Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी में ये परियोजनाएं साबित होंगी विकास की अहम धूरी, जानें किसे कितना बजट मिला

काशी में ये परियोजनाएं साबित होंगी विकास की अहम धूरी, जानें किसे कितना बजट मिला
Apr 29, 2026, 06:53 AM
|
Posted By Preeti Kumari

These projects will prove to be crucial pillars of development in Kashi; find out who received how much budget.


वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा की तरह इस बार भी काशी को 6,332.08 करोड़ लागत की 163 परियोजनाएं कि सौगात दी. जिसमें 1,054.69 करोड़ की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 5277.39 करोड़ की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है. लोकार्पण में सबसे प्रमुख 308.09 करोड़ की लागत से तैयार एसटीपी, 144.43 करोड़ की लागत से तैयार कज्जाकपुरा आरओबी, 45.91 करोड़ से तैयार सारनाथ स्थित तिब्बती संस्थान में सोवा रिग्पा मेडिकल कालेज है. 2464.46 करोड़ लागत के मालवीय पुल के पास बनने वाले रेलवे रोड ब्रिज का शिलान्यास, 1582.99 करोड़ में नगरीय क्षेत्र में सीवरेज व वाटर सप्लाई, 429.36 करोड़ लागत का कबीरचौरा में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल आदि परियोजनाओं की नींव भी प्रधानमंत्री ने रखी.


िुवम


गंगा घाटों के लिए 41 करोड़ 21 लाख रुपये


गंगा किनारे के प्राचीन घाटों के जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे. इस कार्य के लिए कुल 41 करोड़ 21 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है. काशी के सबसे अधिक भीड़ वाले दशाश्वमेध घाट के जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास के लिए 827 लाख रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री ने किया.इस परियोजना के अंतर्गत दशाश्वमेध घाट से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मध्य स्थित राजेंद्र प्रसाद, मान मंदिर और त्रिपुरा भैरवी घाटों का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा. इन घाटों पर पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए कुल 616.06 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. घाटों के कायाकल्प के बाद मंदिर तक पहुंचने का मार्ग सुगम होगा, जिससे पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी.


ल


प्रधानमंत्री इन परियोजनाओं को कि‍या लोकार्पण


काली माता मंदिर से आजमगढ़ रोड तक फोरलेन-277.43 करोड़


बाबतपुरा चौबेपुर रोड पर कादीपुर में आरओबी-51.39 करोड़


नमामि गंगे तहत भगवानपुर में 55 एमएलडी एसटीपी-308.09 करोड़


कस्तूरबा बालिका विद्यालय में एकडेमी ब्लाक व छात्रावास-417.89 लाख


36वीं वाहिनी पीएसी में 100 व्यक्तियों की क्षमता का बैरक-687.37 लाख


सुगम्य भारत योजना के तहत मारकंडेय महादेव घाट पर रैंप-83.83 लाख


पिसौर में कल्याण मंडप का निर्माण- 470.64 लाख


संत कबीर प्राक्ट्यस्थली का पर्यटन विकास-653.39 लाख


सांरगनाथ मंदिर का पर्यटन विकास- 291.53 लाख


नगवां में संत रविदास पार्क का सुंदरीकरण-275.23 लाख


चंद्रावती घाट का पुर्ननिर्माण--758 लाख


डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब की स्थापना-83.89 लाख

30 गांवों में पाइप लाइन से पेयजल की आपूर्ति- 8897 लाख


नगर के 23 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज सहित पुनर्विकास-463 लाख


