Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बूथों पर बीएलओ नहीं मिले तो होगी कार्यवाही- जिलाधिकारी

बूथों पर बीएलओ नहीं मिले तो होगी कार्यवाही- जिलाधिकारी
Feb 07, 2026, 07:02 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में गतिशील विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने की. बैठक के दौरान राजनैतिक दलों को एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से मैपिंग न होने वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई करने तथा फार्म-6, 7 एवं 8 भरने से संबंधित निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई. साथ ही राजनैतिक दलों द्वारा व्यक्त की गई आशंकाओं का समुचित समाधान किया गया.बैठक में कुछ राजनैतिक दलों द्वारा बीएलओ के बूथ पर न बैठने एवं आवेदन फार्म प्राप्त न करने की शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित ईआरओ को ऐसे बीएलओ के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.


DM


जिलानिर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी की सूची सभी बीएलओ को उपलब्ध करा दी गई है तथा उसे ग्राम पंचायत भवनों, सार्वजनिक स्थलों, तहसीलों एवं शहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालयों पर चस्पा किया जा रहा है. इस संबंध में नोटिस जारी कर ईआरओ/एईआरओ द्वारा सुनवाई की जाएगी.


बैठक में कुछ राजनैतिक दलों द्वारा बीएलओ के बूथ पर न बैठने एवं आवेदन फार्म प्राप्त न करने की शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित ईआरओ को ऐसे बीएलओ के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. इसी क्रम में 388 वाराणसी उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के ईडन गार्डेन रमरेपुर विद्यालय के बंद रहने और बीएलओ के पहड़िया में बैठने की शिकायत सामने आई.इस पर ईआरओ द्वारा अवगत कराया गया कि भवन में मरम्मत कार्य के चलते बीएलओ को समीपस्थ बूथ पर बैठाया गया है.


जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फार्म-6, 7 एवं 8 प्राप्त करने में हीलाहवाली करने वाले बीएलओ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए.साथ ही सभी राजनैतिक दलों से अपील की गई कि ऐसी किसी भी स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित विधानसभा के ईआरओ को दें.

बताया गया कि मतदाता ऑनलाइन माध्यम से निर्वाचन आयोग के ECINET मोबाइल ऐप एवं वेबसाइट voters.eci.gov.in के जरिए फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 (घोषणा पत्र सहित) भरकर सबमिट कर सकते हैं.

वर्तमान में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा बीएलए की तैनाती की गई है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 3049-3049, समाजवादी पार्टी द्वारा 2795, बहुजन समाज पार्टी द्वारा 2707, आम आदमी पार्टी द्वारा 65 तथा सीपीआई(एम) द्वारा 26 बीएलए तैनात किए गए हैं, जो बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य कर रहे हैं.


ALSO READ : जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, विकास परियोजनाओं को 10 दिन में पूर्ण करने के निर्देश


इसके अलावा जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जो 4 नवंबर 2025 से क्रियाशील है. कंट्रोल रूम के नंबर 0542-2508454, 0542-2990783, 0542-2990784 एवं टोल फ्री नंबर 0542-1950 जारी किए गए हैं.

बैठक में भारतीय जनता पार्टी से संजय सोनकर, जगदीश त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी से संतोष यादव व राज कूपर, कांग्रेस से अशोक कुमार सिंह, बहुजन समाज पार्टी से डॉ. शिव कुमार सोनकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

