Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बीएचयू अस्पताल के एमएस के लिए साक्षात्‍कार, अपात्र अभ्यर्थियों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन...

बीएचयू अस्पताल के एमएस के लिए साक्षात्‍कार, अपात्र अभ्यर्थियों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन...
Jul 08, 2026, 07:47 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्साधीक्षक (MS) पद के लिए चल रही चयन प्रक्रिया पर विवादों के बादल छा गए हैं. बुधवार को एक तरफ जहां परिसर स्थित होल्कर भवन में एमएस पद के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही थी, वहीं दूसरी तरफ विश्वविद्यालय के छात्रों ने चयन प्रक्रिया में अपात्र और अयोग्य अभ्यर्थियों को शामिल करने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया. नाराज छात्र भारी संख्या में केंद्रीय कार्यालय पहुंचे और कुलपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा. हालांकि, सुरक्षा कारणों से सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को गेट पर ही रोक दिया, जिसके बाद छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों के माध्यम से ही अपना ज्ञापन कुलपति तक भिजवाया.

BHU

कुलपति को सौंपे गए ज्ञापन में बीएचयू के छात्रों ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी पात्रता और शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है. छात्रों का कहना है कि शॉर्टलिस्ट किए गए कुछ अभ्यर्थियों की पात्रता को लेकर गंभीर आपत्तियां और विवाद हैं. ऐसे में जब तक इन विवादों की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, तब तक संबंधित विवादित अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से तुरंत अलग रखा जाना चाहिए.



छात्रों ने ज्ञापन में उठाई ये प्रमुख मांगें


एमएस पद की संपूर्ण चयन प्रक्रिया की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए.

शॉर्टलिस्ट किए गए सभी अभ्यर्थियों की पात्रता, APAR, NOC और विजिलेंस क्लीयरेंस (Vigilance Clearance) से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर उन्हें सार्वजनिक किया जाए.

नियमों के उल्लंघन अथवा अपात्रता का तथ्य सामने आने पर संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई हो.

पूरी चयन प्रक्रिया बीएचयू के अधिनियमों और विज्ञापन की शर्तों के अनुरूप पूरी तरह पारदर्शी रखी जाए.

छात्रों का कहना है कि बीएचयू देश का एक बेहद प्रतिष्ठित संस्थान है और इसकी गरिमा बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि अस्पताल के इतने बड़े पद पर नियुक्ति पूरी तरह योग्यता और ईमानदारी के आधार पर हो. छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में निष्पक्षता नहीं बरती गई तो छात्र आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे.


ALSO READ:प्रदेश के लाखों शिक्षकों को मिलने लगी कैशलेस चिकित्‍सा सुविधा, मुख्‍यमंत्री ने किया शुभारंभ...



बतादें कि एमएस पद के लिए कुल 20 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से स्क्रूटनी के बाद 14 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट में एम्स दिल्ली की एक प्रोफेसर समेत आईएमएस बीएचयू के कई वरिष्ठ डॉक्टर शामिल हैं.

