Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

युवती की हत्‍या के 24 घंटे के बाद पुलिस को मिली सफलता, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

युवती की हत्‍या के 24 घंटे के बाद पुलिस को मिली सफलता, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
May 01, 2026, 11:46 AM
|
Posted By Preeti Kumari

24 hours after the murder of a young woman, the police got success, the accused lover was arrested.


वाराणसी: लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद यादव गली स्थित एक किराये के मकान में युवती की हत्‍या के 24 घंटे बाद लक्‍सा थाने की पुलिस ने आरोपी प्रेमी मनोज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. यह सफलता पुलिस टीम को शुक्रवार को उस समय मिली जब वह हरिश्‍चंद घाट से कहीं भागने के फिराक में था. हत्‍या की वजह प्रेमिका से अनबन बताई जा रही है. घटना के बाद आरोपी ने मृतका के मोबाइल से ही डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और फिर उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया था. मृतका की पहचान पूनम शर्मा (35), निवासी भेलूपुर के रूप में हुई थी.


j


एक महीने पहले ही किशन का निधन


बताया गया कि पूनम की शादी 18 साल पहले जैतपुरा निवासी किशन विश्वकर्मा से हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं. एक महीने पहले ही किशन का निधन हो गया था. वर्ष 2021 से पूनम और मनोज के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जिसके बाद वह अपने पति को छोड़कर मनोज के साथ रहने लगी थी. मूल रूप से तिलभांडेश्वर, भेलूपुर निवासी आरोपी मनोज शर्मा चार भाइयों में से एक है. सभी घुंघरानी गली में रहते हैं. बीते जनवरी में मनोज, पूनम और अपने भाई सुनील के साथ औरंगाबाद यादव गली स्थित राजू के मकान में किराये पर रहने लगा था.


j


पूनम की गला घोंटकर हत्या


पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों से पूछताछ में सामने आया कि बुधवार देर रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. आरोपी शराब का आदी है और पहले भी दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था. देर रात ही मनोज ने पूनम की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने पूनम के मोबाइल से डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह मोबाइल लेकर भाग निकला. जिस मकान में यह घटना हुई, वह करीब 50 साल पुराना है और उसके अधिकांश कमरे किराये पर दिए गए हैं.


Also Read: स्मार्ट काशी ऐप से घर बैठे कराएं पालतू कुत्‍तों-बिल्‍ली का रजिस्ट्रेशन, वरना खैर नहीं


नीचे बैग बनाने का काम होता है, जबकि बगल में एक अन्य परिवार रहता है। थाना प्रभारी राजू ने बताया कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही थी. इस बीच मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्‍यक्ष राजू कुमार, चौकी प्रभारी औरंगाबाद प्रमोद कुशवाहा, उनि सुमित कुमार, उनि अभिषेक पाण्डेय, उनि शिवम यादव, इन्द्रभान यादव और विकास कुमार शामिल थे.


