Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वाराणसी में होगा 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम, दो स्‍थानों पर आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वाराणसी में होगा 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम, दो स्‍थानों पर आयोजन
Aug 24, 2026, 10:47 AM
|
Posted By Niharika dwivedi

वाराणसी : राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस, प्रतिभा विकास एवं राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना तथा खेल क्षेत्र में देश की प्रगति एवं भविष्य की संभावनाओं पर युवाओं के साथ संवाद स्थापित करना है.


वाराणसी में यह कार्यक्रम 27 अगस्त 2026 को दो स्थानों पर आयोजित किया जाएगा. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP), वाराणसी तथा धीरेंद्र महिला पी.जी. कॉलेज, वाराणसी में कार्यक्रम आयोजित होंगे. दोनों स्थलों पर युवाओं एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा.


प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत स्थानीय स्तर पर “युवा संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें जनपद के सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय खेल प्रतिभाएं तथा युवा प्रतिभागी शामिल होंगे. जनप्रतिनिधियों द्वारा युवाओं को संबोधित करने के साथ-साथ खेल एवं युवा विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए जाएंगे. कार्यक्रम में स्थानीय खेल प्रतिभाओं के साथ संवाद भी किया जाएगा.


युवाओं के विचारों और सुझावों को मिलेगा मंच


“खेलो इंडिया संवाद” का महत्वपूर्ण पक्ष युवा संवाद है, जिसके माध्यम से युवाओं को देश के खेल इकोसिस्टम, खेल प्रतिभाओं के विकास, युवा नेतृत्व तथा विकसित भारत के निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार और सुझाव रखने का अवसर मिलेगा. युवाओं द्वारा दिए गए सुझावों को निर्धारित माध्यम से संकलित कर आगे प्रेषित किया जाएगा.


युवा संवाद के प्रमुख विषयों में देश के खेल इकोसिस्टम को बेहतर बनाना, 2036 ओलंपिक के लिए खेल प्रतिभाओं को तैयार करना, युवा नेतृत्व एवं शासन में युवाओं की भागीदारी तथा विकसित भारत के लिए युवाओं का सशक्तिकरण शामिल हैं.


कार्यक्रम के दौरान युवाओं को MY Bharat पोर्टल से जुड़ने एवं पंजीकरण के लिए भी प्रेरित किया जाएगा. साथ ही युवाओं से डिजिटल माध्यम से सुझाव प्राप्त करने के लिए MY Bharat Suggestions Box का QR Code उपलब्ध कराया जाएगा तथा Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) 2027 Quiz के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी.


ALSO READ : एक हाथ नहीं, फिर भी आस्था-जुनून बरकरार; 9 साल से कांवड़ लेकर बाबा के दरबार में हाजिरी


उप निदेशक, मेरा युवा भारत, वाराणसी ने कहा कि “खेलो इंडिया संवाद युवाओं को खेल क्षेत्र में देश की उपलब्धियों, भविष्य की संभावनाओं और खेलों में उनके योगदान से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है. खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है. इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं की


आकांक्षाओं और सुझावों को सुनने तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.”उन्होंने युवाओं एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने तथा खेल, फिटनेस और विकसित भारत के निर्माण से जुड़े अपने विचार एवं सुझाव साझा करने की अपील की. पत्रकार वार्ता में डॉ. राहुल गुप्ता, कार्यक्रम समन्वयक, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, डा. विनीता सिंह, कार्यक्रम अधिकारी, धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज, श्री विकास सिंह, उपनिदेशक, माई भारत, प्रशांत कक्कड़, मीडिया एवं संचार अधिकारी, पीआईबी, वाराणसी मौजूद रहे.

