Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का राजफाश, सरगना समेत दो गिरफ्तार

अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का राजफाश, सरगना समेत दो गिरफ्तार
Oct 27, 2025, 08:22 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने ने Zepto कंपनी की फ्रेंचाइज़ी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का राजफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित दो शातिर अपराधियों को जमशेदपुर (झारखंड) और नालंदा (बिहार) से गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 14 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, तीन सिम कार्ड, दो वाई-फाई राउटर, चार फर्जी दस्तावेज और 54 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी, अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम नीतू कादयान और सहायक पुलिस आयुक्त विदुष सक्सेना के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम गोपाल जी कुशवाहा के नेतृत्व में की गई.

थाना साइबर क्राइम में पुलिस उपायुक्त अपराध टी सरवन ने बताया कि आयुष कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी थाना रोहनिया ने 13 अगस्त को तहरीर दी थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने Zepto कंपनी की फ्रेंचाइज़ी दिलाने के नाम पर उनसे 20 लाख 16 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली। इस प्रकरण में थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0 29/2025 धारा 318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और डिजिटल फुटप्रिंट का गहन विश्लेषण कर पुलिस ने गिरोह की लोकेशन झारखंड और बिहार में चिन्हित की। दो टीमों ने एक साथ छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


UYUY


अपराध करने का तरीका


पुलिस के अनुसार गिरोह का अपराध करने का तरीका अत्यंत पेशेवर था. आरोपी जेप्टो, ब्लिकिट, वॉलमो, अमूल डेयरी और जुडिओ जैसी प्रसिद्ध कंपनियों की फर्जी वेबसाइटें बनाते थे, मेटा और गूगल जैसे प्लेटफार्म पर इन वेबसाइटों के विज्ञापन चलाए जाते थे ताकि जब कोई व्यक्ति इन कंपनियों से संबंधित जानकारी खोजे तो सबसे पहले यही साइटें दिखाई दें. लोग इन वेबसाइटों पर अपना नाम, पता, ईमेल और संपर्क जानकारी दर्ज कर देते थे, जो वेबसाइट के वेब ईमेल फीचर के माध्यम से सीधे इन अपराधियों तक पहुंच जाती थी. इसके बाद वे खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पीड़ित से संपर्क करते थे, फर्जी इंटेंट लेटर, इनवॉइस और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भेजते थे और फिर सिक्योरिटी मनी या रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर लेते थे.


ALSO READ : आईआईटी (बीएचयू) की क्रांतिकारी उपलब्धिः 13 दिनों में डायबिटिक घावों को भरने वाली बनाई दवा



YR


इनकी हुई गिरफ़्तारी


गिरफ्तार अभियुक्तों में शातनु कुमार पुत्र नागेन्द्र प्रसाद निवासी गोईलकेरा, ईस्ट सिंहभूम, जमशेदपुर (झारखंड) मूल निवासी ग्राम मीरचक, थाना बारिसअलीगंज, जनपद नवादा, बिहार, उम्र 25 वर्ष, गिरोह का सरगना बताया गया है. दूसरा अभियुक्त विकास कुमार पुत्र अनिल प्रसाद निवासी लालवीया, थाना फाशीचक, जनपद नवादा, बिहार, उम्र 30 वर्ष, गिरोह का सक्रिय सदस्य है. यह आरोपी पूर्व में महाराष्ट्र में साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है. बरामद सामग्री में 14 एंड्रॉयड मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत दो लाख बीस हजार रुपये, दो की-पैड मोबाइल लगभग चार हजार रुपये, दो लैपटॉप लगभग डेढ़ लाख रुपये, दो वाई-फाई राउटर पंद्रह हजार रुपये मूल्य के, तीन सिम कार्ड, चार फर्जी दस्तावेज और नकद चौवन हजार पांच सौ रुपये शामिल हैं.

गिरफ्तारी और बरामदगी में साइबर क्राइम थाना की टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी कुशवाहा, निरीक्षक राकेश कुमार गौतम, उपनिरीक्षक संजय कनौजिया, शैलेन्द्र कुमार, विवेक सिंह तथा कांस्टेबल चन्द्रशेखर यादव, देवेन्द्र यादव, दिलीप यादव, मनीष सिंह, अनिल मौर्या, गौरव तोमर, धर्मेन्द्र यादव, रजनीकान्त, सूर्यकुमार, गौतम कुमार, विजय कुमार, बृजेश कुमार और त्रिलोकी कुमार शामिल रहे.

प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र ने ने किया ओपन-स्पेस ग्रुप प्रदर्शनी का उद्घाटन
प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र ने ने किया ओपन-स्पेस ग्रुप प्रदर्शनी का उद्घाटन
वाराणसी : ललित कला काशी 'वर्थ एंड वरशिप' (Worth and Worship) प्रदर्शनी पेश कर रहा है।ललित कला काशी 15 से 17 जुलाई, 2026 तक वाराणसी के ऐतिहासिक घाटों पर "वर्थ एंड वरशिप" नाम की एक ओपन-स्पेस ग्रुप प्रदर्शनी आयोजित की गई है। डॉ. प्रियंका चंद्रा द्वारा क्यूरेट की गई इस अनोखी आउटडोर प्रदर्शनी में दस अवॉर्ड-प्राप्त कलाकार शामिल हैं: सिद्धार्थ, रामकुमार माहेश्वरी, आशिमा मेहरोत्रा, अनिल कुमार पटेल, स्वाति रंजन, दीपशिखा वर्मा, स्वाति झा, शालिनी सिंह, रितेक राज और सूरज वर्मा।इसका भव्य उद्घाटन आज 15 जुलाई को शाम 6 बजे सुबह-ए-बनारस घाट पर मुख्य अतिथि प्रो. विजय नाथ मिश्रा ने की। इसके बाद यह प्रदर्शनी लोगों तक पहुँचने के लिए तुलसी, आदिनाथ, चेत सिंह और अस्सी घाटों पर जाएगी।ALSO READ: चाय की दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब और बीयर, सिगरा पुलिस के छापे में भंडाफोड़पवित्र गंगा के किनारे, यह एग्ज़िबिशन दस आर्टिस्ट को दुनियावी लालच ("वर्थ") और भगवान की भक्ति ("वर्शिप") के बीच की पतली लाइन को समझने के लिए एक साथ लाती है, जो कुछ समय के लिए और हमेशा रहने वाले के बीच इंसानी संघर्ष को दिखाती है।
चाय की दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब और बीयर, सिगरा पुलिस के छापे में भंडाफोड़
चाय की दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब और बीयर, सिगरा पुलिस के छापे में भंडाफोड़
वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र के विजयनगरम मार्केट में संचालित एक चाय की दुकान पर अवैध रूप से शराब और बीयर की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर सिगरा पुलिस ने छापेमारी कर दुकान से बड़ी मात्रा में शराब और बीयर बरामद की तथा अवैध कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया।पुलिस के अनुसार, लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि चाय की दुकान की आड़ में चोरी-छिपे शराब और बीयर बेची जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दुकान से विभिन्न ब्रांड की शराब और बीयर की बोतलें बरामद हुईं।ALSO READ: बरेका में नराकास की छमाही बैठक, हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचार पर मंथनपुलिस ने मौके से दुकान संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद शराब और बीयर को जब्त कर लिया गया है। मामले में आबकारी अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।सिगरा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बरेका में नराकास की छमाही बैठक, हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचार पर मंथन
बरेका में नराकास की छमाही बैठक, हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचार पर मंथन
वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बुधवार को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), वाराणसी की छमाही बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नराकास के अध्यक्ष एवं बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने की, जिसमें नगर के 60 से अधिक केंद्रीय कार्यालयों के प्रमुखों और प्रतिनिधियों ने भाग लेकर राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचार और डिजिटल माध्यमों में इसके बढ़ते उपयोग पर व्यापक चर्चा की।बैठक में महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि राजभाषा हिंदी केवल कार्यालयी भाषा नहीं, बल्कि प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने सदस्य कार्यालयों से हिंदी को सरल, प्रभावी और तकनीक-सम्मत बनाकर अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने भारतेंदु हरिश्चंद्र के प्रसिद्ध कथन "निज भाषा उन्नति अहै" का उल्लेख करते हुए प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के व्यापक उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया।इस दौरान नराकास, वाराणसी की पत्रिका 'बनारस दर्पण' तथा आईआईटी-बीएचयू की राजभाषा पत्रिका 'अभ्युदय' का लोकार्पण भी किया गया। बैठक में पिछली कार्यवृत्त की पुष्टि, निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा तथा विभिन्न सदस्य कार्यालयों की राजभाषा संबंधी प्रगति और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने अपने संस्थानों में हिंदी के प्रचार-प्रसार और नवाचारों से जुड़े अनुभव भी साझा किए।ALSO READ: पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह एक और मामले में बरी, 36 साल पुराने प्रकरण का पटाक्षेपपूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता जनता से उसके जुड़ाव पर निर्भर करती है और हिंदी इस जुड़ाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। वहीं गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के सहायक निदेशक (कार्यान्वयन) अजय कुमार चौधरी ने राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिंदी के बढ़ते उपयोग तथा सदस्य कार्यालयों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।बैठक में बरेका के उप महाप्रबंधक सागर, प्राचार्य प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र सुभाष चंद्र यादव सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नराकास के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी यथार्थ पाण्डेय ने किया तथा अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।