Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के स्कूलों में प्रवेश हेतु ई-लॉटरी का आयोजन

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के स्कूलों में प्रवेश हेतु ई-लॉटरी का आयोजन
Apr 12, 2026, 12:57 PM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विज्ञान संस्थान स्थित महामना सभागार में रविवार को सत्र 2026-27 हेतु विश्वविद्यालय द्वारा संचालित तीनों विद्यालयों में प्रवेश के लिए ई-लॉटरी द्वारा चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई. इस प्रक्रिया के अंतर्गत सेंट्रल हिन्दू बॉयज़ स्कूल, सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल,तथा रणवीर संस्कृत विद्यालय, की विभिन्न कक्षाओं (बाल वाटिका-2, बाल वाटिका-3, कक्षा-1 तथा कक्षा-6) में प्रवेश हेतु चयन किया गया है.


h


इस कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की उपस्थिति में किया गया है. इस मौके पर विद्यालय बोर्ड की उपाध्यक्षा प्रोफेसर नंदिता घोषाल के मार्गदर्शन में ई-लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई, प्रोफेसर जी.पी. सिंह, अध्यक्ष, सांख्यिकी विभाग ने पूरी प्रक्रिया का सरल एवं स्पष्ट विवरण प्रस्तुत किया, जिससे अभिभावकों एवं प्रतिभागियों को प्रक्रिया को समझने में सहायता मिली है.


t


प्रवेश के लिए कुल 61 सीटें उपलब्ध


कक्षा 6 (बालक) में प्रवेश के लिए कुल 61 सीटें उपलब्ध थीं, जिनमें से 50% सीटें बीएचयू कर्मचारी वार्ड के लिए आरक्षित थीं। सभी सामाजिक श्रेणियों से आवेदन प्राप्त हुए। बीएचयू कर्मचारियों के आश्रितों में अनुसूचित जनजाति (ST) का कोई आवेदन नहीं था, जबकि कुल मिलाकर 1 SC आवेदन, 12 OBC-NCL आवेदन, 0 EWS आवेदन तथा 11 अनारक्षित आवेदन प्राप्त हुए. इस प्रकार कुल 24 आवेदन प्राप्त होने के कारण कर्मचारी वार्ड के लिए लॉटरी की आवश्यकता नहीं पड़ी तथा 7 सीटें बाहरी अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध रहीं. बाहरी अभ्यर्थियों हेतु OH (2), ST (5),SC(8), OBC-NCL (4), EWS (6) एवं अनारक्षित (14) श्रेणियों में लॉटरी आयोजित की गई. प्रत्येक श्रेणी से प्राप्त आवेदनों के आधार पर चयन किया गया तथा कुल 61 सीटों के लिए लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई.


यह भी पढ़ें: सुरों की सरताज आशा ताई का हुआ निधन, शोक में डूबा देश


कक्षा 6 (बालिका) में कुल 45 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 50% सीटें बीएचयू कर्मचारी वार्ड के लिए आरक्षित हैं। इस श्रेणी में 16 स्थायी कर्मचारियों का पंजीकरण किया गया है तथा लॉटरी प्रक्रिया संचालित की जा रही है। संविदा कर्मचारियों के लिए भी निमंत्रण जारी कर लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न की जा रही है। प्राप्त विवरण के अनुसार OH श्रेणी में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अनारक्षित वर्ग में 3, OBC में 10, अनुसूचित जाति में 1 तथा EWS में 4 आवेदन शामिल हैं। संबंधित श्रेणियों के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा सूचियाँ तैयार की जा चुकी हैं.


y


कक्षा 1 रणवीर संस्कृत विद्यालय में प्रवेश हेतु कुल 40 सीटें उपलब्ध थीं, जिनमें से 20 सीटें बीएचयू कर्मचारी वार्ड के लिए आरक्षित थीं. इन सीटों के लिए 3 स्थायी एवं 21 संविदा आश्रितों के आवेदन प्राप्त हुए, जिसके कारण संविदा श्रेणी के लिए लॉटरी आयोजित करना आवश्यक हुआ. अंतिम सीट आवंटन बीएचयू कर्मचारी वार्ड के अनुमोदन पर निर्भर करेगा.

कक्षा-बालवाटिका 3 बरकछा में प्रवेश के लिए कुल 40 सीटें उपलब्ध थीं, जिनमें से 50% सीटें बीएचयू कर्मचारी वार्ड के लिए आरक्षित थीं. सभी सामाजिक श्रेणियों से आवेदन प्राप्त हुए.


