कबीरचौरा में बुजुर्ग महिला से झपटी गई चेन का खुलासा, बिहार के दो शातिर दबोचे गए...

वाराणसी : कोतवाली पुलिस ने कबीरचौरा अस्पताल के पास बुजुर्ग महिला के साथ हुई चेन झपटमारी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए बिहार के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से सोने की चेन का हिस्सा, 2200 रुपये नकद, घटना में इस्तेमाल की गई होंडा एसपी बाइक और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ है.
1 अगस्त को हुई इस घटना के बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की, इसी क्रम में गुरुवार को मछोदरी पार्क के पास से कटिहार (बिहार) के पोठिया थाना क्षेत्र स्थित दीरा चांदपुर निवासी संतोष कुमार और रोशन कुमार (दोनों 24 वर्ष) को हिरासत में लिया गया.
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कबीरचौरा क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से मारपीट कर सोने की चेन छीनी थी। वारदात के दौरान चेन का केवल कुछ हिस्सा ही उनके हाथ लगा,बाद में उसमें से करीब तीन-चार अंगुल का टुकड़ा काटकर एक अज्ञात व्यक्ति को तीन हजार रुपये में बेच दिया और रकम बराबर-बराबर बांट ली बरामद 2200 रुपये उसी बिक्री की बची हुई राशि है.
ALSO READ:चेसिस नंबर बदलकर वाहनों की खरीद फरोख्त का खुलासा, मुन्ना बजरंगी के गुर्गे और दक्षिण भारतीय गायिका पर केस
तलाशी के दौरान चेन का करीब तीन अंगुल लंबा हिस्सा, नकदी, वारदात में प्रयुक्त काले रंग की होंडा एसपी मोटरसाइकिल और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी मिला,सभी सामान कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.



