कोटेदारों का बढ़ा लाभांश, अब 125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा कमीशन

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में कार्यरत उचित दर विक्रेताओं को राज्य सरकार के बजट से अतिरिक्त लाभांश वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन सभागार, लखनऊ में किया. वाराणसी के विधानसभा- शिवपुर, पिण्डरा, अजगरा, सेवापुरी एवं रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में तथा विधानसभा-कैण्ट, उत्तरी एवं दक्षिणी का आयुक्त सभागार में देखा व सुना गया, जिसमें जनपद के समस्त उचित दर विक्रेता जुडे़.

बताया गया कि सरकार द्वारा विक्रेताओं का लाभांश रू. 90/- प्रति कुंतल की दर से बढ़ाते हुए रू. 125/- प्रति कुंतल की दर करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूर्व में उचित दर विक्रेताओं की आवश्यक वस्तुओं के वितरण के संबंध में प्रायः शिकायतें प्राप्त होती थी, परन्तु वर्तमान समय में उनके द्वारा पारदर्शितापूर्ण वितरण कार्य करने के कारण यह शिकायतें निरंतर कम हो गयी है. साथ ही यह भी कहा कि लाभांश वृद्धि से उचित दर विक्रेतागण अपनी जीविका को सुचारू रूप से चला सकेगे और विक्रेतागण पूर्ण मनोयोग एवं पारदर्शिता से लाभार्थियों के मध्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण करेगे और उनके द्वारा विक्रेताओं द्वारा पारदर्शितापूर्ण तरीके से किये जा रहे खाद्यान्न वितरण के संबंध में विक्रेताओं की सराहना एवं प्रशंसा की गयी. साथ ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा आगामी वर्षों में भी और अधिक लाभांश में वृद्धि किए जाने केे संकेत दिए गए है, जिससे उचित दर विक्रेताओं में खुशी का माहौल हैं.
ALSO READ : नाबालिग बच्चे पर कुत्ते के हमले के मामले में छात्रों की कुलसचिव से वार्ता सकारात्मक
इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण बल्लभ सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 601287 परिवारों के कुल 2664861 लाभार्थियों को जनपद के 1295 उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से प्रत्येक माह निःशुल्क खाद्यान्न (गेहूं व चावल) का वितरण ई-वेईग स्केल लिंक्ड ई-पाॅस मशीन के माध्यम से पारदर्शिता पूर्ण तरीके से कराया जा रहा है. इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री हसंराज विश्वकर्मा, पूनम मौर्या जिला पंचायत अध्यक्ष, सौरभ श्रीवास्तव विधायक कैण्ट, सत्येन्द्र कुमार जिलाधिकारी, अमित कुमार भारतीय, अपर जिलाधिकारी (ना0आ0), ओम प्रकाश, उपायुक्त (खाद्य) वाराणसी मण्डल, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षकगण सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में समस्त उचित दर विक्रेतागण एवं लाभार्थी उपस्थित रहे.



