Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में असलहा तस्करों ने सिपाही को मारी गोलियां, मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी में असलहा तस्करों ने सिपाही को मारी गोलियां, मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार
Oct 31, 2026, 06:18 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : कमिश्नरेट के भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर शराब ठेके के सामने शुक्रवार की रात असलहा तस्‍करों की तलाश में पहुंचे लंका थाने की क्राइम टीम के सिपाही अमित शुक्‍ला पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. इसमें अमित को तीन गोलियां पेट, पीठ और बाएं हाथ में गोली लगी हैं. लहूलुहान सिपाही को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. घटना के बाद पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी मच गई जबकि बदमाश मौके से फरार हो गए. इसके बाद सक्रिय हुई लंका पुलिस टीम ने हमले में शामिल आरोपी राज विश्वकर्मा को रात 10:30 बजे के बाद लौटूबीर पुलिया के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया. आरोपी राज के बाएं पैर में गोली लगी है. उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. बाद में राज के अन्‍य दो साथियों को भी पुलिस ने मुठभेड में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मातहतों से घटना के बारे में जानकारी ली.


यह है पूरा मामला


लंका थाने के क्राइम टीम के चार पुलिसकर्मी असलहा तस्करी की सूचना पर सुंदरपुर शराब ठेका के सामने आशुतोष नगर कालोनी में दबिश देने पहुंचे. रात 9 बजे पुलिसकर्मियों ने एक मकान से कुछ युवकों को हिरासत में लिया. पूछताछ चल रही थी कि इस बीच तीसरे युवक ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया. सिपाही अमित शुक्ला आरोपी को पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इसमें तीन गोली अमित शुक्ला के पेट, पीठ और बाएं हाथ में लगी. गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच आरोपी भाग निकले. घायल पुलिस कर्मी अमित को साथियों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया.


उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देने के साथ ही भागे बदमाशों की तलाश में तीन टीमें जुट गईं. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के दौरान बदमाशों की लोकेशन लंका थाना क्षेत्र के हाइवे की ओर मिली. लंका पुलिस और क्राइम टीम ने हाइवे स्थित लौटूबीर पुलिया के पास घेराबंदी की. पुलिस कर्मियों से घिरता देख एक आरोपी ने पुलिस टीम फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया. इस दौरान उसका एक साथी भाग निकला. मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी राज विश्वकर्मा है. उसके पास से अवैध पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुआ. आरोपी लंका थाना क्षेत्र के रमना गढ़वा घाट का निवासी है. भागे आरोपी का नाम अंजनी बताया गया.


आरोपी दशाश्वमेध में एक होटल में है कर्मचारी


मुठभेड़ में गिरफ्तार राज विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि वह दशाश्वमेध स्थित एक होटल में पांच दिन से हाउस कीपिंग का काम कर रहा है. पुलिस कर्मी पर फायरिंग में उसके साथ अंजनी नाम का युवक था. अंजनी के साथ भी एक युवक था, जिसे वह नहीं जानता है. अंजनी और उसके साथ रहने वाला एक युवक असलहा तस्करी में संलिप्त है.


दो अन्‍य आरोपी भी मुठभेड़ में जख्‍मी


लंका थाने की क्राइम टीम के सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने की घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान अंजनी झा और राजू तिवारी के रूप में हुई है. लंका पुलिस ने दोनों को सामनेघाट इलाके में मुठभेड़ के दौरान पकड़ा. पुलिस के अनुसार, टीम दोनों आरोपियों को असलहा बरामदगी के लिए लेकर मौके पर पहुंची थी. इसी दौरान दोनों ने छिपाकर रखे गए असलहों से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.


d


ALSO READ : सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में 1 नवंबर, को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस...


एटीएस एनएसजी की ट्रेनिंग कर चुके हैं अमित शुक्ला


बदमाशों की गोली से घायल प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के वकारगाज निवासी अमित शुक्ला पिछले तीन साल से कमिश्नरेट में हैं. वह एसओजी में भी रह चुके हैं. पिछले एक साल से लंका थाना के क्राइम टीम में है. एटीएस एनएसजी कमांडो की ट्रेनिंग कर चुके अमित शुक्ला के परिजन भी प्रयागराज से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए. पत्नी और तीन साल की एक बेटी है.

वाराणसी में तेज रफ्तार बाइक पेड़  से टकराई, दो की मौत, एक जख्‍मी
वाराणसी में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक जख्‍मी
वाराणसी: गोमती जाेन के सिंधोरा थाना क्षेत्र में मरुई स्थित श्रीराम इंटरप्राइजेज के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को उपचार के लिए सीएचसी चोलापुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर लगते ही मृतकों के परिवार में मातम पसर गया.जानकारी के अनुसार सिंधोरा थाना क्षेत्र के मेघियां( सिंधोरा) गांव निवासी तीन युवक टीवीएस स्टार स्पोर्ट्स बाइक से कहीं जा रहे थे. इस बीच रात करीब साढे आठ बजे मरुई में श्रीराम इंटरप्राइजेज के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क किनारे अचेत होकर गिर पड़े.सूचना के बाद पहुंची सिंधोरा पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी चोलापुर पहुंचाया. वहां उपचार के दौरान साजन जैसवार (28) पुत्र प्रदीप जैसवार और विवेक जैसवार (30) पुत्र पप्पू की मौत हो गई. वहीं अरविंद उर्फ संतु जैसवार (32) पुत्र सागर जैसवार की हालत गंभीर बनी हुई है.बताया जाता है कि अरविंद अपनी बहन प्रीति जैसवार के घर ग्राम सरायशेख लार्ड से दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे तभी सड़क हादसे के शिकार हो गए.ALSO READ : वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजहघटना की जानकारी मिलते ही से करीब के गांव से बहन मौके पर पहुंच गई और घटना की सूचना मायके में दी. एक साथ दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई. दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं. सोमवार को सिंधोरा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजह
वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजह
वाराणसी: शहर के शिवपुर क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में पिछले करीब ढाई महीने से मजदूरी कर रहे 31 वर्षीय छोटू कुमार लोहार ने फंदे से लटककर जान दे दी. घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की खबर लगते ही मजदूर के परिवार में मातम पसर गया.मजदूर की पहचान छोटू कुमार लोहार 31 पुत्र स्वर्गीय शंकर लोहार, निवासी ग्राम रामबाग, थाना सदर, जिला पूर्णिया, बिहार के रूप में हुई है. वह पिछले लगभग ढाई महीने से शिवपुर स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में बन रही लैब की बिल्डिंग निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था और वहीं बने पुराने कमरे में रह रहा था. बताया जा रहा है कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. उसकी दो वर्ष की एक पुत्री भी है.ALSO READ : सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...मृतक के भांजे सोनू लोहार के अनुसार, वह और छोटू कुमार अलग-अलग कमरों में रहते थे. सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब वह अपने कमरे से निकलकर छोटू कुमार के कमरे में पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था. अंदर छोटू कुमार का शव फंदे से लटका मिला. उसने इसकी जानकारी अपने मित्र बबलू को दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 13 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल और अन्य वस्तुओं की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस ने यह कार्रवाई की।ALSO READ : खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनामपुलिस टीम ने UPCOP और CEIR पोर्टल के साथ ही ऑफलाइन प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। तकनीकी माध्यमों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कुल 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने वाराणसी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। इस सराहनीय कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार वर्मा और आरक्षी सुनील गुप्ता शामिल रहे।