Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

एक सप्‍ताह में कज्‍जाकपुरा फ्लाईओवर का काम हो जाएगा पूरा, मंगलायुक्‍त ने की विकास कार्यों की समीक्षा

Nov 14, 2025, 11:11 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई. समीक्षा बैठक में वाराणसी मंडल के चारों जिले वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर तथा चंदौली के विभिन्न विभागों की परियोजनाओं की प्रगति जांची गयी. गाजीपुर तथा जौनपुर में सेतुओं के निर्माण में देरी पर अधीक्षण अभियन्ता लोकनिर्माण को मौके पर जाकर देखने तथा रिपोर्ट देने हेतु मंडलायुक्त ने निर्देशित किया. सेतु निगम वाराणसी द्वारा बताया गया कि अगले एक सप्ताह में कज्जाकपुरा फ्लाइओवर का काम पूरा कर लिया जाएगा. मंडलायुक्त ने पुल के नीचे पानी जमा का स्थायी समाधान के लिए निर्देश दिए. लोकनिर्माण विभाग की समीक्षा में गाजीपुर, चंदौली तथा वाराणसी में निर्माणाधीन सड़कों तथा लघु सेतु की समीक्षा की गयी जिसमें मंडलायुक्त ने तेजी से कार्य कराए जाने के निर्देश दिए जिससे की अनावश्यक जनपद व मंडल की रैंक प्रभावित नहीं होने पाये. बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, और बुनियादी ढाँचे से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की गई. मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए तथा आमजन को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँ.

ER

सूर्यघर योजना में नहीं मिली अपेक्षित प्रगति


पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा की गयी, जिसमें गाजीपुर तथा जौनपुर में अपेक्षित प्रगति नहीं पाये जाने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए कार्ययोजना बनाकर इंस्टालेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा. उन्होंने सभी सीडीओ को इसको देखने तथा योजना में बिजली विभाग को सक्रिय रोल में रखने हेतु निर्देशित किया. सीडीओ गाजीपुर द्वारा बताया गया कि इस महीने लक्ष्य का 80% प्राप्त किया जायेगा. मंडलायुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को भी अपने स्तर से भी समीक्षा कर तेजी लाने को कहा.

मुख्यमन्त्री आवास योजना में चंदौली, गाजीपुर में जियो टैग होने के बाद भी स्वीकृति में बड़े गैप पाये जाने पर वहाँ के सीडीओ द्वारा उचित कारण नहीं बताने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए नियन्त्रण और समीक्षा करने को निर्देशित किया. डे-एनआरएलएम योजना में चंदौली को सी-ग्रेड मिलने पर जिलाधिकारी चंदौली द्वारा बताया गया कि शासन से पैसा स्वीकृत होते ही योजना में तेजी लायी जायेगी.

प्राथमिक शिक्षा की समीक्षा में सहायक निदेशक बेसिक को विभाग के कार्यों की समुचित जानकारी रखने तथा निपुण परीक्षा हेतु एसेसमेंट मेकैनिजम बनाने को कहा गया. आईसीडीएस पोषण अभियान में सैम मैम बच्चों को बाहर करने हेतु एडी चिकित्सा को उचित रोडमैप बनाकर डॉक्टर, स्टाफ नर्स को ट्रेनिंग देने तथा सीएचसी केंद्रों पर दो-तीन बेड का मिनी एनआरसी बनाने को कहा गया.

ALSO READ :रामनगर का डोमरी घाट बना डैंजर जोन, आज भी युवक गंगा में डूबा


सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ बैठक में आएं


मंडलायुक्त ने मंडल के सभी अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने को कहा. उन्होंने कहा कि जो भी मुद्दे हों उनके जवाब के साथ उपस्थित होंगे. संभावना पर कोई बात नहीं होगी. उन्होंने सभी मंडलीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंडलीय समीक्षा बैठक से पूर्व जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उसकी कार्यवृत्ति प्रस्तुत करें ताकि बैठक को ज्यादे उपयोगी बनाया जा सके.