इस बीएचयू कर्मचारियों के आश्रितों में अनुसूचित जनजाति (ST) का कोई आवेदन नहीं था, जबकि कुल मिलाकर 2 (SC) आवेदन, 05 (OBC-NCL) आवेदन, 0 (EWS ) आवेदन तथा 01 (अनारक्षित) आवेदन प्राप्त हुए, इस प्रकार कुल 08 आवेदन प्राप्त होने के कारण कर्मचारी वार्ड के लिए लॉटरी की आवश्यकता नहीं पड़ी तथा 32 सीटें बाहरी अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध रहीं. बाहरी अभ्यर्थियों हेतु OH (1), ST (3), SC (04)OBC-NCL (6), EWS (4) एवं अनारक्षित (15) श्रेणियों में लॉटरी आयोजित की गई, प्रत्येक श्रेणी से प्राप्त आवेदनों के आधार पर चयन किया गया तथा कुल 32 सीटों के लिए लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई.


n


कक्षा-बालवाटिका 2 कोल्हुआ में प्रवेश के लिए कुल 120 सीटें उपलब्ध थीं, जिनमें से 100% सीटें बीएचयू कर्मचारी वार्ड के लिए आरक्षित थीं. बीएचयू कर्मचारियों के आश्रितों में कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए,जिसमें सभी 20 का चयन सुनिश्चित किया गया. बाहरी अभ्यर्थियों हेतु OH (4), ST (9), SC (15)OBC-NCL (25), EWS (10) एवं अनारक्षित (39) श्रेणियों में लॉटरी आयोजित की गई, प्रत्येक श्रेणी से प्राप्त आवेदनों के आधार पर चयन किया गया तथा कुल 100 सीटों के लिए लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई. बीएचयू कर्मचारी वार्ड की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात ही विभिन्न सामाजिक श्रेणियों के लिए अंतिम सीट आवंटन स्पष्ट किया जाएगा, कक्षा-1, कक्षा-6 (बालक) एवं कक्षा-6 (बालिका) में भी यही व्यवस्था लागू रहेगी.


OBC-NCL एवं ST श्रेणियों की सूचियाँ तैयार की जा चुकी हैं तथा अन्य सूचियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों को आगे बुलाया जाएगा. सभी संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर उपलब्ध कराई जाएगी. ई-लॉटरी समिति में प्रोफेसर राजेश कुमार, प्रोफेसर राकेश पांडे, प्रोफेसर एस. श्री कृष्णा, प्रोफेसर रजनीश कुमार सिंह, प्रोफेसर मधु कुशवाहा, प्रोफेसर आनंद कुमार जैन एवं सहायक कुलसचिव ऋषभ तिवारी की सक्रिय भूमिका रही, इसके अतिरिक्त प्रोफेसर प्रियंका गीते एवं प्रोफेसर जे.एस. सिंह ने पर्यवेक्षक के रूप में प्रक्रिया की निगरानी की.


कार्यक्रम के सफल संचालन में समन्वयक श्री महेश चन्द्र जायसवाल , डॉ. सिद्धार्थ चौधरी एवं डॉ. आराधना तिवारी तथा सहायक समन्वयक श्री सौरभ सिंह, डॉ. रीता सिंह, श्री विवेक प्रकाश,श्री सुशांत कुमार उपाध्याय,श्री संजय कुमार गौतम, डॉ. विकास चंद्र शर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार दीक्षित का विशेष योगदान रहा. मुख्य आरक्षाधिकारी प्रो. संदीप पोखरिया एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, साथ ही एसईटी एवं पीपीसी सदस्यों तथा कंप्यूटर सेंटर के समन्वयक, के तकनीकी सहयोग से ई-लॉटरी प्रक्रिया सुचारु रूप से सम्पन्न हुई.


यह भी पढ़ें: सुरों की सरताज आशा ताई का हुआ निधन, शोक में डूबा देश


मंच संचालन डॉ. रीता सिंह एवं डॉ. विकास चन्द्र शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं प्रतिभागियों की उपस्थिति रही तथा इसका सीधा प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम का समापन सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल की प्राचार्या एवं लॉटरी प्रक्रिया की मुख्य समन्वयक डॉक्टर स्वाति अग्रवाल जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.


