Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

जागृति 2026- देश के दिग्गज युवाओं का सामाजिक दिशा में करेंगे मार्ग दर्शन, IIT BHU में आयोजन

जागृति 2026- देश के दिग्गज युवाओं का सामाजिक दिशा में करेंगे मार्ग दर्शन, IIT BHU में आयोजन
Feb 06, 2026, 11:23 AM
|
Posted By Anurag Sachan

वाराणसी - इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी-बीएचयू), वाराणसी में 6 से 8 फरवरी तक वार्षिक सामाजिक जागरूकता उत्सव ‘जागृति’ का आयोजन किया जा रहा है. यह तीन दिवसीय आयोजन आईआईटी-बीएचयू की सोशल सर्विस काउंसिल (SSC) के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में सामाजिक चेतना, नागरिक जिम्मेदारी और समाज की जमीनी समस्याओं को लेकर संवाद को बढ़ावा देना है .


यह आयोजन 'जागृति' केवल एक कॉलेज फेस्टिवल नहीं है, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन की दिशा में युवाओं की एक गंभीर कोशिश है. यह संस्थान की सोशल सर्विस काउंसिल (SSC) का प्रमुख इवेंट है, जो तकनीकी शिक्षा और सामाजिक संवेदनशीलता के बीच के पुल का काम करता है.


k


इस जागृति (Jagriti) फेस्टिवल में शामिल होने वाली प्रमुख हस्तियां :


. किरण बेदी: भारत की पहली महिला IPS अधिकारी जो युवाओं को अनुशासन और सामाजिक सुधार के लिए प्रेरित करेंगी.

. ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप: अंतरिक्ष यात्री प्रतिनिधि और भारतीय वायु सेना के टेस्ट पायलट जो युवाओं को साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश देंगे.

. सोनल गोयल (IAS): त्रिपुरा सरकार में सचिव युवाओं से प्रशासनिक नेतृत्व, नीति निर्माण और सामाजिक बदलाव में युवाओं की भूमिका पर अपने अनुभव साझा करेंगी.

. लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीपी पांडे: पूर्व चिनार कोर कमांडर जो युवाओं को मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति का महत्व समझाएंगे.

. कैप्टन अखिलेश सक्सेना: कारगिल युद्ध के दिग्गज युवाओं को संघर्ष, धैर्य और देशभक्ति के वास्तविक अर्थ से रूबरू कराएंगे.

. डॉ. तनु जैन: पूर्व सिविल सेवक और 'तथास्तु' (Tathastu) की संस्थापक युवाओं को प्रेरित करेंगी कि वे तुलना की दौड़ से बाहर निकलकर अपनी क्षमता को पहचानें और समाज के लिए उपयोगी बनने का लक्ष्य रखें.

. मोहित त्यागी: शिक्षक और उद्यमी जो युवाओं से शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता पर अपने अनुभव को साझा करेंगे.

. अशोक कुमार: पूर्व डीजीपी (उत्तराखंड) अपने अनुभवों के ज़रिये युवाओं को कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय और नैतिक साहस कैसे व्यक्ति को मजबूत बनाता है के बारे में बताएंगे.

. नेहा अग्रवाल: 'मैथेमैटिकली इन्क्लाइंड' (Mathematically Inclined) की संस्थापक जो युवाओं को आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सकारात्मक सोच के ज़रिये आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगी.


ALSO READ : जनरल नरवणे की ऑटोबायोग्राफी पर मचा बवाल, छपने से पहले गरमाई सियासत


आईआईटी-बीएचयू में आयोजित होने वाला जागृति 2026 इस साल कई मायनों में युवाओं के लिए खास होने जा रहा है. यह आयोजन केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं को सोचने, समझने और समाधान तलाशने की सीधी भागीदारी देगा. इस बार फेस्टिवल का ध्यान केवल सफलता की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, असफलता और उनसे उबरने की सीख पर रहेगा. इससे युवाओं को यह समझने में मदद मिलेगी कि हर चुनौती भविष्य की तैयारी होती है. इसके साथ ही, जागृति 2026 युवाओं को यह एहसास कराएगा कि वे सिर्फ दर्शक नहीं, बल्कि समाज में बदलाव के सक्रिय भागीदार हैं.