मंडलायुक्त ने विभिन्न योजनाओं में टोल फ्री नंबरों पर आने वाली शिकायतों की उचित समीक्षा करने तथा उसके निस्तारण हेतु भी निर्देशित किया. जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता, रोड कटिंग, कम संख्या में मजदूर तथा तैयार ओवरहेड टैंक इंस्टाल करने की शिकायत की गयी जिसको मंडलायुक्त ने जल जीवन मिशन के अधिकारियों को देखने हेतु निर्देशित किया. फैमिली आईडी के कार्यों में तेजी हेतु गाजीपुर, चंदौली को कैंप लगाकर तेजी लाने के निर्देश दिए गए ताकि लक्षित लक्ष्यों को जल्द प्राप्त किया जा सके.

मंडलायुक्त ने गाजीपुर, चंदौली में उर्वरकों का वितरण में तेजी लाने को कहा, अनावश्यक रूप से उर्वरकों को मुख्यालय पर रोककर न रखें, समितियों को आवंटित करते रहें. धान खरीद हेतु किसानों के तहसील स्तर पर सत्यापन में भी तेजी लाने तथा क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाकर खरीद में तेजी लाने को निर्देशित किया गया. फार्मर रजिस्ट्री पर भी विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया.


डाल्फिन मॉडल विलेज के रूप में ढकवाँ चयनित


वन संरक्षक वाराणसी डॉ रवि कुमार सिंह द्वारा बैठक में वृक्षारोपण अभियान में जिलों की स्थिति को बताते हुए जियो टैगिंग के कार्यों में तेजी लाकर पूरा करने को कहा गया. उन्होंने बताया कि वाराणसी स्थित ढकवाँ को डाल्फिन मॉडल विलेज के रूप में चयनित किया गया है.

मंडलायुक्त द्वारा जिला सुरक्षा समिति की बैठक में एंटी-भू-माफिया टास्क फोर्स तथा कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की गयी जिसमें उन्होंने सभी को एक टीम भावना के साथ मिलकर कार्य करने हेतु कहा ताकि कानून व्यवस्था पर उचित नियंत्रण रहे. उन्होंने महिला उत्पीड़न, पॉस्को एक्ट, गिरोहबंद अपराध, गैंगस्टर करवाई, गो-तस्करी पर विशेष ध्यान देने को कहा. बैठक में जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार समेत विभिन्न विभागों के मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश चंद्र, जिलाधिकारी चंदौली चंद्रमोहन गर्ग व सीडीओ गाजीपुर वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे.

