Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

एसआईआर: 31 को जारी होगी मतदाता सूची, 5.73 लाख हटे; 20 फरवरी तक अपना नाम जुड़वा सकेंगे लोग

एसआईआर: 31 को जारी होगी मतदाता सूची, 5.73 लाख हटे; 20 फरवरी तक अपना नाम जुड़वा सकेंगे लोग
Dec 28, 2025, 06:34 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का समापन होने के साथ अब 31 दिसंबर को प्रारंभिक सूची का प्रकाशन होगा,इसके बाद एक जनवरी से 20 फरवरी तक लोग आपत्ति दर्ज कर अपना नाम जुड़वा सकेंगे,जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 93 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिनका नाम या उनके पिता, दादा का नाम 2003 की मतदाता सूची में था. कुल 82 प्रतिशत फॉर्म आए हैं,18 प्रतिशत फॉर्म नहीं आए हैं, जिनके नाम सूची से हट रहे हैं.


निर्वाचन कार्यालय के अनुसार शुक्रवार रात 12 बजे तक हुई,मैपिंग 93 प्रतिशत की हो गई है. 31.53 लाख मतदाता थे. इनमें से 5.73 लाख मतदाता वोटर लिस्ट से हटेंगे, 25.80 लाख ने फॉर्म भरकर जमा किए हैं, 76 हजार मृतक पाए गए हैं, 46 हजार डुप्लीकेट हैं,परमानेटली शिफ्टेट मतदाताओं की संख्या 4.30 लाख है.


त्रिस्तरीय पंचायत: अनंतिम सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम गायब


SIR


त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए बनाई गई नई अंन्तिम मतदाता सूची जो पंचायतीराज विभाग की ओर से जारी की गई है, उसमें प्रत्येक गांव में सैकड़ों मतदाताओं का नाम नहीं है,इतना ही नहीं पूर्व प्रधान, बीएलओ, पत्रकारों के परिजनों के नाम मतदाता सूची से गायब है.

इस बाबत ग्रामीणों ने ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ से शिकायत दर्ज कराई. रामाश्रय अकेला, सुबेदार यादव, अरविंद कुमार गुप्ता, विनोद यादव, देवमणि त्रिपाठी, राहुल यादव आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत जाल्हूपुर में 400, तोफापुर में 450, पूरनपट्टी में 175, तरयां में 150 ,बीकापुर में 125 ,मतदाताओं के नाम पिछली मतदाता सूची में था, लेकिन इस बार अनंतिम मतदाता सूची से गायब है.

ALSO READ : पूर्वांचल के किसानों की समृद्धि के ल‍िए आइआइटी बीएचयू ने की अनोखी पहल, क‍िसानों की तीन गुनी होगी आय


इसी प्रकार लगभग सभीं ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची से लोगों के नाम गायब हो गए हैं.,इसमें कई लोग अगले चुनाव में प्रत्याशी भी हैं, बीडीओ छोटे लाल तिवारी ने बताया कि इस तरह के गड़बड़ी की जानकारी मिली है, जिला कार्यालय से मूल पत्रावली मंगाई जा रही है, उन्होंने कहा कि जिनका भी नाम कट गया हो सभी लोग आधार कार्ड के साथ फार्म भर कर संबंधित बीएलओ या ब्लॉक कार्यालय में जमा कर सकते हैं ,किसी का नाम काटा नहीं जाएगा.

