Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

JRS टुटोरियल्स के छात्रों का शानदार प्रदर्शन सिटी टॉपर समेत 105 ने 96 परसेंटाइल से ऊपर स्कोर किया

JRS टुटोरियल्स   के छात्रों का शानदार प्रदर्शन सिटी टॉपर समेत 105 ने 96 परसेंटाइल से ऊपर स्कोर किया
Feb 22, 2026, 06:26 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE-MAINS के घोषित परिणाम में JRS टुटोरियल्स के छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. संस्था के कुल 105 छात्रों ने 96 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया. इस उपलब्धि में ध्रुवराज चौबे ने 99.98 परसेंटाइल प्राप्त कर सिटी टॉपर बनते हुए संस्था और काशी का नाम रोशन किया.


ूपव


संस्था के परिणामों के अनुसार 27 छात्रों ने 99 परसेंटाइल से अधिक, 55 छात्रों ने 98 परसेंटाइल से अधिक, 77 छात्रों ने 97 परसेंटाइल से अधिक और कुल 105 छात्रों ने 96 परसेंटाइल से अधिक स्कोर किया. शिक्षा जगत में इसे पूर्वांचल ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर भी कोचिंग संस्थानों के बीच अत्यंत सराहनीय परिणाम माना जा रहा है.


अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों में स्नेहिल सावन 99.8682 , अर्श अंसारी 99.8355, अभिषेक कुमार 99.7841, रचित शाह 99.7652, वैभव चौरसिया 99.7497, यथार्थ जायसवाल 99.7108, कार्तिकेय अग्रवाल 99.7053, शिव 99.6661, आदित्य संतोष कुमार मिश्रा 99.5633 और इशान सिंह 99.5549 की सफलता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही. इन छात्रों ने अपनी मेहनत और निरंतर अभ्यास से संस्था के परिणामों को नई ऊँचाई दी है.


संस्था के निदेशक ए.के. झा ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और प्रतिस्पर्धी शैक्षणिक वातावरण का संयुक्त परिणाम है. उन्होंने बताया कि JRS टुटोरियल्स में छात्रों को विषय की गहराई से समझ, नियमित टेस्ट और आत्मविश्वास बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें.


टॉपर्स ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया. उन्होंने बताया कि निरंतर अध्ययन, अनुशासन और मेहनत ही इस उपलब्धि की कुंजी रही. टॉपर के परिवार में भी इस सफलता से खुशी का माहौल है.


ALSO READ : BHU में छात्र पर चार राउंड फायरिंग, बिरला ‘ए’ हॉस्टल के बाहर हंगामा; सुरक्षा पर उठे सवाल


वहीं संस्था के शिक्षकों ने इसे अपने लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि छात्रों की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है. उन्होंने सफल विद्यार्थियों को आगे की परीक्षाओं के लिए निरंतर परिश्रम जारी रखने की सलाह दी और अन्य छात्रों को भी उनसे सीख लेकर लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

