Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 को नकलविहीन व शुचितापूर्ण कराने के निर्देश

यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 को नकलविहीन व शुचितापूर्ण कराने के निर्देश
Feb 11, 2026, 01:21 PM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में यातायात पुलिस लाइन सभागार में जोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल, केंद्र व्यवस्थापक एवं सह केंद्र व्यवस्थापकों की आवश्यक ब्रीफिंग संपन्न हुई.


GFRG

बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण, शुचितापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण परीक्षा है, जिसे सफलतापूर्वक संपन्न कराना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है.


उन्होंने निर्देशित किया कि—


  1. सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने विद्यालयों में कक्ष निरीक्षकों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों की अनिवार्य ब्रीफिंग कर लें.
  2. परीक्षा केंद्रों को पूर्व में सेनेटाइज कराया जाए.
  3. सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए.
  4. प्रवेश के समय सघन चेकिंग/फ्रिस्किंग की व्यवस्था हो.
  5. क्लॉक रूम में मोबाइल जमा कराने की सुविधा उपलब्ध रहे.
  6. परीक्षा अवधि में आसपास की फोटो कॉपी दुकानें बंद रहें.
  7. शासन की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का अक्षरशः पालन किया जाए.

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा में कुछ चुनौतियां होती हैं, इसलिए सभी अधिकारी पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेटों व केंद्र व्यवस्थापकों को माध्यमिक शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन करने के निर्देश भी दिए.


ALSO READ : वाराणसी में 42.50 लाख की साइबर ठगी: धनबाद से गैंग का सरगना समेत 5 गिरफ्तार


जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने परीक्षा के दौरान सीलबंद प्रश्नपत्र खोलने की प्रक्रिया, वितरण व्यवस्था, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की प्रविष्टि, वेरिफिकेशन सीट भरने, वीडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य तकनीकी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी.

बैठक में एसीएम शिवानी सिंह सहित समस्त सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे.