ज्ञानवापी मस्जिद की दीवार पर गेरुआ पेंटिंग को लेकर विवाद, शहर मुफ्ती ने किया विरोध
ज्ञानवापी मस्जिद की दीवार पर गेरुआ पेंटिंग को लेकर विवाद, शहर मुफ्ती ने किया विरोध
Controversy erupts over saffron painting on the wall of Gyanvapi Mosque, city Mufti protestsवाराणसी: अति संवेदनशील ज्ञानवापी मस्जिद की दीवार पर गेरुआ रंग से की गई पेंटिंग को लेकर विवाद सामने आया है. शहर मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी साहब ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि मस्जिद की दीवार पर इस तरह की पेंटिंग धार्मिक मर्यादाओं के खिलाफ है. उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि इसे नहीं हटाया गया, तो विरोध जारी रहेगा. शर मुफ्ती ने इसे परंपराओं के खिलाफ बताया. कहा कि पहले भी विरोध किया गया था. वहीं नमाज़ अदा करके निकले स्थानीय शकील अहमद ‘जादूगर’ ने इस मामले में अलग राय रखते हुए कहा कि उन्हें इस पेंटिंग से कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि आमतौर पर मस्जिदों का रंग सफेद या हरा होता है, जबकि गेरुआ रंग मंदिरों से जुड़ा माना जाता है. ऐसे में धार्मिक स्थलों की परंपरा और पहचान का ध्यान रखना जरूरी है.वहीं, जुमे की नमाज को देखते हुए शुक्रवार को वाराणसी में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया. काशी विश्वनाथ मंदिर–ज्ञानवापी क्षेत्र सहित संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई. एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि नमाज़ के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो.इस पूरे मामले पर प्रशासन की प्राथमिकता फिलहाल जुम्मे की नमाज़ को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना रही. वहीं पुलिस अधिकारियों से इस मुद्दे पर पूछे जाने पर वे खुलकर कुछ कहने से बचते नजर आए और सुरक्षा व्यवस्था पर ही जोर देते रहे. इधर, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी और एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर भारी पुलिस बल तैनात रहा.Also Read: विश्‍व मजदूर दिवस पर पीएम आदर्श गांव में बुलंद की आवाज, मजदूरी बढ़ाने की उठाई मांगमौके पर डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, एडीसीपी काशी वैभव बाँगर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे और लगातार निगरानी करते दिखे. फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, लेकिन संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी तरह के विवाद को बढ़ने से रोका जा सके.https://www.youtube.com/watch?v=yk_vEG6WMTk
विश्‍व मजदूर दिवस पर पीएम आदर्श गांव में बुलंद की आवाज, मजदूरी  बढ़ाने की उठाई मांग
विश्‍व मजदूर दिवस पर पीएम आदर्श गांव में बुलंद की आवाज, मजदूरी बढ़ाने की उठाई मांग
On World Labour Day, voices were raised in the PM's Adarsh ​​Village, demanding a wage increase.वाराणसी: विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में बुनकरों और दिहाड़ी मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की. सैकड़ों की संख्या में जुटे मजदूरों ने बुनकरी उद्योग को बचाने, रोजगार की स्थिरता सुनिश्चित करने और मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर गांव में रैली निकाली और प्रदर्शन किया. रैली के बाद अम्बेडकर पार्क में एक सभा का आयोजन किया गया, जहां बुनकरों और मजदूरों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा. वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई और घटते रोजगार के कारण बुनकर समुदाय और दिहाड़ी मजदूरों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. पारंपरिक बुनकरी उद्योग संकट के दौर से गुजर रहा है, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है.