यूपी कालेज मैदान में सिंथेटिक हाकी टर्फ व विकास कार्य-837 लाख


सीएचसी चोलापुर में 50 बेड का हास्पिटल -- 301.20 लाख


रामनगर 100 बेड का वृद्धाआश्रम का निर्माण-2459.39 लाख


भेलूपुर में एक मेगावाट क्षमता का ग्रिड से संबंध सोलर प्लांट- 758 लाख


हाेमगार्ड का जिला व मंडल कार्यालय 462.96 लाख


ट्रामा सेंटर, बीएचयू में रोबोटिक असिस्टेड घुटना शल्य चिकित्सा-2441 लाख


शिलान्यास हुई प्रमुख परियोजनाएं


नगर निगम कार्यालय भवन का निर्माण-9699.65 लाख


हरहुआ से संदहा तक फोर लेन के दोनों सर्विस रोड 15 किमी- 12128 लाख


एकीकृत मंडलीय कार्यालय, कमिश्नरी -- 15036 लाख


ग्रामीण क्षेत्र की 71 सड़कें-116.46 करोड़


फूलपुर सिंधारा मार्ग का चौड़ीकरण- 3762 लाख


ज्ञानपुर मुख्य नहर की पटरी का चाैड़ीकरण- 2483 लाख


दीनदयाल चिकित्सालय के सुदृढीकरण व रीमाडलिग 198 बेड का कार्य -11387.77 लाख


अस्सी घाट पर मैकेनाइज्ड पार्क- 984.16 लाख



Also Read: पीएम मोदी ने नगर निगम से जुड़ी करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की दी सौगाात



पीएम एबीएचआइएम के अंतर्गत 100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लाक-3497.42 लाख


राजकीय बाल गृह, रामनगर में जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड-1492.28 लाख


गंजारी स्टेडियम के आसपास गांवों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूूर्ति-1385.45 लाख


