Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

कुत्ते के काटने से घायल उपजिलाधिकारी ने जिलाधिकारी से मांगी छुट्टी, हस्ताक्षर की जगह लगाना पड़ा अंगूठा..

कुत्ते के काटने से घायल उपजिलाधिकारी ने जिलाधिकारी से मांगी छुट्टी, हस्ताक्षर की जगह लगाना पड़ा अंगूठा..
Mar 08, 2026, 08:28 AM
|
Posted By Anurag Sachan

बलिया:- बलिया में प्रशासन से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को कुत्ते के काटने के बाद इलाज के लिए जिलाधिकारी से छुट्टी मांगनी पड़ी। हाथों में गंभीर चोट लगने के कारण वह आवेदन पर हस्ताक्षर भी नहीं कर सके और मजबूरन अंगूठा लगाकर अवकाश का अनुरोध करना पड़ा। जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी को भेजे अपने आवेदन पत्र में बताया कि कुत्ते ने उनके दोनों हाथों में काट लिया है, जिससे गहरे घाव हो गए हैं। उन्होंने प्रारंभिक इलाज स्थानीय डॉक्टर से कराया, लेकिन घाव से खून बहना बंद नहीं हो रहा है और हाथों में काफी दर्द भी है। इसी वजह से वह अपने सरकारी दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं।


यह भी पढ़े: महिला दिवस पर रांची में अनोखी पहल, महिलाओं ने संभाली ट्रेन की पूरी कमान..



d

अपने पत्र में उन्होंने यह भी लिखा कि डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए किसी बड़े अस्पताल या विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी है। ऐसे में उन्होंने 6 मार्च से 13 मार्च तक कुल आठ दिनों का अवकाश देने की मांग की। इस संबंध में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि उपजिलाधिकारी का आवेदन प्राप्त हुआ था। हाथ में गंभीर चोट और प्लास्टर होने की वजह से वह लिखने में असमर्थ थे, इसलिए आवेदन में हस्ताक्षर की जगह अंगूठा लगाया गया है। उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें आठ दिनों की छुट्टी की अनुमति दे दी गई है।


बताया जाता है कि आलोक प्रताप सिंह ने 12 फरवरी 2024 को बलिया में डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभाला था। इससे पहले भी वह कुछ मामलों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। जनवरी 2026 में एक होमगार्ड ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसे ड्यूटी से हटाकर घरेलू काम करवाया और दुर्व्यवहार किया। इसके अलावा तहसील परिसर में दलालों की सक्रियता को लेकर भी पूर्व विधायक ने उनके कामकाज पर सवाल उठाए थे, फिलहाल कुत्ते के काटने की घटना के बाद उपजिलाधिकारी इलाज के लिए अवकाश पर हैं और प्रशासनिक स्तर पर उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। वहीं इस घटना के बाद यह मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

