Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

स्वतंत्रता आन्दोलन में काशी के पत्रकारों का अहम योगदान: आयुष मंत्री

स्वतंत्रता आन्दोलन में काशी के पत्रकारों का अहम योगदान: आयुष मंत्री
Aug 16, 2025, 10:54 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब द्वारा पराड़कर स्मृति भवन के गर्दे सभागार में सांस्कृतिक संध्या एवं सम्मान समारोह आयोजन हुआ. इस अवसर पर पत्रकार एवं संगठन हित में कार्य करने वाले संघ एवं क्लब के 15 पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया. साथ ही सदस्यों के सात प्रतिभावान बच्चों का भी सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री डा॰ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ व विशिष्ट अतिथि हेरिटेज आईएमएस के डायरेक्टर डा॰ आकाश राय द्वारा किया गया.


हेरिटेज ने उठाया पत्रकारों के इलाज का बीड़ा


इस दौरान हेरिटेज हॉस्पिटल द्वारा संघ व क्लब के सदस्यों के साथ ही उनके परिवारजनों को भी चिकित्सा पैकेज की घोषणा की गयी. साथ ही प्रतिकात्मक हेल्थ कार्ड का अनावरण हुआ. कार्यक्रम में आयुष मंत्री ने कहा कि काशी पत्रकार संघ ने कई अमुल्य धरोहर दिये हैं. जिन्होंने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई. हम आज उसी मंदिर में आकर खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं.



ऐसे में हम विश्वास दिलाते हैं कि उनके हर सुख-दुख में साथ खड़े हैं. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हेरिटेज इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस के निदेशक आकाश राय ने पत्रकारों को चिकित्सा पैकेज की घोषणा करते हुए कहा कि संघ व क्लब के सदस्यों के साथ ही परिजनों को भी चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करायेंगे. उन्होंने कहा कि हेरिटेज में चिकित्सा का आज वह हर संसाधन उपलब्ध है जिसके लिए मरीजों को अन्य बड़े शहरों की शरण लेनी पड़ती है.


उन्होंने बताया कि डा॰ मधुकर राय, वीके दीक्षित समेत कई नामी चिकित्सकों की ओपीडी के लिए महज 20 से 40 रुपये देने होंगे. भर्ती, आपरेशन समेत जांच पर भी पत्रकारों को विशेष छूट मिलेगी. साथ ही इनके लिए अलग काउंटर की व्यवस्था होगी. उन्हें किसी भी प्रकार के इलाज के लिए दूसरे अस्पताल नही जाना होगा. हेरिटेज उन्हें अपने परिवार की तरह सेवाएं प्रदान करेगा.



संघ व क्लब के पूर्व अध्यक्षों का हुआ सम्मान


इस अवसर पर संघ व क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रो॰ राममोहन पाठक, गोपेश पाण्डेय, प्रदीप कुमार, संजय अस्थाना, विकास पाठक, योगेश कुमार गुप्त, कृष्णदेव नारायण राय, बी॰ बी॰ यादव, सुभाष चन्द्र सिंह, राजनाथ तिवारी, डा॰ अत्रि भारद्वाज, राघवेन्द्र चड्ढा, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, चन्दन रूपानी, अरुण मिश्र मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले प्रतिभावान बच्चों में अर्जुन सिंह, संस्कार मिश्रा,

स्वीकृति मिश्रा, लक्ष्य केसरी, हर्ष सिंह, मानवेंद्र यादव, यश त्रिपाठी शामिल रहे. इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत क्लब के अध्यक्ष चंदन रूपानी, संचालन विनय शंकर सिंह, अध्यक्षीय उद्बोधन संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने दिया.


महामंत्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने मेडिकल कार्ड की जानकारी दी. धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्षद्वय जयप्रकाश श्रीवास्तव व संदीप गुप्ता ने दिया. इस दौरान अतिथियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर केक भी काटा गया. इस अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ नेमी भक्त मंडल के अध्यक्ष रामकुमार जायसवाल व संचिव शुभम मिश्र ने सभागार में 10 पंखे देने की घोषणा की.


ALSO READ : जन्माष्टमी के रंग में रगें भक्तगण, घर-घर में आज बजेगी बधईयां



कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शुभाकर दुबे, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, अखिलेश मिश्र, एके लारी, कैलाश यादव, केबी रावत, कविन्द्र नारायण, रमेश राय, विनय सिंह, रजत मेहरा, अजय मुखर्जी, हिमांशु उपाध्याय, दीनबन्धु राय, शैलेश चौरसिया, सुरेन्द्र तिवारी, सुनील शुक्ला, पुरुषोत्तम चतुर्वेदी, अश्वनी श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी मनोज राय, प्रशांत मोहन, संजय गुप्ता, बच्चा गुप्ता, निधी मिश्रा, सुरेश गांधी, शंकर चतुर्वेदी आयुष मंत्री के पीआरओ गौरव राठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संघ भवन परिसर में काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया.

पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में बुधवार को "स्वच्छता से स्वागत" अभियान के तहत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसर और रेल पटरियों को प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा यात्रियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) श्री अनुभव पाठक के नेतृत्व में स्वास्थ्य निरीक्षकों और संविदा कर्मचारियों ने स्टेशनों एवं रेल पटरियों के आसपास गहन सफाई अभियान चलाया। इस दौरान प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।ALSO READ: महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोरअभियान के दौरान रेल कर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही अपील की गई कि वे प्लास्टिक एवं अन्य कचरा रेल पटरियों या स्टेशन परिसर में न फेंकें तथा निर्धारित कूड़ेदानों का ही उपयोग करें।रेलवे अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और आमजन के सहयोग से स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया। वाराणसी मंडल स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और यात्री हितैषी रेल परिवेश उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
वाराणसी : बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने बुधवार को बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक, खेल एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने विज्ञान प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, शौचालय तथा बास्केटबॉल कोर्ट सहित विद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न सुविधाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और स्वच्छता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूरा करने तथा सभी संसाधनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ALSO READ: 30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाइस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी, उप महाप्रबंधक श्री सागर, उप मुख्य इंजीनियर श्री साकेत, बरेका इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्री ए.के. माहेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था
30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था
वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में श्रावण महोत्सव-2026 का आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन के लिए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। वहीं, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए भी अलग लाइन बनाई गई है।मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रावण मास में रविवार, सोमवार तथा प्रदोष जैसी विशेष तिथियों पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ रहने की संभावना को देखते हुए 30 जुलाई से 28 अगस्त के बीच इन दिनों गर्भगृह में यजमानों का रुद्राभिषेक पूजन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, सोमवार को छोड़कर अन्य विशेष तिथियों पर भीड़ की स्थिति का आकलन करने के बाद रुद्राभिषेक की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए श्रद्धालुओं को उसी दिन मंदिर कार्यालय से अनुमति प्राप्त करनी होगी।ALSO READ: वाराणसी में कूड़े में मिले सोने के सिक्के, कूड़ा बीनने वाले ने 60 हजार में बेचा एक सिक्काश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिव्यांगजनों हेतु व्हीलचेयर, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और शीतल पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रतिदिन प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहेगा।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करते हुए दर्शन करें, ताकि श्रावण महोत्सव के दौरान सभी को सुगमता और सुरक्षित वातावरण में भगवान विश्वनाथ के दर्शन का लाभ मिल सके।