नवविस्तारित क्षेत्र रामनगर में पेयजल पुनर्गठन योजना-9084.78 लाख


नवविस्तारित क्षेत्र रामनगर जोन में सीवर नेटवर्क एवं गृह संयोजन वर्क-19009.30 लाख


बीएचयू में जी प्लस 4 का ब्वायज हास्टल - 5766 लाख


भोजूबीर तिराहा कांजी हाउस स्थल पर कामर्शियल कांप्लेक्स-399 लाख


पिशाचमोचन समेत आधा दर्जन कुंड पर वाटर क्वालिटी ट्रीटमेंट कार्य-1803 लाख


BHU में 7 साल पुराने जबड़े के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, पैर की हड्डी से बनाया नया जबड़ा
BHU में 7 साल पुराने जबड़े के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, पैर की हड्डी से बनाया नया जबड़ा
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय की ओरल एवं मैक्सिलोफेसियल सर्जरी (OMFS) इकाई ने जटिल सर्जरी कर 35 वर्षीय युवक को नई जिंदगी दी। युवक के निचले जबड़े में करीब सात वर्षों से एमेलोब्लास्टोमा ट्यूमर था, जिसके कारण उसके चेहरे की बनावट पूरी तरह बिगड़ गई थी। चिकित्सकों ने ट्यूमर से प्रभावित जबड़े को निकालकर मरीज के पैर की फिबुला हड्डी से नया जबड़ा तैयार किया।लखीमपुर खीरी निवासी युवक लंबे समय से चेहरे की असमानता से परेशान था। सामाजिक रूप से असहज महसूस करने के कारण वह लोगों के बीच जाने से भी हिचकिचाता था। कई जगह उपचार कराने के बावजूद स्थायी राहत नहीं मिलने पर उसे BHU में इलाज की सलाह दी गई।मरीज ने प्रो. अखिलेश कुमार सिंह की OPD में चेहरे पर सूजन और निचले जबड़े में असमानता की शिकायत के साथ संपर्क किया। जांच में निचले जबड़े में बड़ा एमेलोब्लास्टोमा पाया गया, जिसने जबड़े की सामान्य संरचना और चेहरे के आकार को काफी प्रभावित कर दिया था।करीब आठ घंटे चली जटिल सर्जरी में ट्यूमर से पूरी तरह प्रभावित निचले जबड़े के हिस्से को निकाल दिया गया। इसके बाद मरीज के दाहिने पैर से फिबुला हड्डी निकालकर उसे जबड़े के आकार में तैयार किया गया। माइक्रोवैस्कुलर तकनीक की मदद से फिबुला की रक्त वाहिकाओं को गर्दन की रक्त वाहिकाओं से जोड़ा गया, जिससे नए जबड़े में रक्त संचार स्थापित किया जा सके। इस प्रक्रिया को माइक्रोवैस्कुलर फ्री फिबुला फ्लैप रिकंस्ट्रक्शन कहा जाता है।ALSO READ: तिरंगा यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, भाजपा महानगर कार्यालय में जनप्रतिनिधियों की बैठकसर्जरी का नेतृत्व OMFS इकाई के प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने किया। टीम में प्रो. नरेश कुमार शर्मा, डॉ. श्वेता, डॉ. आशुतोष आर्या, डॉ. अंशु और डॉ. पूनम यादव शामिल रहीं। एनेस्थीसिया विभाग से प्रो. यशपाल सिंह, डॉ. तनवी आनंद और डॉ. दीपक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।ऑपरेशन BHU ट्रॉमा सेंटर के OMFS ऑपरेशन थिएटर में किया गया। सर्जरी के बाद मरीज के चेहरे की बनावट और समानता लगभग सामान्य हो गई है। उसके पैर में किसी तरह की महत्वपूर्ण कमजोरी नहीं है और वह सामान्य रूप से चल-फिर रहा है। लंबे समय से चेहरे की विकृति के कारण सामाजिक असहजता झेल रहे मरीज में अब आत्मविश्वास भी लौटा है।दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के प्रमुख प्रो. एच.सी. बरनवाल ने इस जटिल और सफल शल्यक्रिया के लिए पूरी चिकित्सकीय टीम को बधाई दी।
तिरंगा यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, भाजपा महानगर कार्यालय में जनप्रतिनिधियों की बैठक
तिरंगा यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, भाजपा महानगर कार्यालय में जनप्रतिनिधियों की बैठक
वाराणसी: आगामी तिरंगा यात्रा को भव्य, ऐतिहासिक और प्रभावी बनाने की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में हुई.महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया.बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों, संगठनात्मक सहभागिता, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और यात्रा को व्यापक जनसहभागिता से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया.महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है. काशी की पावन धरती से निकलने वाली तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का काम करेगी.उन्होंने कहा कि यात्रा में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी. पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और युवा शक्ति मिलकर इसे जन-जन का अभियान बनाएंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यापक जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को यात्रा से जोड़ने का आह्वान किया.तिरंगा यात्रा के महानगर संयोजक मधुकर चित्रांश ने यात्रा की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी. साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों के साथ समन्वय किया गया.ALSO READ:ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी सफलता दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का नामजद आरोपी गिरफ्तारबैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', महापौर अशोक कुमार तिवारी, प्रदेश राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक धर्मेंद्र सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक नीलकंठ तिवारी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा को राष्ट्रभक्ति, एकता और जनभागीदारी का भव्य उत्सव बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया.
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी सफलता दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का नामजद आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी सफलता दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का नामजद आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: कमिश्नरेट की थाना लोहता पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने, अश्लील सामग्री भेजकर ब्लैकमेल करने और पैसे ऐंठने के गंभीर मामले में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को मुढैला तिराहे के पास से धर दबोचा.वाराणसी पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व में लोहता पुलिस टीम को यह सफलता मिली.यह पूरा मामला 5 अगस्त 2026 का है, जब पीड़िता ने थाना लोहता पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी थी. शिकायत में बताया गया था कि अभियुक्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया, मोबाइल पर अश्लील सामग्री भेजी, जान से मारने की धमकी दी और ब्लैकमेल करते हुए अवैध पैसों की मांग की. पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान संदीप कुमार मौर्या (उम्र करीब 28 वर्ष), पुत्र राजनारायण मौर्या, निवासी ग्राम कनक सराय, थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है. आरोपी के खिलाफ मु०अ०सं० 231/2026, धारा 64(1), 351(3), 308(2) बीएनएस (BNS) एवं 67 आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.ALSO READ:पत्थर से हमला कर साड़ी कारीगर की हत्या दो घायल वारदात के बाद इलाके में मचा हड़कंप...इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में लोहता थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, उप-निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, कांस्टेबल रत्नेश राय और रिक्रूट कांस्टेबल दुर्गेश कुमार यादव शामिल रहे.पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.