सुब्रतो कप में यूपी का दम दिखाएगी वाराणसी की टीम
सुब्रतो कप में यूपी का दम दिखाएगी वाराणसी की टीम
वाराणसी : मैदान वही होगा, मुकाबला अंतरराष्ट्रीय स्तर का और चुनौती देश-विदेश की टीमों से. ऐसे में वाराणसी के युवा फुटबॉलरों के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका है. 65वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में विकास इंटर कॉलेज की अंडर-17 बालक टीम उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी. नई दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम में 15 सितंबर से शुरू होने वाली प्रतियोगिता के लिए टीम 13 सितंबर को रवाना होगी.प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए विकास इंटर कॉलेज की टीम ने जमकर पसीना बहाया है.शुक्रवार को 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर में खिलाड़ियों को कोच रशीद अनवर ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान खिलाड़ियों की तकनीक, पासिंग, गोल करने की क्षमता, फिटनेस और मैच की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया.चिप शॉट से थ्रू पास तक पर जोरप्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को मैच की छोटी-छोटी बारीकियों से रूबरू कराया गया. विपक्षी खिलाड़ी को चकमा देकर चिप शॉट कब और किस स्थिति में लगाना है, इसका विशेष अभ्यास कराया गया. इसके अलावा साइड पास और थ्रू पास के दौरान गेंद की गति, दिशा और समय का ध्यान रखने की तकनीक भी सिखाई गई.मैच के दौरान अगर मुकाबला बराबरी पर खत्म होता है तो पेनल्टी शूटआउट भी निर्णायक हो सकता है. इसे देखते हुए खिलाड़ियों को पेनल्टी शूट लेने की तकनीक के साथ मानसिक रूप से दबाव संभालने का भी अभ्यास कराया गया. टीम प्रबंधन ने संभावित पेनल्टी शूटआउट के लिए खिलाड़ियों की भूमिका और क्रम पर भी तैयारी की है.ALSO READ : पिता की नगरी में विराजेंगे पुत्र गजानन, सोमवार को स्थापित होगी लालबाग के राजा की प्रतिमूर्तिउत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने से टीम के खिलाड़ियों में खासा उत्साह है. 15 दिन के शिविर के दौरान खिलाड़ियों ने कठिन अभ्यास के साथ टीम गेम पर भी विशेष ध्यान दिया। अब टीम दिल्ली में अपने प्रदर्शन को लेकर तैयार है.विकास एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एके सिंह ने कहा कि टीम ने प्रतियोगिता के लिए पूरी मेहनत की है. हमारा प्रयास है कि खिलाड़ी दिल्ली में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और उत्तर प्रदेश के साथ वाराणसी का नाम भी रोशन करें.
पिता की नगरी में विराजेंगे पुत्र गजानन, सोमवार को स्थापित होगी लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति
पिता की नगरी में विराजेंगे पुत्र गजानन, सोमवार को स्थापित होगी लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति
वाराणसी : काशी में एक बार फिर महाराष्ट्र की गणेश भक्ति की झलक देखने को मिलेगी। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से 18वां श्रीगणेश उत्सव सोमवार से ठठेरी बाजार स्थित शेरवाली कोठी में शुरू होगा। पांच दिवसीय उत्सव के पहले दिन मुंबई के सुप्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति को मराठी परंपरा के अनुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद स्थापित किया जाएगा। प्रतिमूर्ति रविवार को मुंबई से वाराणसी पहुंचेगी। आयोजन स्थल को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है।सोमवार को सुबह गणेश भगवान की स्थापना और पूजा-अर्चना के साथ उत्सव की शुरुआत होगी। सुबह और रात नौ बजे महाआरती होगी। शाम छह बजे सुप्रसिद्ध भजन गायिका पूजा पांड्या भजनों की प्रस्तुति देंगी। इसके बाद शाम सात बजे जय पांडेय अपने साथियों के साथ भजन प्रस्तुत करेंगे।15 सितंबर को सुबह महाआरती के बाद शाम पांच बजे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और छह बजे 15 वर्ष तक के बच्चों की डांस प्रतियोगिता होगी। 16 सितंबर को शाम पांच बजे चित्रकला, छह बजे मेहंदी प्रतियोगिता और रात आठ बजे कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम होगा। 17 सितंबर को शाम पांच बजे हल्दी-कुमकुम, छह बजे विजय वाल्मीकि ग्रुप की झांकी और शाम 7:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान समारोह आयोजित होगा।ALSO READ : तिब्बती चिकित्सा ग्लोबल वेलनेस इंडस्ट्री का बनेगी हिस्सा: राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने जताई उम्मीद.18 सितंबर को सुबह नौ बजे महाआरती के बाद दोपहर 12 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। शोभायात्रा में महाराष्ट्र से आया 80 सदस्यीय दल विशेष प्रस्तुति देगा। समिति के अनुसार छह फीट ऊंची प्रतिमूर्ति मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से तैयार की गई है।समारोह के संचालन के लिए समिति में वरिष्ठ संरक्षक माणिक राव पाटिल, संरक्षक संतोष पाटिल व सुहास पाटिल, अध्यक्ष आनंद राव सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे, उपाध्यक्ष रवि सेठ, कार्यक्रम संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड़ और मीडिया प्रभारी डॉ. कैलाश सिंह विकास समेत अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। समिति ने श्रद्धालुओं से पांच दिवसीय गणेश उत्सव में शामिल होने की अपील की है।