वाराणसी में बीमा के नाम पर एजेंटों ने 17 लाख हड़पे, रुपये मांगे तो लेने लगे डकार...
वाराणसी में बीमा के नाम पर एजेंटों ने 17 लाख हड़पे, रुपये मांगे तो लेने लगे डकार...
वाराणसी : निवेश और बीमा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले जालसाजों के नेटवर्क में लगातार लोग फंसते जा रहे हैं. हालिया मामला कैंट थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां 'केके एसोसिएट्स' नामक बीमा कंपनी से जुड़े दो एजेंटों पर 17 लाख रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाया गया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आयुक्‍त के हस्तक्षेप के बाद कैंट थाने की पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.इस तरह लिया झांसे मेंकैंट थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, नई बस्ती फुलवरिया (मानिक नगर कॉलोनी) के रहने वाले सुनील कुमार कौशल ने बताया कि पंचक्रोशी रोड स्थित अशोक विहार कॉलोनी निवासी संदीप कुमार गौतम और सदर बाजार निवासी कमल कुमारी खुद को 'केके एसोसिएट्स' नामक बीमा कंपनी में कार्यरत बताते थे. इन दोनों ने सुनील कुमार को अपने विश्वास में लिया और बेहतर रिटर्न व सुरक्षित निवेश का झांसा देकर उनसे अलग-अलग किश्तों में कुल 17 लाख रुपये ले लिए. निवेश की अवधि पूरी होने के बाद जब पीड़ित ने लाभ या अपनी मूल रकम की मांग की, तो आरोपी टालमटोल करने लगे.शिकायत के बाद दिए थे चेक, वे भी हुए बाउंस काफी मिन्नतें करने के बाद भी जब रकम वापस नहीं मिली, तो पीड़ित सुनील कुमार कौशल ने बीते साल वाराणसी के पुलिस आयुक्त से मामले की लिखित शिकायत की थी. पुलिसिया कार्रवाई के डर से उस दौरान आरोपियों ने पैसे लेने की बात स्वीकार की थी और समझौता करते हुए संदीप कुमार गौतम ने पीड़ित को पांच चेक सौंपे थे. लेकिन जालसाजी का आलम यह रहा कि जब सुनील ने उन चेकों को बैंक में लगाया, तो सारे चेक बाउंस हो गए. इसके बाद आरोपियों ने न तो कोई दूसरी व्यवस्था की और न ही भुगतान का कोई अन्य जरिया निकाला.ALSO READ:वाराणसी में ट्रेन से बकरियों को बचाने में पड़े जान के लाले, भाई-बहन की मौत...पैसे मांगने पर रहा अडियल रवैयापीड़ित सुनील कुमार का आरोप है कि चेक बाउंस होने के बाद जब उन्होंने दोबारा संदीप और कमल कुमारी से संपर्क कर अपनी गाढ़ी कमाई के पैसे वापस मांगे, तो दोनों आरोपी अपनी औकात पर आ गए. आरोपियों ने पैसे देने से साफ मना कर दिया और दोबारा तगादा करने पर जान से मरवाने की गंभीर धमकी दी. आरोपियों के इस रवैये और धमकियों से परेशान होकर पीड़ित ने एक बार फिर उच्चाधिकारियों की शरण ली. कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि सीपी कार्यालय से प्राप्त निर्देश के आधार पर संदीप कुमार गौतम और कमल कुमारी के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है.
वाराणसी में ट्रेन से बकरियों को बचाने में पड़े जान के लाले, भाई-बहन की मौत...
वाराणसी में ट्रेन से बकरियों को बचाने में पड़े जान के लाले, भाई-बहन की मौत...
वाराणसी : मिर्जामुराद राजपुर गांव के समीप बुधवार देर शाम हुए दर्दनाक रेल हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई. बकरी को रेलवे ट्रैक से हटाने के प्रयास में 19 वर्षीय युवती ट्रेन की चपेट में आ गई. उसे बचाने दौड़ा उसका 17 वर्षीय भाई भी ट्रेन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया. युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल भाई ने गुरुवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.मिर्जामुराद क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी अन्नू पाल की पुत्री हीरामणि (19) बुधवार शाम रेलवे ट्रैक के किनारे बकरी चरा रही थी. इसी दौरान वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रेन आ गई. बताया गया कि बकरियों को ट्रैक से हटाने के दौरान हीरामणि ट्रेन की चपेट में आ गई. बहन को बचाने के लिए उसका छोटा भाई टिंकू पाल (17) दौड़ा, लेकिन वह भी ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसे में हीरामणि की मौके पर मौत हो गई, जबकि टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया.परिजन घायल टिंकू को उपचार के लिए कछवा स्थित निजी अस्पताल ले गए. हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया गया, जहां गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.ALSO READ:काशी विद्यापीठ में बीएससी बायो ग्रुप के अभ्यर्थियों की काउन्सिलिंग दो दिन होगी...कार्रवाई के डर से शव भूसा घर में छि‍पायाइधर, पुलिस कार्रवाई के डर से परिजनों ने मृतका का शव घर के भूसा घर में रख दिया. सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस और जीआरपी को घटनास्थल पर शव नहीं मिला. ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को समझाकर करीब तीन घंटे बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों के मुताबिक युवती दसवीं तक पढाई की थी. उसकी मानसिक हालत इन दिनों ठीक नहीं चल रही थी. जिसका इलाज चल रहा था. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. पुलिस घटना से जुडे सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
काशी विद्यापीठ में बीएससी बायो ग्रुप के अभ्यर्थियों की काउन्सिलिंग दो दिन होगी...
काशी विद्यापीठ में बीएससी बायो ग्रुप के अभ्यर्थियों की काउन्सिलिंग दो दिन होगी...
वाराणसीः महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मुख्य परिसर में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश काउन्सिलिंग के क्रम में बीएससी बायो ग्रुप के अभ्यर्थियों की काउन्सिलिंग 9-10 जुलाई को होनी है. ऐसे अभ्यर्थी जिनको ई-मेल पर लिंक भेजा गया है वे गेट पास के साथ अपने मूल प्रमाण पत्रों, सभी की एक सेट फोटो स्टेट, स्वयं की दो फोटो अपनी कटेगरी का अद्यतन प्रमाण पत्र सुबह वाणिज्य एवं प्रबन्ध शास्त्र संकाय पर काउन्सिलिंग के लिए उपस्थित होगें. मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है, अभ्यर्थी उसको देखकर गेट पास डाउनलोड कर सकते हैं.वहीं बुधवार को बीएससी गणित में 21 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया. इस तरह बीएससी गणित में अब तक 218 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं और आनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं. प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि शुल्क जमा करने के बाद नव प्रवेशित विद्यार्थियों को परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड काउन्सिलिंग स्थल पर ही जारी किया गया.ALSO READ:BHU के लचर व्यवस्था के आगे लाचार दिखे मरीज व परिजन, इलाज के लिए दिनभर करना पड़ रहा इंतजार...अभ्यर्थियों को काउन्सिलिंग के बाद निर्धारित शुल्क उसी दिन आनलाइन (पेटीएम, गूगल पे, डेबिट कार्ड, यूपीआई आदि) के द्वारा जमा करना अनिवार्य होगा. प्रवेश से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिये अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें क्योंकि प्रवेश काउन्सिलिंग से सम्बन्धित सूचना ईमेल या एसएमएस के माध्यम से मात्र दी जाएगी. नए सत्र में प्रवेश शुरू होने के साथ परिसर में चहल-पहल बढ़ गई है. जहां नए विद्यार्थी अलग—अलग कोर्स में प्रवेश के लिए आ रहे हैं वहीं पहले से प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों ने अपनी क्लास शुरू कर दी है.