Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी के होटल में सिकन्दराबाद के भाई बहन ने दी जान, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

वाराणसी के होटल में सिकन्दराबाद के भाई बहन ने दी जान, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका
Feb 10, 2026, 12:19 PM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : कैंट स्टेशन के सामने रोडवेज बस स्‍टैंड के पास स्थित होटल सिटी इन में सिकन्दराबाद,हैदराबाद के दो लोगों ने खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और परिजनों को सूचित किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक भाई-बहन हैं और वे आठ फरवरी को काशी आए थे. क‍िसी समय होटल के कमरे में दोनों ने जहर खाकर जान दे दी. दोनों के शव जमीन पर पडे थे. आधार कार्ड पर पुरुष का नाम गणेश और महिला का नाम धनलक्ष्‍मी दर्ज है. दोनों के पिता का नाम समान है जिससे माना जा रहा है कि दोनों भाई बहन है. मौके से पांच सौ रुपये की चार गड्डी भी मिली है.


DFBVG


जान देने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे सभी पहलुओं पर ध्यान दे रहे हैं और जल्द ही मामले की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी. पुल‍िस उपायुक्‍त गौरव बंशवाल ने घटनास्‍थल का जायजा ल‍िया.


DGV


बताया क‍ि पर‍िजनों से संपर्क क‍र मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. दोनों शवों का पंचनामा तैयार करने के साथ ही कैंट स्टेशन स्थित होटल सिटी इन में मृतकों के कागजात और आधार आदि की जाँच फोरेंसिक टीम ने की है. बताया गया क‍ि सभी तथ्‍यों का बारीकी से अवलोकन क‍िया जा रहा है. शवों की स्‍थि‍त‍ि देखकर लग रहा है क‍ि एक द‍िन पूर्व ही दोनों ने जहर का सेवन क‍िया था.


ALSO READ :वाराणसी में कचहरी पर पार्किंग व्‍यवस्‍था होगी सुदृढ़, ट्रैफिक पुलिस जारी करेगी पास


होटल कर्म‍ियों ने बताया क‍ि काशी विश्वनाथ दर्शन करने आए भाई बहनों ने पहले तो काशी का भ्रमण किया और सब कुछ सामान्‍य था. दोनों का व्‍यवहार भी कुछ खास नहीं लगा. बताया क‍ि चेक आउट वाले दिन दोपहर बाद जब कमरा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया. अंदर कोई हरकत नहीं होने पर मामला संदेहास्‍पद लगा. काफी मशक्‍कत के बाद दरवाजा नहीं खुला तो पुल‍िस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस की मौजूदगी में दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया तो जहर की वजह से दोनों के मुंह से झाग न‍िकल रहा था. शव के पास ही टेबल पर जहर का पैकेट म‍िलने के बाद पुल‍िस ने जहर खाकर जान देने का अंदेशा जताया. मृतकों के पर‍िजनों के आने के बाद ही पूरा घटनाक्रम स्‍पष्‍ट हो सकेगा.

पहचान पत्र और होटल के रजिस्टर में दर्ज एड्रेस 12 साल पुराना निकला. पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि दोनों वहां पहले किराए पर रहते थे. अब पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है.