आधी रात को महिला की गला दबाकर हत्‍या, घटना को अंजाम देकर आरोपी पति फरार
आधी रात को महिला की गला दबाकर हत्‍या, घटना को अंजाम देकर आरोपी पति फरार
Woman strangled to death at midnight, husband absconding after committing the crimeवाराणसी: लक्‍सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में बुधवार की रात एक महिला की उसके पति ने गला दबाकर हत्‍या कर दी. घटना की वजह घरेलू विवाद विवाद बताई जा रही है. गुरुवार की सुबह हत्‍याकांड की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. घटना की जानकारी खुद पुलिस को देकर आरोपी पति फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपी की तलाश कर रही है. पुलिस घटना से जुडे सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.हत्यारोपित की तलाश में जुटी पुलिस जंगमबाड़ी स्थित ब्यूटीपार्लर में काम करने वाली पूनम शर्मा ने पहले पति की मौत के बाद मनोज शर्मा से शादी की थी. महिला अपने पति संग औरंगाबाद निवासी राजू के मकान के प्रथम तल पर किराए पर रहती थी. क्षेत्रीय लोगों के अनुसार उनके बीच अक्सर विवाद होता था. बुधवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद आक्रोश में आकर पति ने पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी. रात भर शव के साथ रहा. सुबह लक्सा थाने की पुलिस को हत्या की सूचना देकर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची लक्सा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लक्सा थाना प्रभारी राजू कुमार के अनुसार सर्विलांस की मदद से हत्यारोपित की तलाश की जा रही है.दो दिन पूर्व भी ऐसी ही घटना आई थी सामने बीते मंगलवार को भी लोहता थाना क्षेत्र में ऐसी ही घटना सामने आई थी जिसमें पति ने पत्नी की ईंट से सिर पर वार करके हत्या कर दी थी. नरगिस की शादी मूलरूप से बिहार के रहने वाले मदनपुरा निवासी असगर के साथ हुई थी. दोनों के पांच बच्चे हैं. असगर से तलाक के बाद नरगिस ने बजरडीहा के रहने वाले सुहेल से बीते जनवरी माह में निकाह कर लिया. नरगिस के नाम से कुछ जमीन थी जिसे बेचकर सुहेल ने रुपये हासिल कर लिए. इसके बाद उससे अपना पीछा छुडाने की कोशिश करने लगा.Also Read: वाराणसी में आंधी के दौरान हादसा, पेड़ गिरने से आम बीन रही युवती की मौतसाजिश के तहत वह अप्रैल माह में घर से गायब हो गया. सुहेल के एक सप्ताह तक घर नहीं आने पर नरगिस ने भेलूपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. बीते सोमवार की रात में वह घर आया और घूमने के बहाने नरगिस को लेकर मंडुवाडीह आया. यहां से साथ लेकर हरपालपुर में सूनसान स्थान पर गया. तभी सुहेल ने पास में पडे ईंट से नरगिस के सिर पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया. तब तक उसे मारता रहा जब तक मौत नहीं हो गई.https://www.youtube.com/watch?v=dDM6bqR657U
वाराणसी में आंधी के दौरान हादसा, पेड़ गिरने से आम बीन रही युवती की मौत
वाराणसी में आंधी के दौरान हादसा, पेड़ गिरने से आम बीन रही युवती की मौत
Accident during storm in Varanasi, girl picking mangoes dies after tree falls on herवाराणसी: सारनाथ क्षेत्र के कोटवा गांव में बुधवार की शाम आंधी और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया. आम के बगीचे में आम बीन रही एक युवती पर अचानक पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई. परिजन उसे आनन-फानन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए शव का दाह संस्‍कार कर दिया.तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश जानकारी के मुताबिक कोटवा गांव निवासी अनीता राजभर (20) शाम करीब चार बजे गांव के पास स्थित आम के बगीचे में आम बीन रही थी. उसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. तेज हवा के झोंकों के कारण बगीचे का एक पेड़ जड़ से उखड़कर अनीता के ऊपर गिर पड़ा. पेड़ की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. युवती की मौत से परिवार में मातम पसर गया. मां फूला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि अन्य परिजनों का भी दुख से बुरा हाल है.Also Read: वाराणसी में होगा बुद्ध अस्थि कलश का दर्शन, धम्‍मयात्रा में विदेशी अनुयायी भी रहेंगे शामिलपीड़ित परिजनों का हाल बुराबताया जा रहा है कि अनीता दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ी थी. उसके पिता विष्णु राजभर आम के बगीचे की रखवाली कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. इस हादसे में अनीता के चाचा गुलशन (22) भी घायल हो गए, जिनका पंचकोसी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. उधर, थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी और परिजनों ने बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार सरायमोहना घाट पर कर दिया. पुलिस को मामले की जानकारी बाद में मिली. घटना के बाद गांव में शोक व्‍याप्‍त है.https://www.youtube.com/watch?v=NTPQeLUJ9b8
वाराणसी में होगा बुद्ध अस्थि कलश का दर्शन, धम्‍मयात्रा में  विदेशी अनुयायी भी रहेंगे शामिल
वाराणसी में होगा बुद्ध अस्थि कलश का दर्शन, धम्‍मयात्रा में विदेशी अनुयायी भी रहेंगे शामिल
Buddha's ashes will be seen in Varanasi, foreign followers will also participate in the Dhamma Yatra.वाराणसी: भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ में स्थित भगवान बुद्ध की 2570 वीं जयंती बैशाख बुद्ध पूर्णिमा एक मई को मनाई जाएगी. विभिन्न बौद्ध मंदिर में होंगे विविध अनुष्‍ठान होंगे. इसके लिए मंदिर को पंच शील झंडों व बिजली के रंगीन झालरों से सजाया जा रहा है. इस सम्बंध में धम्म शिक्षण केंद्र के प्रभारी भिक्षु चंदिमा ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा एक मई को मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में सुबह 6 30 बजे से 11 बजे तक भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थि अवशेष को दर्शन के लिए रखा जाएगा. अपराह्न तीन बजे कचहरी से सारनाथ तक धम्म यात्रा निकलेगी. मूलगंध कुटी विहार परिसर में दोपहर 12 बजे से तीन बजे धम्म सभा व संस्कृति कार्यक्रम,शाम 6 बजे से धम्मदेशना होगा.बौद्ध मंदिर को 5000 दीपों को जलाया जाएगाभिक्षु चंदिमा ने बताया कि एक मई को सुबह 10 बजे से अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान एंव महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के सयुक्त तत्वावधान में धम्म देशना व ध्यान साधना किया जाएगा. शाम 4 बजे मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में धम्म सभा व शाम 5 30 बजे मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर को 5000 दीपों को जलाया जाएगा. भिक्षु चंदिमा ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा पर आने वाले बौद्ध अनुयायियों की सुविधा के लिए मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा.Also Read: आंधी-बारिश से भरभराकर गिरी दीवार, मलबे के नीचे दबे कई मजदूरबुद्ध पूर्णिमा के मौके पर यहां आने वाले लगभग 70 हजार बौद्ध अनुयायियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है. धम्म शिक्षण केंद्र के प्रभारी भिक्षु चंदिमा ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा केदिन आने वाले बौद्ध अनुयायियों के लिए महाबोधि सोसाइटी कार्यालय के पास सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक भोजन दान चलेगा. इस अवसर पर श्रीलंका, वियतनाम, थाईलैंड, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश,सहित अन्य जगहों से लगभग 70 हजार बौद्ध अनुयायी पहुचेंगे.https://www.youtube.com/watch?v=NTPQeLUJ9b8