कनेक्शन से जुड़ी समस्याएं उठाईंसभा में मौजूद बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार और उपखण्ड अधिकारी मुकेश यादव के समक्ष ग्रामीणों और बुनकरों ने बिजली आपूर्ति, बिलिंग और कनेक्शन से जुड़ी समस्याएं भी उठाईं. अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. इस अवसर पर सर्व सेवा संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ गांधीवादी समाजसेवी रामधीरज भाई ने कहा कि बुनकरों और मजदूरों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने सरकार से मांग की कि बुनकरी उद्योग को संरक्षण देने के लिए ठोस नीतियां बनाई जाएं और मजदूरों को उचित पारिश्रमिक दिया जाए.Also Read: मनीष हत्‍याकांड के विरोध में वकीलों ने किया चक्‍काजाम, धरना देकर की आवाज बुलंदभारतीय सामुदायिक कार्यकर्ता मंच (आईकन) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद मूर्ति ने कहा कि मजदूरों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. वहीं, आल इंडिया बुनकर फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुहम्मद अकरम ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. कार्यक्रम में बुनकर प्रकोष्ठ सलाहकार उत्तर प्रदेश शैलेश, संतोष बीडीसी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे. सभा के अंत में मजदूरों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और सरकार से शीघ्र कार्रवाई की अपील की.https://www.youtube.com/watch?v=yk_vEG6WMTk
मनीष हत्‍याकांड के विरोध में वकीलों ने किया चक्‍काजाम, धरना देकर की आवाज बुलंद
मनीष हत्‍याकांड के विरोध में वकीलों ने किया चक्‍काजाम, धरना देकर की आवाज बुलंद
Lawyers staged a sit-in protest against the Manish murder case and raised their voices.वाराणसी: फूलपुर थाना क्षेत्र के युवा उद्यमी मनीष सिंह की पीट-पीटकर निर्मम हत्या के विरोध में अब अधिवक्ता सडक पर उतर गए. वकीलों ने घमहापुर गांव पहुंचकर पुलिस की लचर कार्रवाई पर विरोध जताया, आक्रोश जताते हुए अधिकवक्ताओं ने चक्काजाम किया. पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना भी दिया. धरना-प्रदर्शन के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हुआ. अधिवक्ताओं और परिजनों द्वारा दो 2:10 बजे धरना प्रारंभ किया गया. उनके द्वारा मांग की गई की मौके पर वरिष्ठ अधिकारी जब तक नहीं आएंगे धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा.परिजनों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप शुक्रवार दोपहर सेंट्रल बार एसोसिएशन, वाराणसी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम के साथ दर्जनों अधिवक्ता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरी घटना की जानकारी अधिवक्ताओं को दी. इसके बाद अधिवक्ताओं और परिजनों ने बसनी-कुआर मार्ग पर जाम लगाकर धरना शुरू कर दिया. हालांकि एसीपी पिंडरा द्वारा 48 घंटे का समय मांगा गया. एसीपी ने कहा कि 48 घंटे के अंदर परिणाम आप लोगों के सामने होगा. उसके बाद नाराज अधिवक्ता और परिजन धरना प्रदर्शन समाप्त किए. करीब 20 मिनट तक बसनी-कुआर मार्ग जाम रहा. एसीपी पिंडरा ने सीपी से वार्ता करके बताया कि 2 दिन के अंदर सभी की गिरफ्तारी हो जाएगी और सीपी आज सायं 5 बजे पीड़ित परिवार को मिलने के लिए बुलाया है. इसके बाद वकलों ने धरना समाप्त किया और आवागमन चालू हुआ.उद्योग व्यापार मंडल ने जताया आक्रोशइस बीच उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा. सभी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि इस दुखद घटना की व्यापार मंडल कड़ी निंदा करता है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा.Also Read: काशी विश्‍वनाथ मंदिर में एप आधारित दर्शन व्‍यवस्‍था का विरोध, कांग्रेस और सपा ने लगाया यह आरोप