इटावा के केदारेश्वर मंदिर की काशी में भव्य शोभायात्रा, विशाल शिवलिंग की झांकी ने खींचा ध्यान
इटावा के केदारेश्वर मंदिर की काशी में भव्य शोभायात्रा, विशाल शिवलिंग की झांकी ने खींचा ध्यान
वाराणसी : इटावा में निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर की शोभायात्रा आज वाराणसी में निकाली गई. इस यात्रा में मंदिर के भव्य स्वरूप और विशाल शिवलिंग की प्रतिकृति झांकी के तौर पर प्रदर्शित की गई थी.शोभायात्रा में सिकरौल से चलकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची. शोभायात्रा में शामिल महिलाओं व भक्तों ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी का जलाभिषेक किया. यात्रा के प्रारम्भ में भोजूबीर टैगोर कॉलोनी के गेट पर मंदिर की भव्य आरती की गई.ALSO READ : सावन में युवा कांग्रेसियों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेकजिसमें चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, पूर्व प्रत्याशी शिवपुर विधानसभा आनंद मोहन गुड्डू यादव, यात्रा के संयोजक शुभम यादव जिद्दी, राज यादव, मनोज यादव गोलू, शंभू नाथ सोनकर, जैकी चौहान, विशु गौड़, अरुण चौहान,सचिन सोनकर, सुजीत पाण्डेय ने शामिल होकर भगवान शिव को पुष्प अर्पित श्रद्धापूर्वक नमन किया.
सावन में युवा कांग्रेसियों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक
सावन में युवा कांग्रेसियों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक
वाराणसी : सावन मास के पावन अवसर पर लंका थाना अंतर्गत छित्तूपुर ग्राम सभा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली. प्रदेश सचिव, युवा कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश सिद्धार्थ केसरी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए. ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु छित्तूपुर से सीर गोवर्धन होते हुए शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे.शोभायात्रा के दौरान भगवान शंकर और माता पार्वती की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही. डीजे की धुन पर शंकर-पार्वती के स्वरूप में कलाकारों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया. पूरे रास्ते श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा. कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि सावन का महीना आस्था और भक्ति का पर्व है. ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश जाता है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सावन मास की शुभकामनाएं दीं.रोहनिया विधानसभा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि शूलटांकेश्वर महादेव में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना भगवान शिव के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है. उन्होंने आयोजन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का आभार जताया.प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश सिद्धार्थ केसरी ने कहा कि सावन के पावन अवसर पर यह यात्रा श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य लोगों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना और आपसी सौहार्द को मजबूत करना है.ALSO READ : वाराणसी में ज्ञानवापी में जलाभिषेक को निकले शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका, ह‍िरासत में ल‍ियाशोभायात्रा में महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, रोहनिया विधानसभा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह पटेल, अवधेश पटेल, अभिषेक पटेल, विश्वजीत पटेल, आशीष पटेल, नितेश पटेल, महेश सिंह केशव केसरी आनंद केसरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे. मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शूलटंकेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.
वाराणसी में ज्ञानवापी में जलाभिषेक को निकले शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका, ह‍िरासत में ल‍िया
वाराणसी में ज्ञानवापी में जलाभिषेक को निकले शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका, ह‍िरासत में ल‍िया
वाराणसी : सावन के अंतिम सोमवार को श्रृंगार गौरी में जलाभिषेक की मांग को लेकर शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला. इस जुलूस के गोदौलिया पहुंचते ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया. शिव सैनिक श्रीकाशी विश्वनाथ, श्रृंगार गौरी और ज्ञानवापी स्थित आदिविश्वेश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक की मांग कर रहे थे. शिव सेना के राज्य उप प्रमुख अजय चौबे ने कहा कि सावन भर मुस्लिम पक्ष को ज्ञानवापी में नमाज से रोकने की हिंदू पक्ष की मांग पर कोई रोक नहीं लगी, इसलिए शिव सैनिकों को भी जलाभिषेक की अनुमति दी जाए.अजय चौबे ने स्पष्ट किया कि जब तक ज्ञानवापी हिंदू पक्ष को नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. जिद पर अड़े शिवसैनिकों को दशाश्वमेध सर्किल के एसीपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी ने गोदौलिया चौराहे से हिरासत में लेकर थाने भेजा. बाद में सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया. इस दौरान भवानी सेना की महिलाएं भी मौजूद रहीं.ALSO READ : मंडलीय चिकित्सालय में करोड़ो की एक्सरे मशीन बैटरी के अभाव में बंद, मरीजों को परेशानीपुलिस की कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रशासन इस मामले में सख्त है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं करेगा. ज्ञात हो कि ज्ञानवापी मस्जिद और उसके आसपास का क्षेत्र लंबे समय से विवाद का केंद्र रहा है. हिंदू पक्ष का दावा है कि यह स्थल पहले एक मंदिर था, जबकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि यह एक मस्जिद है. सावन के महीने में जलाभिषेक की परंपरा को लेकर शिव सैनिकों का यह आंदोलन एक बार फिर से इस विवाद को ताजा कर सकता है. अजय चौबे ने कहा कि जब तक हिंदू पक्ष को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा.