फॉर्मर रजिस्ट्री की 31 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश, सीडीओ ने किया कैंप का निरीक्षण

वाराणसी : मुख्य विकास अधिकारी, वाराणसी प्रखर कुमार सिंह ने आज ग्राम पंचायत देईपुर स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय में संचालित फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी, चोलापुर शिव प्रताप, उप निदेशक कृषि अमित जायसवाल तथा देईपुर में फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य हेतु लगाए गए कार्मिकों संतोष प्रजापति, आकाश साहनी एवं केशव प्रसाद यादव आदि की उपस्थिति एवं फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई.

निरीक्षण के दौरान संबंधित लेखपाल सतीश चंद्र द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत देईपुर की खतौनी में कुल 177 गाटे दर्ज हैं, जिनमें कुल 157 खातेदार हैं. उक्त खातेदारों में से अब तक 60 किसानों की फॉर्मर आईडी बनाई जा चुकी है. मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत के शेष पात्र किसानों की फॉर्मर आईडी बनाने का कार्य अभियान चलाकर पूर्ण किया जाए तथा 31 अगस्त 2026 तक शत-प्रतिशत पात्र किसानों की बनाना सुनिश्चित किया जाए.
ALSO READ: वाराणसी के नमो घाट पर फिर मारपीट, गेट खोलने को लेकर हुआ विवाद
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए गए कि शेष किसानों से संपर्क स्थापित कर उन्हें ग्राम पंचायत सचिवालय में संचालित कैंप में लाकर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराई जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए.