मोदी के जन्मदिन पर 1076 बेटियों ने दी शुभकामना
मोदी के जन्मदिन पर 1076 बेटियों ने दी शुभकामना
वाराणसी: प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर बुधवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं का अनूठा संगम देखने को मिला. जन्मदिन समारोह में 1076राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की बालिका खिलाड़ियों के साथ विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की. बड़ी संख्या में बेटियों की मौजूदगी से पूरा स्टेडियम उत्सव के रंग में रंगा नजर आया.कार्यक्रम के दौरान बालिका खिलाड़ियों और छात्राओं में खासा उत्साह रहा. खेल मैदान से लेकर समारोह स्थल तक बेटियों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया. कार्यक्रम के समापन पर बालिकाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाल कटआउट के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सेल्फी लेकर इस यादगार अवसर को कैमरे में कैद किया. इसके बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं.कार्यक्रम के संयोजक हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष एवं विकास एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एके सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में कई प्रयास हुए हैं. इससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए नए अवसर मिले हैं और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला है.उन्होंने कहा कि बेटियों की खेलों में बढ़ती भागीदारी देश के लिए सकारात्मक संकेत है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली खिलाड़ियों के साथ छात्राओं की सहभागिता से नई पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी.ALSO READ:रथयात्रा के बंद मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 47 लोग गिरफ्तारसमारोह में 1076 बालिका खिलाड़ियों की भागीदारी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही. खेल और युवा प्रतिभाओं को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम ने बेटियों की प्रतिभा, उत्साह और खेलों के प्रति उनके बढ़ते रुझान को सामने रखा.
रथयात्रा के बंद मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 47 लोग गिरफ्तार
रथयात्रा के बंद मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 47 लोग गिरफ्तार
वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र के रथयात्रा इलाके में पुलिस और SOG-2 की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बंद मकान में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 47 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 10 लाख रुपये नकद, कई वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है।डीसीपी क्राइम नीतू काद्यान की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, रथयात्रा के पास एक मकान में बाहर से ताला लगाकर अंदर जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसके बाद टीम ने करीब तीन से चार दिन तक मकान की गतिविधियों पर नजर रखी। जब अंदर बड़ी संख्या में लोग जुटे तो SOG-2 और सिगरा पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 47 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।पुलिस की जांच में सामने आया कि विशाल सिंह नाम के व्यक्ति ने मकान को लीज पर लिया था। पुलिस के अनुसार, इसी मकान से जुए का संचालन किया जा रहा था। पकड़े गए लोगों में वाराणसी के साथ आसपास के जनपदों के लोग भी शामिल हैं।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास और पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में संगठित अपराध समेत अन्य धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।ALSO READ:आईएमएस के वार्षिक दिवस समारोह को लेकर बैठक, स्वास्थ्य मेले में एआई और आईआईटी की तकनीकी मदद लेने पर जोरडीसीपी क्राइम नीतू काद्यान ने बताया कि मामले में अभी जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी मीडिया के सामने प्रस्तुत की जाएगी।
आईएमएस के वार्षिक दिवस समारोह को लेकर बैठक, स्वास्थ्य मेले में एआई और आईआईटी की तकनीकी मदद लेने पर जोर
आईएमएस के वार्षिक दिवस समारोह को लेकर बैठक, स्वास्थ्य मेले में एआई और आईआईटी की तकनीकी मदद लेने पर जोर
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (IMS-BHU) में आगामी वार्षिक दिवस समारोह को लेकर बुधवार को कमेटी की बैठक आयोजित की गई। आईएमएस कमेटी रूम में हुई बैठक की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो. एस.एन. शंखवार ने की। बैठक में पिछले वर्ष के कार्यक्रम की समीक्षा के साथ इस वर्ष आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेले को और अधिक उपयोगी एवं जनसुलभ बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।कार्यक्रम समन्वयक प्रो. टी.पी. चतुर्वेदी ने पिछले वर्ष आयोजित कार्यक्रम की गतिविधियों और अनुभवों की समीक्षा प्रस्तुत की। इसके बाद इस वर्ष के स्वास्थ्य मेले के समन्वयक प्रो. वी.एन. मिश्रा के साथ जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारियों पर चर्चा हुई।स्वास्थ्य मेले में एआई और आईआईटी की तकनीकी मददप्रो. वी.एन. मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष महामना के उद्देश्यों के अनुरूप स्वास्थ्य मेले को और व्यापक बनाने के लिए चिकित्सा विज्ञान संस्थान के साथ आईआईटी-बीएचयू की तकनीकी विशेषज्ञता का सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अन्य तकनीकी संसाधनों का भी उपयोग किए जाने की योजना है।बैठक में निदेशक प्रो. एस.एन. शंखवार ने कहा कि स्वास्थ्य मेले के माध्यम से काशी की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था के साथ आधुनिक चिकित्सा, आयुर्वेद और डेंटल चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।कमेटी सदस्यों ने दिए सुझावबैठक में मेडिसिन संकाय प्रमुख प्रो. संजय गुप्ता, आयुर्वेद संकाय प्रमुख प्रो. मूर्ति, डेंटल संकाय प्रमुख प्रो. अतुल भटनागर, प्रो. भुवाल राम और प्रो. एस.के. भारती समेत कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।ALSO READ :लोहता में बुनकरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श...इस अवसर पर प्रो. वी.एम. सिंह, वैद्य सुशील दुबे, डॉ. अखिलेश चन्द्र, डॉ. महेश, प्रो. संगीता, डॉ. नीरज त्रिपाठी, डॉ. संतोष सिंह और प्रो. अजय पांडे समेत अन्य कमेटी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में स्वास्थ्य मेले को अधिक प्रभावी, तकनीक आधारित और आम जनता के लिए उपयोगी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।