दो आईपीएस की विदाई, सीपी बोले- वाराणसी में सराहनीय रहा कार्यकाल
दो आईपीएस की विदाई, सीपी बोले- वाराणसी में सराहनीय रहा कार्यकाल
वाराणसी : आईपीएस प्रमोद कुमार और आईपीएस श्रुति का गैर जनपद ट्रांसफर होने के बाद मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कमिश्नरेट सभागार में भावभीनी विदाई दी. पुलिस आयुक्त ने कहा कि दोनों अधिकारियों का कार्यकाल वाराणसी में सराहनीय रहा, कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई को बेहतर बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही. समारोह में एडिशनल सीपी, सभी डीसीपी, एडीसीपी समेत कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बुके और स्मृति चिन्ह देकर दोनों को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दी गईं.वहीं, पुलिस आयुक्‍त मोहित अग्रवाल ने सोमवार की रात तीन डीसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया. आईपीएस ट्रांसफर सूची में हटाए गए प्रमोद कुमार को चार्ज से वरुणा जोन का चार्ज लेकर रिलीव कर दिया गया. कानपुर से ट्रांसफर होकर आए डीसीपी राजेश पाण्डेय को वरुणा जोन का नया डीसीपी बनाया गया है. राजेश पाण्डेय वाराणसी में एडीसीपी ट्रैफिक भी रह चुके हैं और वरुणा जोन से बखूबी परिचित हैं.ALSO READ:बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.पुलिस आयुक्‍त ने काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल के कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी की है. काशी जोन के साथ उन्हें पुलिस लाइंस का नया डीसीपी बनाया है. पुलिस लाइंस का अतिरिक्त चार्ज पहले प्रमोद कुमार के पास था. वरुणा जोन में राजेश पाण्डेय को कई दुश्वारियों से जूझना होगा, कोर्ट और जिला मुख्यालय का क्षेत्र होने के साथ ही आए दिन होने वाले वीआईपी मूवमेंट में असल परीक्षा रहेगी. वह आज वरुणा जोन कार्यालय में चार्ज संभालेंगे.
बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.
बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.
वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में राजभाषा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने और राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के समन्वयक धर्मवीर सिंह, वरिष्ठ अनुवादक गुरुराजन और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।प्रतियोगिता के लिए ‘अनेकता में एकता की संवाहक हिन्दी’ और ‘हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की आत्मा है’ विषय निर्धारित किए गए थे। विद्यार्थियों ने अपने वक्तव्यों में हिन्दी भाषा की सामर्थ्य, आत्मीयता, संस्कृति और संस्कारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान तुलसीदास, कबीरदास, मुंशी प्रेमचंद और भारतेन्दु हरिश्चंद्र जैसी हिन्दी साहित्य की विभूतियों का भी स्मरण किया गया।विद्यालय के समन्वयक धर्मवीर सिंह ने हिन्दी के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने हाल ही में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के संदर्भ में विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हिन्दी गीतों के उल्लेख का जिक्र किया। शिक्षिका करुणा सिंह ने हिन्दी कविता प्रस्तुत की।प्रतियोगिता में भूगोल प्रवक्ता विकास कुमार पाण्डेय और हिन्दी शिक्षक उमैर अहमद अंसारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों का मूल्यांकन प्रस्तुतीकरण, विषय-वस्तु और अभिव्यक्ति के आधार पर किया।ALSO READ: रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..परिणाम में कक्षा 11-‘अ’ की छात्रा वैभवी यादव ने प्रथम, कक्षा 10-‘अ’ के छात्र अनमोल प्रजापति ने द्वितीय और कक्षा 9-‘ब’ के छात्र उत्कर्ष केशरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन हिन्दी शिक्षिकाएं शालिनी उपाध्याय और वंदना शुक्ला ने किया। आयोजन को सफल बनाने में राकेश चौधरी और करुणा सिंह का विशेष योगदान रहा।
रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..
रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..
वाराणसी। रामनगर में सड़क और पाथवे पर दुकानें व ठेले लगाने से होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों को लेकर पुलिस ने मंगलवार को स्ट्रीट वेंडरों के साथ बैठक की। थाना रामनगर में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने रामनगर चौक चौराहा से किला रोड तक सब्जी, फल, चाट, चाउमीन, फास्ट फूड, चाय-नमकीन आदि के ठेले लगाने वाले दुकानदारों और पाथवे पर दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडरों को बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने वेंडरों से कहा कि सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए। ठेले और दुकान इस तरह लगाए जाएं, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित न हो और पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।पुलिस ने वेंडरों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि सड़क और पाथवे पर इस तरह सामान न फैलाया जाए, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो।पुलिस के अनुसार बैठक का उद्देश्य रामनगर चौक से किला रोड तक यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और आम लोगों के आवागमन में किसी तरह की बाधा को रोकना है।ALSO READ: जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर की गई सफाई, गंगा की तलहटी से निकाले करीब 100 किलो कपड़े...