Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

अवैध कफ सिरप प्रकरणः सिंडीकेट चलाते हैं कई सफेदपोश राजनेता व अधिकारीः सांसद वीरेंद्र सिंह

अवैध कफ सिरप प्रकरणः सिंडीकेट चलाते हैं कई सफेदपोश राजनेता व अधिकारीः सांसद वीरेंद्र सिंह
Nov 28, 2025, 08:25 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसीः अवैध कप सिरप प्रकरण में कांग्रेस के अजय राय के बाद चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने इस पूरे प्रकरण में लापीपोती का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इस अवैध कप सिरप प्रकरण का सिंडीकेट चलाने में कई सफेदपोश राजनेता संग विभागी अधिकारी सीधे तौर पर शामिल हैं.

सांसद शुक्रवार को अर्दली बाजार के टैगोर टाउन स्थित आवास पर मीडिया से रूबरू थे. एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि कफ सिरप मामले मे अमित सिंह टाटा नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी एक नाटक है. पूरे मामले में असली चेहरों का सामने आना अभी बाकि है. उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को शीतकालीन सत्र में संसद में मामले उठाकर पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करेंगे.

चुनाव आयोग क्यों हैं जल्दी में

SIR को लेकर भी सपा सांसद ने सवाल उठाया और पूता कि आखिर चुनाव आयोग इसको लेकेर इतनी जल्दी में क्यों है. अभी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में एक साल से जयादा का समय है. ऐसे में इसके लिए 4 दिसंबर तक समय सीमा तय कर देना कहीं से न्याया संगत नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसको लेकर चुनाव आयोगग की मंशा ठीक नजर नहीं आती. आयोग चाहते हैं कि इतने कम समय में जिन लोगों के नाम जुड़ जाए उतनी जल्दी वे वैध मतदाताओं के नाम काट सके.

/

बढ़ाई जाए समय सीमा व ठीक से भरे जाए फार्म

सपा सांसद ने मांगी उठाई कि SIR को लेकर इसकी समय सीमा कम से कम छह माह बढ़ाई जाए. साथ ही कोई मतदाता इससे छूट न जाए इसका पूरा प्रयास करते हुए फार्म सही ढंग से भरवाए जाए. बिहार चुनाव के परिणाम को लेकर उठे सवालों पर सांसद ने जवाब दिया कि वहां SIR के माध्यम से जितने लोगों का नाम काटा गया उनमें से कितने लोगों को बाहर निकाला गया इसका डाटा आजतक चुनाव आयोग नहीं दे सका. आखिरी समय में क्यों और किसके इशारे पर लाखों की संख्या में मतदाताओं ने नाम सूची में जोड़े गए उसपर कोई जवाब नहीं देता. आरोप लगाया कि सरकार SIR के प्रयोग से लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है. इसको लेकर हमारी मांग पूरी न हुई तो सड़क से संसद तक लड़ाई होगी. इसके साथ ही प्रदेश सरकार पर उन्होंने कटाक्ष किया कि बाबा का बुलडोज़र अब तक अपराधियों के यहां क्यों नहीं चला.


ALSO READ: वाराणसी में 12 साल बाद मां विशालाक्षी का कुंभाभिषेक, तीन दिवसीय महानुष्‍ठान कल से

कुँजी टोला में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, बुलेट समेत तीन वाहन जले; 70 वर्षीय महिला अचेत
कुँजी टोला में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, बुलेट समेत तीन वाहन जले; 70 वर्षीय महिला अचेत
वाराणसी: चौक थाना क्षेत्र के कुँजी टोला इलाके में सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई.जानकारी के अनुसार पंकज कुमार गुप्ता के मकान में खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलते हुए एक बुलेट और दूसरी स्कूटी तक पहुंच गई, जिससे कुल तीन वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। आग की लपटें और घना धुआं उठने लगा, जिससे मकान में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.धुएं और आग की वजह से घर में मौजूद लोग सुरक्षित निकलने के लिए बगल की छत के रास्ते बाहर आए। इसी दौरान मकान में मौजूद 70 वर्षीय चमेली देवी धुएं की चपेट में आने से अचेत हो गईं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास के मकानों तक आग फैलने से रोक लिया गया.भवन स्वामी पंकज कुमार गुप्ता के अनुसार आग से करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं.
वाराणसी में विकास कार्यों का शिलान्यास, महापौर ने दो बड़ी सीवर परियोजनाओं का किया शिलान्यास
वाराणसी में विकास कार्यों का शिलान्यास, महापौर ने दो बड़ी सीवर परियोजनाओं का किया शिलान्यास
वाराणसी: महापौर अशोक कुमार तिवारी ने रविवार को शहर के दो वार्डों में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।महापौर ने वार्ड संख्या 58 खजुरी स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी में 40.84 लाख रुपये की लागत से 360 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने के कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को जल निकासी और सीवर जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।इसके साथ ही वार्ड संख्या 09 में कादम्बिनी लॉन के पास गेल द्वारा क्षतिग्रस्त हुई सीवर लाइन की मरम्मत कार्य का भी शुभारंभ किया गया। लगभग 89.61 लाख रुपये की लागत से होने वाला यह कार्य ट्रेंचलेस तकनीक से कराया जाएगा, जिससे सड़क को बिना खोदे सीवर लाइन की मरम्मत संभव हो सकेगी। नगर निगम के अनुसार आधुनिक तकनीक के उपयोग से आम जनता को कम असुविधा होगी और कार्य तेजी से पूरा किया जा सकेगा।ALSO READ: सिगरा पुलिस और एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अवैध हुक्का बारों पर छापा, नशे की सामग्री बरामदशिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पार्षद, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सिगरा पुलिस और एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अवैध हुक्का बारों पर छापा, नशे की सामग्री बरामद
सिगरा पुलिस और एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अवैध हुक्का बारों पर छापा, नशे की सामग्री बरामद
वाराणसी: कमिश्नरेट वाराणसी में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में संचालित दो अवैध हुक्का बारों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान संचालकों समेत कुल 17 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि दो संचालक मौके से फरार हो गए.पुलिस आयुक्त के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में टीम ने पहला छापा पूर्णिका होटल के बेसमेंट में संचालित “लव बाइट हुक्का बार” पर मारा। पुलिस के अनुसार इसका संचालन अभिषेक सोनकर और अजीत बिन्द द्वारा किया जा रहा था। वहीं दूसरी कार्रवाई आकाशवाणी तिराहे के पास संचालित “लार्ड ऑफ शीशा” हुक्का बार पर की गई, जिसका संचालक नितेश विश्वकर्मा उर्फ बाबू बताया गया है.छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, हुक्का फ्लेवर और हुक्का उपकरण बरामद किए। पुलिस के पहुंचते ही अभिषेक सोनकर और अजीत बिन्द मौके से फरार हो गए, जबकि अन्य लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है.ALSO READ: UPSC परीक्षा को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट...पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए लोगों के आपराधिक और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। साथ ही फरार संचालकों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.