मनोज तिवारी का वाराणसी में सियासी हमला: बोले- ममता दीदी का सिस्टम हिल गया
मनोज तिवारी का वाराणसी में सियासी हमला: बोले- ममता दीदी का सिस्टम हिल गया
Manoj Tiwari's political attack in Varanasi: Said- Mamta Didi's system has been shakenवाराणसी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में आयोजित राष्ट्रीय कला मंच कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और एआई तकनीक के दुरुपयोग को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन का माहौल बन चुका है और वहां की जनता अब बदलाव चाहती है.मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखकर लगता है कि उनका सिस्टम हिल गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ऐसी सरकार की आवश्यकता है जो सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार करे. तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाएगी और वहां कानून का राज स्थापित होगा. उन्होंने राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि राज्य में अब बदलाव की लहर चल रही है और भाजपा की सरकार बनने की संभावना मजबूत होती जा रही है.‘बंगाल में भाजपा 15–20 सीट आगे चल रही’पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल पर चर्चा करते हुए सांसद तिवारी ने दावा किया कि सर्वेक्षण भले ही मुकाबले को “नेक टू नेक” बता रहे हों, लेकिन उनके अनुसार भाजपा 15 से 20 सीटों की बढ़त बनाए हुए है. उन्होंने कहा कि अब तक वे राज्य में 25 से अधिक जनसभाएं कर चुके हैं और आगे भी लगातार प्रचार अभियान जारी रहेगा. उनके मुताबिक, राज्य की जनता विकास और निष्पक्ष शासन की मांग कर रही है और इसी मुद्दे पर भाजपा चुनाव मैदान में है.एआई और फर्जी वीडियो पर जताई चिंताकार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित फोटो और वीडियो को लेकर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने आरोप लगाया कि एआई तकनीक का दुरुपयोग कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल उनके मछली-भात खाने से जुड़ा एक फर्जी फोटो वायरल कर रहे हैं, जबकि वे व्यक्तिगत रूप से मांसाहार का सेवन नहीं करते. उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सामग्री पर बिना जांच के विश्वास न करें.‘विपक्ष पूरी तरह डरा हुआ है’सांसद तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी दलों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों को भी गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि विपक्ष चुनावी माहौल में दबाव महसूस कर रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल में जल्द ही राजनीतिक परिवर्तन होगा और भाजपा की सरकार बनने पर कानून व्यवस्था तथा विकास को प्राथमिकता दी जाएगी.Also Read: VDA की OTS-2026 योजना: बकायेदारों को राहत देने के लिए लगेंगे विशेष कैंप
VDA की OTS-2026 योजना: बकायेदारों को राहत देने के लिए लगेंगे विशेष कैंप
VDA की OTS-2026 योजना: बकायेदारों को राहत देने के लिए लगेंगे विशेष कैंप
VDA's OTS-2026 scheme: Special camps to be organised to provide relief to defaultersवाराणसी: विकास प्राधिकरण वाराणसी (VDA) ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस)-2026 के तहत बकायेदारों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. प्राधिकरण द्वारा शहर की विभिन्न आवासीय योजनाओं में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां डिफॉल्टर आवंटियों को योजना का लाभ लेने का मौका मिलेगा. प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाई जा रही इस योजना का उद्देश्य उन आवंटियों को राहत देना है, जो समय पर किस्तों का भुगतान न कर पाने के कारण बकायेदार बन गए हैं.वीडीए के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के निर्देशवीडीए के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के निर्देश और सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन योजनाओं में बकाया अधिक है, वहां मौके पर कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और आवेदन भी लिए जाएंगे. प्राधिकरण द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 25 अप्रैल से 14 मई 2026 के बीच लालपुर, पाण्डेयपुर, दासेपुर (हरहुआ), संजय गांधी नगर, गंगा नगर, बड़ी गैबी और रामनगर आवासीय योजनाओं में अलग-अलग तिथियों पर कैंप लगाए जाएंगे.Also Read: पीएम मोदी के दौरे को लेकर सिस्‍टम एक्टिव, हाई अलर्ट पर नगर निगमइन कैंपों में संबंधित पटल सहायक, रेंट कलेक्टर और आउटसोर्सिंग कर्मचारी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे. यहां बकायेदारों को उनके बकाया की जानकारी दी जाएगी और ओटीएस-2026 योजना के तहत आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे. VDA ने सभी आवंटियों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर अपना बकाया निस्तारण कराएं और योजना के तहत मिलने वाली छूट का फायदा उठाएं.https://www.youtube.com/watch?v=rHb2-wdS1Fk
पीएम मोदी के दौरे को लेकर सिस्‍टम एक्टिव, हाई अलर्ट पर नगर निगम
पीएम मोदी के दौरे को लेकर सिस्‍टम एक्टिव, हाई अलर्ट पर नगर निगम
System activated for PM Modi's visit, Municipal Corporation on high alert​वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 28 अप्रैल को होने वाले प्रस्तावित वाराणसी आगमन के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. शहर को वीआईपी मूवमेंट के अनुकूल स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निगम ने हाई-अलर्ट जारी करते हुए सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और जन-सुविधाओं की विशेष कार्ययोजना तैयार की है. इसके तहत आज से एक सप्ताह तक सभी वार्डों में महासफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसकी निगरानी सीधे सेंट्रल कमांड के जरिए होगी.​इस बाबत सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक में महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वीआईपी आगमन के दौरान व्यवस्थाओं में कोई चूक नहीं होनी चाहिए.​सड़कों पर रहेंगे महापौर और आला अधिकारीअगले एक सप्ताह तक प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे से नौ बजे तक चलने वाले सप्ताहव्यापी महा-अभियान की निगरानी स्वयं महापौर करेंगे. महापौर प्रतिदिन एक वार्ड का दौरा करेंगे. इस दौरान क्षेत्रीय पार्षदों और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी ताकि वार्ड स्तर पर सफाई व्यवस्था को जमीनी स्तर पर सुधारा जा सके. प्रशासनिक कार्यों में सुस्ती को दूर करते हुए महापौर ने जोनल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित सभी लंबित आवेदनों को अगले सात दिनों के भीतर एक विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत निस्तारित किया जाए. किसी भी स्थिति में कोई भी आवेदन पेंडिंग नहीं रहना चाहिए. इसके अतिरिक्त, शहर भर के वॉटर एटीएम को सुचारू रूप से संचालित करने और सभी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने के भी कड़े निर्देश दिए गए हैं.​छुट्टा पशुओं पर नियंत्रण और सौंदर्यीकरण पर जोरवीआईपी रूट और प्रमुख मार्गों को स्वच्छ रखने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को प्रतिदिन वाटर स्प्रिंकलर से धुलाई कराने को कहा गया है. साथ ही, सड़कों पर कहीं भी सीवर ओवरफ्लो न हो, इसके लिए जलकल विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. शहर को सुंदर बनाने के लिए मूर्तियों की नियमित सफाई और प्रमुख चौराहों पर आकर्षक गमले लगाने की व्यवस्था की जा रही है. शहर में छुट्टा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए विशेष टीम गठित कर मार्गों पर तैनाती के निर्देश दिए गए हैं. ​बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, अमित कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता आरके सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके चौधरी, जलकल विभाग के महाप्रबंधक अनूप सिंह सहित निगम व जलकल विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे.स्ट्रीट लाइट से लेकर सीवर तक पर. विशेष नजर​स्वच्छता और सौंदर्यीकरण: प्रमुख मार्गों, डिवाइडरों और पेड़ों की वाटर स्प्रिंकलर से धुलाई होगी. कहीं भी कचरा कंटेनर भरे नहीं होने चाहिए. उद्यान विभाग को मूर्तियों की सफाई, माल्यार्पण और प्रमुख स्थानों पर आकर्षक गमले रखने के निर्देश दिए गए. महाप्रबंधक जलकल को सड़कों पर कहीं भी सीवर ओवरफ्लो न होने देने और सभी वाटर एटीएम को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए गए. सभी मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त रहें, यदि कहीं कोई कमी है तो तत्काल मरम्मत कराई जाए. शहर में छुट्टा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है.https://www.youtube.com/watch?v=rHb2-wdS1Fk