Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

रैन बसेरा, अलाव और गौशालाओं की व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश: ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा

रैन बसेरा, अलाव और गौशालाओं की व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश: ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा
Dec 28, 2025, 07:27 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी- प्रदेश में लगातार पड़ रही ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के.शर्मा ने शनिवार को वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में प्रदेश के समस्त नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की,बैठक का उद्देश्य ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरों, अलाव, कंबल वितरण, कान्हा गौशालाओं एवं अन्य जनहितकारी व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की समीक्षा करना तथा उनमें और अधिक प्रभावी सुधार सुनिश्चित करना रहा, मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह समय केवल औपचारिकता निभाने का नहीं बल्कि मानवीय संवेदनशीलता के साथ जरूरतमंदों की सेवा करने का है।


 मंत्री ए. के. शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश


VNX


नगर विकास मंत्री ए. के.शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए ,सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति न करे, बल्कि अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ करें, उन्होंने कहा कि ठंड के कारण किसी भी गरीब, असहाय, निराश्रित व्यक्ति को परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, मंत्री ने निर्देश दिए कि आगामी तीन दिवस के भीतर सभी कंबल एवं ब्लैंकेट का वितरण अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए, तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि सहायता वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे।


रैन बसेरा की जानकारी दे


मंत्री ए के शर्मा ने यह भी निर्देश दिए कि सभी प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रैन बसेरों की जानकारी देने हेतु स्पष्ट होर्डिंग एवं साइनेज लगाए जाएं, ताकि जरूरतमंद लोगों को रैन बसेरों की जानकारी सहज रूप से प्राप्त हो सके, उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई व्यक्ति खुले में सोता हुआ पाया जाए,तो उसे तत्काल रैन बसेरे में शिफ्ट कराया जाए और वहां भोजन, पेयजल, कंबल एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।


माघ मेला क्षेत्र में शीतलहर से बचाव के विशेष इंतजाम


माघ मेला को दृष्टिगत रखते हुए मंत्री ए.के.शर्मा ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में रैन बसेरों एवं अलाव की पर्याप्त एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं, कल्पवासियों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से राहत मिल सके,साथ ही सभी कान्हा एवं अन्य गौशालाओं में पशुओं को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल एवं अलाव की अनिवार्य व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए,बैठक में मंत्री ने यह भी निर्देशित किया कि सभी रैन बसेरों को निकटवर्ती अस्पतालों एवं डिस्पेंसरी से टाइ-अप किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके,उन्होंने कहा कि रैन बसेरों की नियमित निगरानी, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।


इस अवसर पर वाराणसी के नगर आयुक्त श्री हिमांशु नागपाल ने ठंड के दृष्टिगत वाराणसी नगर निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि शहर के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों एवं बीएचयू परिसर में रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है, उन्होंने बताया कि सभी रैन बसेरों में पेयजल, भोजन एवं साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है,सभी अपर नगर आयुक्त एवं जोनल अधिकारी प्रतिदिन सायंकाल क्षेत्र भ्रमण कर खुले में सो रहे व्यक्तियों को रैन बसेरों में शिफ्ट कराते हैं,नगर आयुक्त ने यह भी अवगत कराया कि गौशालाओं में पशुओं के लिए तिरपाल एवं अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है,बैठक में लखनऊ, प्रयागराज, मुरादाबाद, आगरा सहित अन्य जनपदों के नगर आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों ने भी अपने-अपने जनपदों में ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी।


ALSO READ : एसआईआर: 31 को जारी होगी मतदाता सूची, 5.73 लाख हटे; 20 फरवरी तक अपना नाम जुड़वा सकेंगे लोग


इस वर्चुअल समीक्षा बैठक में निदेशक नगरीय निकाय/सचिव श्री अनुज झा, श्री दीपक शुक्ला, प्रदेश के सभी नगर आयुक्त, सभी अधिशासी अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे.