पीएम मोदी ने काशी को दी अरबों की सौगात,  बोले- “नारी शक्ति से डरते हैं परिवारवादी दल”
पीएम मोदी ने काशी को दी अरबों की सौगात, बोले- “नारी शक्ति से डरते हैं परिवारवादी दल”
Nitin Naveen reached Kashi for the first time after becoming the National President of BJP, said thisवाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के बरेका में जन आक्रोश महिला सम्मेलन में “हर-हर महादेव” के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की. उन्होंने भोजपुरी में प्रणाम करते हुए मंचासीन भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों तथा काशी की महिला पार्षदों और ग्राम प्रधानों का आभार व्यक्त किया. प्रधानमंत्री ने काशी की आध्यात्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नगरी माता श्रृंगार गौरी, माता अन्नपूर्णा, माता विशालाक्षी, माता संकठा की शक्ति और मां गंगा की पावन धारा से समृद्ध है. उन्होंने कहा कि इस पवित्र भूमि पर बहनों का यह विशाल समागम कार्यक्रम को और अधिक दिव्य बना रहा है. कहा कि “नारी शक्ति से डरते हैं परिवारवादी दल”, बोले- अब हमार माई-बहन सही में अपने घरे क मलिकिन बन गइल हइन. प्रधानमंत्री ने काशी की महिलाओं को नमन करते हुए कहा कि आज का यह अवसर नारी शक्ति के वंदन और विकास का उत्सव है. इसके साथ ही उन्‍होंने भारत के व‍िकास के ल‍िए नारी शक्‍त‍ि की महत्‍ता को भी रेखांक‍ित क‍िया. उन्होंने बताया कि इस दौरान हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है, जो क्षेत्र के विकास को नई गति देंगे.अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से आम जनता को मिलेगा लाभ: पीएम मोदीपीएम ने मंच से बटन दबाकर6332.08 करोड़ की 163 परियोजनाओं की सौगात दी. इनमें 1054.69 करोड़ की 50 योजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ की 113 योजनाओं का शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री ने काशी और अयोध्या के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने वाले कार्यों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि काशी से पुणे और अयोध्या से मुंबई के लिए शुरू की गई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से आम जनता को बड़ा लाभ मिलेगा. इससे महाराष्ट्र के लोगों को काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या आने के लिए एक आधुनिक और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा. उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें भारत की नारी शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह एक नए युग की शुरुआत के लिए माताओं-बहनों का आशीर्वाद लेने आए हैं. साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाते हुए महिला आरक्षण को लागू करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई.10 करोड़ रुपये की लागत से यूपी कॉलेज में हॉकी टर्फ का लोकार्पणयुवाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से यूपी कॉलेज में हॉकी टर्फ का लोकार्पण किया गया है. यह सुविधा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की तैयारी में मदद करेगी. स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के तहत मंडलीय अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है, जिससे मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी. वहीं, राजघाट पर बन रहा रेलवे का सिग्नेचर ब्रिज व्यापार और आम जनता की आवाजाही को और आसान बनाएगा. नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में भी कदम उठाए हैं, जिससे स्वच्छता और सौंदर्यीकरण दोनों को बढ़ावा मिलेगा. इन सभी योजनाओं से काशी का भविष्य और अधिक उज्ज्वल होने की उम्मीद जताई जा रही है, साथ ही यह शहर विकास और सांस्कृतिक विरासत के संतुलन का उदाहरण बनकर उभर रहा है.सीएम योगी ने पीएम को बताया नए भारत का निर्माताउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी वंदन सम्मेलन में “हर-हर महादेव” के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आई महिलाओं का आभार जताया. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें “नए भारत का निर्माता” बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज देश एक नए युग की ओर बढ़ रहा है और हम सभी नए भारत का साक्षात दर्शन कर रहे हैं. योगी आदित्यनाथ ने मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि यह सम्मेलन महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की आधी आबादी की ओर से वह प्रधानमंत्री का स्वागत करते हैं और उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है.मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नया भारत केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समग्र विकास की अवधारणा को भी आत्मसात कर रहा है. समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना अब साकार होती दिखाई दे रही है और देश तेज गति से उस दिशा में अग्रसर है. सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं ने भी इस दौरान उत्साह के साथ भागीदारी की.पूनम मौर्या ने कही ये बातमहिला शक्ति सम्मेलन में पूनम मौर्या ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ की. अपने संबोधन में उन्होंने मंच पर उपस्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया और आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला. सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबिन, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति को उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया. पूनम मौर्या ने अपने भाषण में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के जीवन के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी ने महिलाओं की रसोई से लेकर उनके आत्मसम्मान तक की चिंता की है और उन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया है. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से मजबूती मिली है. सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया. आज काशी की बहनें आर्थिक स्वतंत्रता और आत्म सम्मान महसूस कर रही हैं.