f


बरेका में तेज रफ्तार बनी काल, डिवाइडर से टकराकर स्‍कूटी सवार किशोर की मौत
बरेका में तेज रफ्तार बनी काल, डिवाइडर से टकराकर स्‍कूटी सवार किशोर की मौत
वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग और डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में गंभीर रूप से घायल स्‍कूटी सवार किशोर को तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव कब्‍जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई.सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर चितईपुर थाना क्षेत्र के 11 कैलाशपुरी कॉलोनी (नेवादा, सुंदरपुर) निवासी अभिषेक त्रिपाठी का पुत्र अंजनेय त्रिपाठी (13) मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे स्कूटी लेकर निकला था. वह बरेका के मुख्य गेट से करीब 300 मीटर अंदर परिसर में पहुंचा था, तभी उसकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई. इसके बाद स्कूटी लोहे की रेलिंग और डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही मंडुवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची. इस बीच किशोर के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल अंजनेय को तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. किशोर की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.सुबह-सुबह हुए हादसे से उठे सवालबरेका परिसर के भीतर हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. महज 13 साल की उम्र में किशोर की सड़क दुर्घटना में मौत से परिवार और आसपास के लोगों में शोक है. हादसा तड़के करीब 4:30 बजे हुआ, जब परिसर में आवाजाही अपेक्षाकृत कम रहती है. फिलहाल स्कूटी अनियंत्रित होने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है. फिलहाल इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और कम उम्र में दोपहिया वाहन चलाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 13 वर्षीय किशोर द्वारा स्कूटी चलाए जाने की परिस्थितियों की भी जांच का विषय है.मामले की कार्रवाई में जुटी पुलिस सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार की शाम गलत दिशा से आई तेज रफ्तार कार ने ऐसा कहर बरपाया कि एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. कार की टक्कर लगते ही स्कूटी सवार दवा व्यवसायी प्रमोद कुमार (55) उछलकर करीब 20 फीट नीचे जा गिरे. गंभीर रूप से घायल प्रमोद को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे में बाइक सवार संतोष वर्मा भी घायल हो गए. राहगीरों ने भागने की कोशिश कर रहे कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. चौबेपुर के धरहरा निवासी प्रमोद कुमार दवा व्यवसायी थे. सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि हादसे के आरोपी कार चालक की पहचान सारनाथ के मवइया निवासी डब्लू यादव के रूप में हुई है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. दुर्घटना में शामिल कार को सीज कर दिया गया है. प्रमोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.Also Read: कृतिका नक्षत्र में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष संयोग, गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु
कृतिका नक्षत्र में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष संयोग, गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु
कृतिका नक्षत्र में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष संयोग, गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु
वाराणसी: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धर्मनगरी काशी में सुबह से ही आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. बीते सोमवार की रात 10 बजकर 58 मिनट से कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत हुई, जो मंगलवार रात 9 बजकर 7 मिनट तक रहेगी. कृतिका नक्षत्र में दीपदान का विशेष महत्व माना जाता है. वहीं, काशी के पंचगंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान, दान और दीपदान की विशेष परंपरा है. गंगा स्नान और दान करने से विशेष पुण्यमान्यता है कि यहां स्नान और दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. इसी आस्था के साथ भोर से ही गंगा के प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी, लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. पंचगंगा, दशाश्वमेध, अस्सी और राजघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. काशी की गलियों से लेकर गंगा तट तक भक्तिमय माहौल बना रहा.गंगा घाटों पर श्रद्धालु दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामनाकार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को विशेष फलदायी माना गया है. श्रद्धालु सुबह पवित्र नदियों में स्नान कर भगवान विष्णु की आराधना करेंगे. इसके बाद दीपदान, अर्घ्य, तर्पण और दान-पुण्य की परंपरा निभाई जाएगी. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक किए गए धार्मिक कार्यों से पुण्य की प्राप्ति होती है. गंगा घाटों पर श्रद्धालु दीप जलाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे.Also Read: कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में उमड़ा जनसैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में उमड़ा जनसैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में उमड़ा जनसैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
वाराणसी। धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही गंगा के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। हर-हर महादेव और हर-हर गंगे के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।प्रमुख घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, पंचगंगा घाट, राजघाट सहित गंगा के अन्य प्रमुख घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज के जिलों और दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी पहुंचे। घाटों पर स्नान, ध्यान, पूजा-पाठ और दीपदान का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मां गंगा से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।गंगा स्नान और दीपदान का विशेष धार्मिक महत्वधार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दीपदान का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने और दान-पुण्य करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। काशी में इस पर्व का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि इसे देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवता स्वर्ग से उतरकर काशी के गंगा घाटों पर दीपोत्सव मनाते हैं।Also Read:- काशी विद्यापीठ के पुरातन छात्र ने रचा इतिहास, डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह बने प्रोफेसरसुरक्षा व्यवस्था के बीच घाटों पर दिखा भक्तिमय माहौलश्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए घाटों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। काशी की गलियों से लेकर गंगा घाटों तक धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। पूरी नगरी हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रही।