तिब्बती चिकित्सा ग्लोबल वेलनेस इंडस्ट्री का बनेगी हिस्सा: राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने जताई उम्मीद.
तिब्बती चिकित्सा ग्लोबल वेलनेस इंडस्ट्री का बनेगी हिस्सा: राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने जताई उम्मीद.
वाराणसी। केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ, सेंट्रल काउंसिल ऑफ तिब्बतन मेडिसिन और केंद्रीय तिब्बती प्रशासन, धर्मशाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन अतिश सभागार में हुआ। समापन सत्र में विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई कि करीब 2500 वर्ष पुरानी तिब्बती चिकित्सा पद्धति सोवा-रिग्पा आने वाले समय में वैश्विक वेलनेस इंडस्ट्री का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकती है। इसके लिए चिकित्सा पद्धति को वैज्ञानिक प्रमाण, मानकीकरण और संसाधनों के संरक्षण के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।संस्थान की कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा ने कहा कि संस्थान के लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी का आयोजन यहां हुआ। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में भारत सरकार ने सोवा-रिग्पा को आयुष की छठी स्वतंत्र चिकित्सा पद्धति के रूप में मान्यता दी। इससे पहले इसका प्रयोग मुख्य रूप से लद्दाख, लाहौल-स्पीति, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, दार्जिलिंग और धर्मशाला जैसे हिमालयी क्षेत्रों में होता था।उन्होंने बताया कि सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में 45 बेड का यूथोक सोवा-रिग्पा मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय तैयार हो चुका है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि कैंसर, ऑटोइम्यून और मेटाबॉलिक जैसी बीमारियों में केवल एलोपैथी पर निर्भरता पर्याप्त नहीं है। ऐसे में तिब्बती चिकित्सा का ‘मन-शरीर-आत्मा’ आधारित समग्र दृष्टिकोण महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।मानकीकरण से बढ़ेगी दवाओं की विश्वसनीयतामुख्य वक्ता सेंट्रल काउंसिल ऑफ तिब्बतन मेडिसिन, धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. थुपतेन कुनफेल ने कहा कि सोवा-रिग्पा अब केवल तिब्बती समुदाय की चिकित्सा पद्धति नहीं रह गई है, बल्कि इसे भारत की ज्ञान परंपरा के रूप में भी देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इसे सिद्धा पद्धति के साथ आयुष कॉलेजों में पढ़ाया जा रहा है, जिससे आने वाले वर्षों में बड़ी संख्या में प्रशिक्षित अमची चिकित्सक तैयार होंगे।उन्होंने कहा कि इस चिकित्सा पद्धति के सामने सबसे बड़ी चुनौती दवाओं का मानकीकरण रही है। अब लेह और वाराणसी स्थित संस्थानों में फार्माकोपिया, क्वालिटी कंट्रोल लैब और हर्बल गार्डन विकसित करने की दिशा में काम हो रहा है। इससे दवाओं की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बढ़ेगी तथा भविष्य में इनके निर्यात की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।डॉ. कुनफेल ने कहा कि सोवा-रिग्पा को भविष्य में एलोपैथी के विकल्प के तौर पर नहीं, बल्कि उसके पूरक चिकित्सा पद्धति के रूप में देखा जाना चाहिए। खासकर क्रॉनिक और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।ALSO READ : सिंधु घाटी और मेसोपोटामिया के बीच सिर्फ व्यापार नहीं, डीएनए का भी नाता था: प्रो. ज्ञानेश्वर चौबेजीवनशैली में सुधार को बताया भविष्य की पहली दवासमापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. वांगचुक दोर्जे नेगी ने कहा कि आधुनिक दुनिया लंबे समय तक चलने वाले तनाव, चिंता, ऑटोइम्यून समस्याओं और असंतुलित जीवनशैली से जूझ रही है। ऐसे में केवल एक अंग के इलाज के बजाय शरीर को समग्र रूप से स्वस्थ रखने का दृष्टिकोण जरूरी है।उन्होंने कहा कि तिब्बती चिकित्सा का भविष्य किसी एक दवा में नहीं, बल्कि उसके समग्र दृष्टिकोण में है। भविष्य की चिकित्सा केवल मशीनों की रिपोर्ट पर निर्भर नहीं होगी, बल्कि जीवनशैली भी उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी। आहार और व्यवहार में सुधार के साथ औषधि एवं बाह्य उपचार के माध्यम से स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया जाना चाहिए।कार्यक्रम में सोवा-रिग्पा विभागाध्यक्ष डॉ. टाशी दावा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संकाय प्रमुख डॉ. दोर्जे दमदुल ने किया। समापन सत्र में देश के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों प्रतिभागियों ने सहभागिता की।