दिल्ली में प्रचंड गर्मी का वार, शुरू हुआ लू का प्रकोप
दिल्ली में प्रचंड गर्मी का वार, शुरू हुआ लू का प्रकोप
Severe heat wave hits Delhi, heatwave beginsDelhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी प्रचंड रूप दिखाने लगी है. दिन में सूरज आग उगल रहा है और गर्म हवाओं के चलते लू जैसा एहसास हो रहा है, दिन के साथ ही रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. राजधानी में तापमान भी 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, शुष्क मौसम के चलते तापमान तेजी से ऊपर चढ़ रहा है. आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. 24 घंटे बाद दिल्ली में लू का प्रकोप भी शुरू होने वाला है, मौसम विभाग ने दो दिन के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.दिल्ली में कैसा रहेगा मौसमIMD के अनुसार आज दिल्ली में मौसम शुष्क रहने वाला है. दिनभर तेज धूप निकली रहेगी, जिससे चिलचिलाती हुई गर्मी परेशान करेगी. दिन में गर्म हवाओं के चलते तपिश का एहसास अधिक होगा. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है, वहीं हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है, बीच-बीच में यह 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.लू का अलर्ट जारीदिल्ली में 19 और 20 मई को लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं, कभी-कभी हवाओं की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 82 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, मौसम विभाग के अनुसार अब राजधानी में अधिकांश समय पश्चिमी हवाएं चलने के आसार हैं, ये हवाएं अपने साथ राजस्थान और बलूचिस्तान की गर्मी भी साथ लेकर आएंगी, ऐसे में हवा में नमी कम होने के चलते लोगों को तपिश का एहसास काफी ज्यादा होगा.दिल्ली में कैसा रहा मौसमदिल्ली में रविवार को सुबह से ही तीखी धूप निकली रही. दिन में तेज धूप के साथ ही लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़े भी झेलने पड़े. हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी देखे को मिली, लेकिन इससे तपिश पर कोई असर नहीं पड़ा, सूरज ढलने के बाद भी मौसम गर्म ही बना रहा, बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, रविवार को दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रिज रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
Varanasi reels under intense heat, heatwave warning issuedवाराणसी: यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लू का प्रकोप पूरे प्रदेश में होगा. उत्तर प्रदेश में गर्मी का बढ़ रहा प्रकोप लोगों को अब डराने भी लगा है. बुंदेलखंड समेत दक्षिणी यूपी के कई जिले भीषण लू और झुलसाने वाली गर्मी की चपेट में हैं, मौसम विभाग ने 19 से 23 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तपिश बढ़ने, गर्म हवाएं चलने और पारे में लगातार बढ़ोतरी होने की जानकारी दी है. इससे कई जिलों में दिन के समय हालात और कठिन होने की आशंका है.लू चलने की चेतावनी जारीसोमवार के लिए प्रदेश के 33 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है, रविवार को बांदा 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, इसके अलावा झांसी, प्रयागराज और हमीरपुर में भी लू का असर बेहद तीखा रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, अगले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के आसार हैं.सर्वाधिक तापमान वाले जिलेबांदा- 46.4 डिग्री सेल्सियसझांसी- 44.6 डिग्री सेल्सियसप्रयागराज- 44.5 डिग्री सेल्सियसहमीरपुर-44.2 डिग्री सेल्सियसउरई- 43.8 डिग्री सेल्सियसइन जिलों में लू चलने की चेतावनीबांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालोन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्र शामिल है.यह भी पढ़ें: पूर्वी उत्‍तरप्रदेश में मौसम विभाग का नया अलर्ट, सप्‍ताह भर सक्रिय रहेगा हीटवेव
निर्माण में गड़बड़ी पर नगर निगम सख्त, दो फर्मों पर सात लाख का जुर्माना...
निर्माण में गड़बड़ी पर नगर निगम सख्त, दो फर्मों पर सात लाख का जुर्माना...
वाराणसी : नगर निगम ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही और घटिया गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर दो कार्यदायी फर्मों पर कुल सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. उन्होंने साफ कहा कि सरकारी धन की बर्बादी और निर्माण गुणवत्ता से समझौता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.सीनियर केयर सेंटर निर्माण में मिली गंभीर खामियांनगर आयुक्त रविवार को बड़ा लालपुर स्थित निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे. यहां निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चलता मिला. साथ ही निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता भी मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई. इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित फर्म पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.सारनाथ जोन कार्यालय निर्माण पर भी कार्रवाईइसके बाद नगर आयुक्त ने पांडेपुर-पंचकोशी मार्ग पर बन रहे सारनाथ जोन कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि छह महीने बीतने के बाद भी केवल आधा बेसमेंट ही तैयार हुआ है. साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी बेहद खराब मिली। इस लापरवाही पर संबंधित ठेकेदार पर दो लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया.नालों की सफाई और पक्कीकरण के निर्देशनिरीक्षण के दौरान बड़ा लालपुर स्थित 4.5 किलोमीटर लंबे कच्चे नाले की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया. नगर आयुक्त ने नाले को पक्का बनाने के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए.इसके अलावा पांडेपुर-पंचकोशी मार्ग पर नरोखर नाला और पाल बस्ती नाले के निरीक्षण में अधिकारियों को मॉनसून से पहले सिल्ट हटाकर पूरी गहराई तक सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.ALSO READ:मुल्तानी मिट्टी से निखारे चेहरे की रंगत, रखे ये सावधानियांअधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूदनिरीक्षण के दौरान नगर निगम के नायब तहसीलदार शेषनाथ यादव, सहायक अभियंता अनूप सिंह, मिथुन कुमार, अवर अभियंता सलमान, शिव कुमार सरोज समेत संबंधित फर्मों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.