काशी विश्‍वनाथ मंदिर में मंगला आरती की तत्‍काल बुकिंग, वेबसाइट पर शो होगा विकल्‍प
काशी विश्‍वनाथ मंदिर में मंगला आरती की तत्‍काल बुकिंग, वेबसाइट पर शो होगा विकल्‍प
Like the railways, the Kashi Vishwanath Temple will now offer instant booking for Mangala Aarti; the option will be displayed on the website.वाराणसी: रलेवे की तरह अब काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती की भी तत्काल टिकट बुकिंग होगी. तत्काल में मंगला आरती के 100 टिकट मिलेंगे. हर दिन सुबह 11 बजे से अगले दिन की मंगला आरती के तत्काल टिकट की बुकिंग होगी. तत्काल टिकट बुकिंग की पूरी प्रक्रिया श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है. अब वेबसाइट खोलने पर रेलवे बुकिंग की तरह ही तत्काल बुकिंग का भी विकल्प दिखेगा. भक्तों को जनरल और तत्काल दोनों टिकटों के लिए 500 रुपये का ही भुगतान करना होगा.जनरल और तत्काल मंगला आरती में बुकिंगजनरल और तत्काल मंगला आरती में इंट्री और सीटिंग का फर्क होगा. मंगला आरती के जनरल टिकट अगले 30 दिनों तक के किए जा सकेंगे. वहीं तत्काल मंगला आरती के लिए बुकिंग अगले दिन के लिए सुबह 11 बजे से शुरू होगी.Also Read: पूर्वांचल समेत वाराणसी में बदला मौसम का मिजाज, भयंकर बारिश के साथ गिरे ओलेजनरल मंगला आरती वाले भक्तों को प्रवेश गेट नंबर एक (ढुंढिराज राज गणेश) से दिया जाएगा जबकि बैठने की व्यवस्था दक्षिण एलईडी की तरफ होगी. जबकि तत्काल बुकिंग वाले श्रद्धालुओं का प्रवेश गेट नंबर 4बी से होगा और बैठने की व्यवस्था उत्तर एलईडी की तरफ की जाती है. इस पहल से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी और भीड से भी राहत मिलेगी.https://www.youtube.com/watch?v=dDM6bqR657U
पूर्वांचल समेत वाराणसी में बदला मौसम का मिजाज, भयंकर बारिश के साथ गिरे ओले
पूर्वांचल समेत वाराणसी में बदला मौसम का मिजाज, भयंकर बारिश के साथ गिरे ओले
Weather changes in Purvanchal and Varanasi, heavy rain and hailstorms occurवाराणसी: पूर्वांचल स‍ह‍ित वाराणसी में मौसम का मिजाज अनुमानों के अनुसार ही बुधवार की दोपहर में बदल गया. वातावरण में गर्मी से राहत मिलने के साथ ठंडी हवाओं का असर भी घुल गया. माना जा रहा है क‍ि अब आने वाले द‍िनों में तापमान में इजाफा होने पर लोकल हीट‍िंंग की स्‍थ‍ित‍ि बादलों की सक्र‍ियता कराती रहेगी. बादलों ने बार‍िश का दौर शुरू कराया तो तेज हवाओं ने आम के टि‍कोरों पर सबसे पहले हमला क‍िया. जबक‍ि इसी के साथ ही ओलावृष्‍टि‍ का दौर भी शुरू हो गया. दोपहर में आसमान में बादल इतने घने थे क‍ि रात का अहसास भरी दोपहर में ही नजर आने लगा.वाराणसी में गर्म हवाओं का दौर वाराणसी में दोपहर दो बजे तक तो गर्म हवाओं का दौर बना रहा और द‍िन चढ़ने पर ढाई बजे के बाद बादलों की सक्र‍ियता का दौर शुरू हो गया. माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में भी इसी प्रकार के मौसम का रुख रह सकता है. वहीं दोपहर में बूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौर रहा तो गरज चमक के साथ ओले भी ग‍िरे. अचानक मौसम का रुख बदला हुआ देखकर लोगों के बीच फसलों की सुरक्षा को लेकर चि‍ंता का माहौल भी बना रहा. आर्द्रता में इजाफा होने का असर बादलों की सक्र‍ियता के रूप में साफ नजर आ रहा है. आंधी इतनी तेज थी कि‍ कई जगहों पर पेड़ ग‍िरे तो कहीं ब‍िजली के तार टूट गए. कई जगह होर्डिंग गिर गई. कई बैनर और पेड उखड गए.Also Read: युवा कारोबारी हत्‍याकांड में चार आरोपी गए जेल, फरार अन्‍य पर 25-25 हजार का इनामबूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौरमौसम व‍िभाग ने हालांक‍ि पूर्व में ही बादलों की सक्र‍ियता और बूंंदाबांदी के दौर का अनुमान जताया था. उसी अनुरूप मौसम भी बदलता हुआ नजर आ रहा था. सुबह जहां धूप और गर्मी का असर रहा तो वहीं दोपहर बाद बादलों की सक्र‍ियता के साथ ही बूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौर लोगों को चुनौती भी देता नजर आया. आगे भी मौसम व‍िभाग ने बादलों की सक्र‍ियता और बार‍िश का अनुमान जताया है. माना जा रहा है क‍ि लोकल फैक्‍टर आगे ऐसे की काम करता रहा तो मानसून की सक्र‍ियता भी जल्‍द हो सकती है. बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 38.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.6 ड‍िग्री कम रहा. न्‍यूनतम तापमान 26.3°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.4 ड‍िग्री अध‍िक रहा.https://www.youtube.com/watch?v=dDM6bqR657U
युवा कारोबारी हत्‍याकांड में चार आरोपी गए जेल, फरार अन्‍य पर 25-25 हजार का इनाम
युवा कारोबारी हत्‍याकांड में चार आरोपी गए जेल, फरार अन्‍य पर 25-25 हजार का इनाम
Four accused in the murder of a young businessman have been jailed, while others who are absconding have a reward of 25,000 each.वाराणसी: फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर में युवा कारोबारी मनीष सिंह की हत्या से क्षेत में तनाव का माहौल है. इस बीच पुलिस ने इस हत्‍याकांड के चार आरोपियों मनोज प्रजापति, हरिश्चंद्र राजभर, योगेंद्र प्रजापति व अभिषेक उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों कोर्ट में पेश किया जहां से उन्‍हें जेल भेज दिया गया. उधर, चार अन्य वांछित आरोपियों आशीष राजभर, मनीष राजभर, नागेंद्र प्रजापति और दीपक राजभर समेत अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच, फूलपुर पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं. एहतियातन गांव में पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात है. इसके साथ ही फरार आरोपियों पर पर डीसीपी गोमती जोन ने 25-25 हज़ार का इनाम घोषित किया है.पीड़ित परिजनों से की बातचीतएडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने दूसरे दिन भी पीड़ित परिजनों से बातचीत की. उन्हें भरोसा दिलाया कि कार्रवाई ऐसी होगी, जो नजीर बनेगी. पीड़ित परिवार के साथ न्याय होगा. बता दें, कि रविवार की रात पत्तल-दोना की फैक्टरी से घर लौटते समय कार सवार मनीष सिंह की कार से बिंदू देवी को टक्कर लगने के बाद आक्रोशित मनबढ़ों ने ईंट से पीट-पीटकर मनीष सिंह की हत्या कर दी थी. मनीष सिंह के चाचा अरुण सिंह की तहरीर के आधार पर हत्या, मॉब लिंचिंग समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई. इस मामले में दबिश देने गई एसओजी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था औी पिस्‍टल भी छीन ली थी. खालिसपुर गांव में आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश देने गई क्राइम ब्रांच के साथ दुर्व्यवहार मामले में आरोपियों की भी पहचान कराई जा रही है. 60 अज्ञात के खिलाफ फूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.परिजन बदहवास, बेटियां करती रहीं पापा को याद घमहापुर निवासी मनीष कुमार सिंह की हत्या से परिजन बदहवास हैं. पत्नी अंकिता का रो-रोकर बुरा हाल है. छह माह के बेटे को संभालने में हर किसी की आंखें डबडबा जा रही हैं. मनीष के घर जुटे रिश्तेदारों ने बताया कि मंगलवार को अंकिता और मनीष की दसवीं वैवाहिक वर्षगांठ थी. आठ साल की बेटी मैत्री और चार साल की बेटी वैशु अपने पापा को याद कर रोती रही. परिवार में हर कोई गमगीन है. मनीष की विवाहित दो बहनों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. बहनों ने बताया कि भैया मारपीट से बहुत दूर रहते थे. रास्ते में यदि कोई मिल जाता था, तो उसे अपनी कार में बैठा लेते थे.परिजनों से मिलने जाने से रोकाघमहापुर में मनीष सिंह की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर क्षत्रिय संगठनों ने विरोध जताया. करणी सेना समेत अन्य संगठनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता राशि पीड़ित परिजनों को दिलाए जाने की मांग की है. सोशल मीडिया पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है. माहौल खराब करने वाले फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी की निगरानी कराई जा रही है. एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि माहौल खराब करने और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं कारोबारी के परिजनों से मिलने जान रहे कई लोगों को पुलिस ने रोक दिया. तनाव का हवाला देते हुए उन्‍हें पुलिस वापस कर रही थी.Also Read: वाराणसी के साड़ी शोरूम में लाखों की चोरी, फाल सिलिंग तोड़कर घुसा चोर, CCTV में कैद हुई घटनाhttps://www.youtube.com/watch?v=Wbnkibl58Hg