ट्रेन में बीमार मिली नाबालिग को RPF ने पहुंचाया अस्पताल, मंडलीय चिकित्सालय में हुआ इलाज
ट्रेन में बीमार मिली नाबालिग को RPF ने पहुंचाया अस्पताल, मंडलीय चिकित्सालय में हुआ इलाज
वाराणसी : इंटरसिटी एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर ठहराव के दौरान जनरल कोच में एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका अस्वस्थ अवस्था में मिली. ड्यूटी पर तैनात RPF कांस्टेबल विनय कुमार राय की नजर बालिका पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी.सूचना मिलते ही उप निरीक्षक भोला प्रसाद राम मौके पर पहुंचे और RPF पोस्ट वाराणसी सिटी के प्रभारी निरीक्षक को मामले की जानकारी दी. इसके बाद RPF और GRP के जवानों ने बालिका को सुरक्षित रूप से स्टेशन के मुख्य द्वार तक पहुंचाया और 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी.महिला कांस्टेबल शशिकला भारती की निगरानी में बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल कबीर चौरा में भर्ती कराया गया. चिकित्सकीय उपचार के बाद बालिका को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, जिसके बाद उसे RPF पोस्ट वाराणसी सिटी लाया गया.मामले की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को दी गई. चाइल्ड हेल्पलाइन की केस वर्कर के पोस्ट पर पहुंचने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई और बालिका को सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द कर दिया गया.ALSO READ : यूजीसी बिल पर केसरिया भारत का विरोध, वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापनपूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की ओर से बताया गया कि यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के साथ-साथ संकट में मिले बच्चों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने के लिए RPF लगातार सक्रिय है. रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए भी मंडल में सघन निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई जारी है.
यूजीसी बिल पर केसरिया भारत का विरोध, वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
यूजीसी बिल पर केसरिया भारत का विरोध, वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
वाराणसी: यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बिल-2026 को लेकर केसरिया भारत ने विरोध जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है. संस्था की ओर से कहा गया कि प्रस्तावित नियमों में आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू किया जाना चाहिए, ताकि सभी वर्गों के छात्रों और शिक्षकों के साथ समानता का व्यवहार सुनिश्चित हो सके.केसरिया भारत के पदाधिकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सामाजिक समरसता और समान अवसर बनाए रखना रखने के लिए आज जिला मुख्यालय पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा.संस्था के पदाधिकारीयों ने स्पष्ट किया कि वह सामान्य वर्ग समेत सभी आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के हितों को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी.केसरिया भारत ने आरोप लगाया कि यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बिल-2026 के प्रावधान सामान्य वर्ग के छात्रों और शिक्षकों के हितों के खिलाफ एकतरफा माहौल तैयार कर सकते हैं. संस्था का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों की समानता सुनिश्चित करने के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था भेदभाव रहित और सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए.संस्था ने मांग की कि प्रस्तावित रेगुलेशन पर पुनर्विचार किया जाए और इसे वापस लेकर ऐसी नीति तैयार की जाए, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों और जरूरतमंदों को प्राथमिकता मिले. केसरिया भारत ने सरकार और संबंधित संस्थाओं से इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा कर सभी पक्षों की चिंताओं को दूर करने की अपील की है.ALSO READ: वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान यात्री के पास से 10 लाख बरामद, आयकर अधिकारी कर रहे पूछताछ
काशी में देव गुरु बृहस्पति भगवान का वार्षिक हरियाली और हिम श्रृंगार, सावन में सजीव हुई मह‍िमा
काशी में देव गुरु बृहस्पति भगवान का वार्षिक हरियाली और हिम श्रृंगार, सावन में सजीव हुई मह‍िमा
वाराणसी : दशाश्वमेध स्थित श्री श्री 1008 देव गुरु बृहस्पति भगवान मंदिर में श्रावण मास में वार्षिक हरियाली एवं हिम श्रृंगार का आयोजन गुरुवार को भक्तिभाव से किया गया. इस अवसर पर बाबा की दिव्य झांकी को अर्धनारीश्वर स्वरूप में पालना पर सपरिवार विराजमान किया गया. 11 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ बाबा को पंचामृत स्नान कराया गया.भक्तों ने बाबा के दर्शन कर अर्जित किया पुण्य मंदिर के मुख्य द्वार को अशोक, कामिनी पत्ती और रंग-बिरंगे कपड़ों तथा झालरों से सजाया गया. इस भव्य आयोजन में सायं 7 बजे से मध्यरात्रि तक 'मां आदिशक्ति भजन मंडल' द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया. प्रातः 4 बजे मंगला आरती और रात्रि 1 बजे शयन आरती महंत अजय गिरी, संतोष गिरी, अभिषेक गिरी, अभय गिरी सहित गिरी परिवार द्वारा संपन्न कराई गई. भोर में रुद्राभिषेक के साथ भोग प्रसाद का वितरण किया गया. इस धार्मिक आयोजन में भक्तों की भारी भीड़ ने भाग लिया और बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की. हरियाली और हिम श्रृंगार के इस विशेष अवसर पर भक्तों ने बाबा के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया.इस प्रसिद्ध मंदिर में हरियाली और हिम श्रृंगार का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि भक्तों के लिए एक अद्वितीय अनुभव भी है. इस अवसर पर भक्तों ने एकजुट होकर भक्ति भाव से बाबा की आराधना की और इस पर्व को सफल बनाया. भजन संध्‍या में लालचंद्र चौरसिया, विक्की द्रविण, अनिल राज, विजय चतुर्वेदी और प्रियंका पाण्डेय भजनों की प्रस्तुति दी.ALSO READ : यूजीसी बिल पर केसरिया भारत का विरोध, वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन