

3

जानकारी पाकर भारी पुलिस फोर्स सकर्किट हाउस पहुंची और मौजूद भीड़ को शांत कराकर हचाने की कोशिश की. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता SIR और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते रहे. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस कार्यकर्ताओं को जबरन हचाने लगी जिससे उनके बीच धक्का-मुक्की हुई. बवाल बढ़ती इसकेपहले ही कई वाहनों सर्किट हाउस परिसर में बुलाकर कार्कर्ताओं को हिरासत में लेकर उनमें बैठाया जाने लगा. इस दौरान कांग्रेस के नेता लगातार नारेबाजी संग सरकार के खिलाफ बोलते रहे.

/

बिना अनुमति लिए जुटा ली थी भीड़


इस संबंध में एडीसीपी नीतू कद्द्यान ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता बिना परमीशन के सर्किट हाउस पहुंच कर हंगामा करने लगे. समझाए जाने पर कि आज कई जगह पर परीक्षा हो रही है तथा पूरे जनपद में धारा 144 लागू है को उन्होंने मानने से इंकार कर दिया. इसके चलते सभी को हिरासत में लिया गया.


ALSO READ: बुलडोजर से भी होगी बड़ी कार्रवाईः अनिल राजभर

बरेका में कार्मिक विभाग और कर्मचारी परिषद के बीच समन्वय बैठक
बरेका में कार्मिक विभाग और कर्मचारी परिषद के बीच समन्वय बैठक
वाराणसी. बनारस रेल इंजन कारखाना में बुधवार को प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में कार्मिक विभाग और कर्मचारी परिषद के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, समस्याओं और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में कर्मचारी परिषद के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न विषयों को प्रमुखता से उठाया। कार्मिक विभाग ने परिषद द्वारा रखे गए बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित शंकाओं का समाधान किया और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।बैठक का उद्देश्य प्रशासन और कर्मचारियों के बीच संवाद एवं समन्वय को मजबूत करना तथा कर्मचारी हितों से जुड़े मामलों का समाधानपरक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान कर्मचारियों की सुविधाओं, कल्याण और सेवा संबंधी विषयों पर भी चर्चा हुई।ALSO READ : रक्षाबंधन पर रोडवेज बस में महिलाओं को तीन दिन फ्री यात्रा, सहायक को भी मिलेगा लाभबैठक में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी श्री राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी श्री एम. ए. अंसारी, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री पीयूष मिंज, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्री प्रदीप कुमार यादव तथा परिषद के सदस्य श्री अमित कुमार, श्री संतोष कुमार यादव, श्री नवीन कुमार सिन्हा और श्री सुशील कुमार सिंह सहित कार्मिक विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विषयों के समाधान के लिए आपसी संवाद, समन्वय और सहयोग को आगे भी जारी रखने पर जोर दिया गया।
रक्षाबंधन पर रोडवेज बस में महिलाओं को तीन दिन फ्री यात्रा, सहायक को भी मिलेगा लाभ
रक्षाबंधन पर रोडवेज बस में महिलाओं को तीन दिन फ्री यात्रा, सहायक को भी मिलेगा लाभ
वाराणसी : प्रदेश सरकार रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को 27, 28 और 29 को अगस्त को रोडवेज बस में फ्री यात्रा कराएगी. महिलाओं के साथ एक अन्य अटेंडेंट को भी इसका लाभ मिलेगा. परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के तहत 500 से ज्यादा बसों का संचालन होगा. बस यात्रा पर जीरो रुपये का टिकट भी परिचालक की ओर से दिया जाएगा. वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.शासनादेश के अनुसार 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी. वाराणसी से यूपी में लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज सहित अन्य जगहों पर महिलाएं किसी भी श्रेणी की बस में बैठकर यात्रा कर सकेंगी. इस अवधि में महिला यात्री उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में यात्रा कर सकेंगी. महिला के साथ एक सहयोगी को भी निशुल्क यात्रा की अनुमति होगी. इससे उन महिलाओं को विशेष सुविधा मिलने की उम्मीद है जो रक्षाबंधन पर दूसरे शहरों या जिलों में अपने मायके और भाई के घर जाना चाहती हैं. पहले रक्षाबंधन पर सीमित अवधि के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की जाती रही है. इस वर्ष यात्रा की अवधि को तीन दिन तक रखा गया है.ALSO READ : करंट से हुई मौतों को लेकर अजय राय का सरकार पर हमला, बोले- कांग्रेस प्रभावित परिवारों साथ खड़ीरक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में बसों का संचालन किया जाएगा. वाराणसी परिक्षेत्र में पांच सौ से अधिक बसों के संचालन की तैयारी है. यात्रियों की संख्या बढ़ने को देखते हुए बस संचालन को सुचारु बनाए रखने और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने पर जोर दिया गया है.इस योजना की खास बात यह है कि केवल महिला यात्री ही नहीं बल्कि उसके साथ जाने वाला एक सहयोगी भी निशुल्क यात्रा कर सकेगा.वाराणसी से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जाने वाली महिलाओं के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण है. लखनऊ कानपुर गोरखपुर प्रयागराज सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर संचालित रोडवेज बसों में महिला यात्रियों को निशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा. वाराणसी परिक्षेत्र से पहले भी रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और उनके सहयोगियों ने निशुल्क बस यात्रा की है. वर्ष 2025 में वाराणसी परिक्षेत्र की बसों में तीन दिनों के दौरान एक लाख अस्सी हजार चार सौ छत्तीस महिलाओं और उनके सहयोगियों ने निशुल्क यात्रा की थी. उस दौरान रोडवेज की ओर से दो करोड़ ग्यारह लाख बासठ हजार रुपये का किराया वहन किया गया था. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रक्षाबंधन के दौरान रोडवेज बसों पर यात्रियों का दबाव कितना बढ़ जाता है.
करंट से हुई मौतों को लेकर अजय राय का सरकार पर हमला, बोले- कांग्रेस प्रभावित परिवारों साथ खड़ी
करंट से हुई मौतों को लेकर अजय राय का सरकार पर हमला, बोले- कांग्रेस प्रभावित परिवारों साथ खड़ी
वाराणसी : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने करंट से हुई तीन मौत के बाद सरकार पर हमला बोला. प्रभावित परिवार वालों से मुलाकात कर उन्‍होंने परिजनों को मदद का भरोसा दिलाया. कहा कि वाराणसी में बिजली व्यवस्था की बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही ने एक बार फिर ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की पोल खोल दी है. उन्‍होंने सिस्‍टम पर सवाल खड़े किए.चेतगंज थाना क्षेत्र के कालीमहल तिराहे पर त्रिलोकी मोदनवाल जी (50) की करंट से मृत्यु हुई. सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा (काजीपुर खुर्द) में पिता-पुत्र की करंट से मृत्यु हो गई. दोनों परिवार वालों से मुलाकात के दौरान अजय राय ने कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. कहा आखिर यह कैसी स्मार्ट सिटी है, जहां आम नागरिक को सड़क पर चलते हुए भी करंट लगने का खतरा बना हुआ है.ALSO READ : वाराणसी में ट्रक ने ईंट लदे ट्रैक्‍टर को मारी टक्‍कर, युवक की मौत, पिता जख्‍मीडबल इंजन सरकार पर सवाल उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है. बावजूद शहर की बुनियादी विद्युत व्यवस्था इतनी बदहाल है कि करंट उतरने से लगातार लोगों की जान जा रही है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा. सरकार और प्रशासन को जवाबदेही तय करनी होगी. इस दौरान राघवेंद्र चौबे, फसाहत हुसैन, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, प्रिंस राय मौजूद रहे.कांग्रेस ने सरकार से की मांगकांग्रेस ने मांग की कि दोनों घटनाओं की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए. हादसों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और लापरवाह कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए. परिवारों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए. वाराणसी की विद्युत व्यवस्था की व्यापक जांच कराकर जर्जर तारों, खुले कनेक्शनों, बिजली के पोलों और अन्य खतरनाक स्थानों को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी दर्दनाक त्रासदी का सामना न करना पड़े.