नितिन नवीन का संबोधनभाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नीतिन नवीन ने कहा कि आज महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नए अवसर दिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के जीवन में जो सकारात्मक बदलाव आया है, वह अभूतपूर्व है. अपने भावुक संबोधन में उन्होंने कहा कि वह उस मां को नमन करते हैं, जिन्होंने नरेंद्र मोदी जैसे पुत्र को जन्म दिया. उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्य सराहना और गर्व के पात्र हैं. आज महिलाएं एआई से लेकर ओलंपियाड और खेल का नेतृत्व कर रही हैं. बेटी बढ़ाओ बेटी बचाओ जैसी योजनाओं से महिलाएं और बेटियां सशक्त हो रही हैं. ट्रिपल तलाक पर लिए गए फैसले से मुस्लिम महिलाओं को सम्मान मिला है. मैंने काशी की विरासत को देखा है। आपके नेतृत्व में काशी जैसा शहर जीवंत हो उठा है.Also Read: भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनने के बाद पहली बार काशी पहुंचे नितिन नवीन, कही ये बातप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आधी आबादी को वह सम्मान दिया है, जो पूर्ववर्ती सरकारें नहीं दे सकीं. उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं. अपने संबोधन में नीतिन नबिन ने काशी की विशेषता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल एक शहर या भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि एक जीवंत चेतना है. जिस प्रकार मां गंगा भारतीय संस्कृति को सिंचित करती हैं, उसी प्रकार देश की महिलाएं परिवार और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.https://www.youtube.com/watch?v=Kbr6WlZgUso
वाराणसी पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी की हत्या में पति गिरफ्तार
वाराणसी पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी की हत्या में पति गिरफ्तार
Nitin Naveen reached Kashi for the first time after becoming the National President of BJP, said thisवाराणसी: कमिश्‍नरेट वाराणसी के लोहता थाने की पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी 4 घंटे में सुलझा लेने का दावा किया है. मृतका नर्गिस परवीन की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति सोहैल को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है. बतादें कि आज सुबह लोहता के हरपालपुर में महिला का शव मिला था. उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे. जिससे आशंका जताई जा रही थी कि पहचान छुपाने के लिए हत्‍या कर शव को फेंक दिया गया था.गुमशुदगी का नाटक कर पुलिस को किया था गुमराहलोहता थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि आरोपी सोहैल ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पहले भेलूपुर थाने में खुद की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. जब पत्नी नर्गिस उसे खोजने घर जाती तो वह नहीं मिलता था. पुलिस जांच में सामने आया कि कल सोहैल ने साजिश के तहत नर्गिस को घर बुलाया. दिनभर उसे घुमाने-फिराने के बाद देर रात वह उसे हरपालपुर गांव स्थित वैष्णो पुरम कॉलोनी ले गया. वहां ईंट से सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी और शव फेंककर फरार हो गया.Also Read: भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनने के बाद पहली बार काशी पहुंचे नितिन नवीन, कही ये बातआधारकार्ड से मृतका की पहचान होने के बाद एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में लोहता पुलिस व क्राइम टीम ने कड़ियां जोड़ीं. सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर आरोपी पति को दबोच लिया गया. पूछताछ में सोहैल ने घरेलू कलह में ईंट से प्रहार कर हत्या की बात कबूल कर ली है. लोहता पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और ब्लाइंड मर्डर के खुलासे की क्षेत्र में सराहना हो रही है. मृतका के पिता गुलाम ने पति समेत सास, ससुर, के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया. महिला नई सडक निवासी बताई गई.
भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनने के बाद पहली बार काशी पहुंचे नितिन नवीन, कही ये बात
भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनने के बाद पहली बार काशी पहुंचे नितिन नवीन, कही ये बात
Nitin Naveen reached Kashi for the first time after becoming the National President of BJP, said thisवाराणसी: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को काशी पहुंचे. राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनने के बाद उनकी यह पहली काशी विजिट है. एयरपोर्ट पर भाजपा के नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद, वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे. वहां उन्होंने बाबा का विधिवत दर्शन-पूजन, रुद्राभिषेक और आरती की.कहा बंगाल विजय का आशीर्वाद लेने आयादर्शन-पूजन के बाद बाहर निकलने पर नितिन नवीन ने कहा, "बंगाल में प्रथम चरण के मतदान के पश्चात मैं बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने आया हूं. वहां ममता दीदी जा रही हैं, हमारी विजय सुनिश्चित है." इस दौरान प्रमुख रूप से प्रियांशु त्रिपाठी, संदीप केशरी, राजकुमार यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता वहां उपस्थित थे. सभी ने जय श्रीराम और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया.नितिन नवीन ने बंगाल के चुनावी माहौल पर की चर्चा नितिन नवीन ने अपने संबोधन में बंगाल के चुनावी माहौल पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत निश्चित है और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मतदाताओं को जागरूक करें. भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि काशी का यह दौरा उनके लिए विशेष महत्व रखता है. उन्होंने बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेकर चुनावी अभियान को और मजबूत करने का संकल्प लिया. कहा कि काशी की धरती पर आकर उन्हें अद्भुत ऊर्जा मिली है, जो उन्हें चुनावी मैदान में और अधिक उत्साह के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेगी. इस अवसर पर भाजपा के अन्य नेता भी उपस्थित थे.Also Read: क्वींस कॉलेज के पूरा छात्र डॉ. आनंद ने अपने पिता के नाम पर शुरू की स्कॉलरशिप