Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

लाखों रूपये की लागत से होने वाले सड़क नवनिर्माण कार्य का उद्घाटन, जल्द होगा विकास

लाखों रूपये की लागत से होने वाले सड़क नवनिर्माण कार्य का उद्घाटन, जल्द होगा विकास
Apr 26, 2026, 08:47 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Road renovation work costing lakhs of rupees inaugurated, development to take place soon


वाराणसी: प्रदेश के स्टाम्प और न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शनिवार को शहर उत्तरी विधानसभा के अकथा वार्ड के पैगम्बरपुर, रूपनपुर, अकेलवा बाबा,मां वैश्नो कॉलोनी, नवापुरा, अनमोल नगर, श्रीनगर कालोनी आदि क्षेत्रों में 224.61 लाख रूपये लागत से होने वाले डूडा, आवास विकास एवं विधायक निधि से स्वीकृत कुल 8 सड़क नवनिर्माण कार्य का उद्घाटन किया.


hjuykiolp


जनता के लिए होगा सड़क निर्माण


मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने विधायक निधि से 7.3 लाख रूपये लागत से अकथा में पंचकोशी चैराहा पैगम्बरपुर में कान्ता के मकान से शैल कुमारी देवी के मकान तक इण्टरलाकिंग का कार्य, पूर्वांचल निधि से 6.01 लाख की लागत से अकथा वार्ड रुप्पनपुर नटुई मार्ग पर खराब सड़क की मरम्मत का कार्य, डूडा से 38.06 लाख की लागत से बने अकथा राजकुमार जायसवाल अकेलवा बाबा गाटा न० 1 पर इंटरलाकिंग कार्य, त्वरित निधि से 24.41 लाख की लागत से अकथा मां वैष्णो कालोनी तडिया चकविही सोना तालाब में रमेश कान्त मिश्रा अधिवक्ता के सामने से लेकर प्रेम कन्नौजिया के मकान से होते हुए रवि कुमार सिंह के मकान से लेकर शशि तिवारी के मकान तक ल० 250 मी लगभग सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा.


Also Read: डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को जनोपयोगी बनाने के प्रयास में जुटा नगर निगम


इसी के साथ ही अकथा में नवापुरा से अनमोल नगर तक मार्ग का नवीनीकरण का कार्य लम्बाई 800 मी का कार्य लागत 10.87 लाख, अकथा में अनमोल नगर कालोनी में रामनाथ उपवन के पीछे मार्ग का नव निर्माण का कार्य लम्बाई 200 मी लागत 13.02 लाख के कार्य, पूर्वांचल निधि से 8.92 लाख की लागत से अकथा श्रीनगर कॉलोनी फेज 3 में अशोका इंजीनियरिंग कालेज रोड से म० नं0 सा 6/22 पी एच से होकर डा० परमहंस दूबे के आवास तक इंटरलाकिंग कार्य तथा आवास विकास के 114 लाख की लागत से बने अकथा रुद्रा हाइट्स से अकथा गाँव होते हुए नारोखर नाला तक स्टार्म वाटर लाइन का निर्माण कार्य का उद्घाटन किया.


ग


मंत्री रविन्द्र बोले- केंद्र विकास के लिये कटिबद्ध


इस उद्घाटन के अवसर पर मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार, प्रदेश की योगी सरकार क्षेत्र के विकास के लिये कटिबद्ध है. जनमानस को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए सड़को के साथ गलियो का भी विकास किया जा रहा है, इसी के आगे उन्होंने कहा कि, जिन विकास एवं निर्माण कार्यों को शुरू किया जा रहा है, उन्हें समय से पूरा कराकर जनता को समर्पित किया जा रहा है और लोगों को उसका त्वरित लाभ मिलने लग रहा है, इस मौके पर राजेंद्र मौर्या पार्षद, संजय जायसवाल पार्षद, अतुल सिंह मण्डल अध्य्क्ष, दिलीप चौहान मण्डल अध्यक्ष, अजित सिंह, मनोज जायसवाल, अरविन्द जायसवाल, राजनाथ यादव आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.


नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. राजमुनि एवं डॉ. अविनाश कुमार सिंह शामिल रहे। प्रतिभागियों ने काव्य पाठ के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान को सामने रखा। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किए गए।प्रतियोगिता में हिंदी विभाग के शोधार्थी हनुमान राम ने प्रथम, शोधार्थी आकाश सिंह ने द्वितीय तथा हिंदी विभाग के स्नातक विद्यार्थी अंकुर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ALSO READ : बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और ज्ञानार्जन के प्रति सकारात्मक लगाव विकसित करने का आह्वान किया।विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
वाराणसी. गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बाद बाढ़ प्रभावित और तटीय इलाकों में संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को कोनिया वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल निकासी, सफाई, फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव में तेजी लाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने कोनिया वार्ड स्थित बैतरणी कुंड और धोबी घाट क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने बैतरणी कुंड के तत्काल सुंदरीकरण के साथ पूरे परिसर की गहन सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर जलभराव वाले स्थानों पर पंप लगाकर पानी की निकासी कराई जाए।उन्होंने सीवर लाइनों की तत्काल सफाई कराने तथा मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नियमित फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए, ताकि रात में स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बाढ़ के बाद जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों तथा मच्छरजनित रोगों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में प्रभावित इलाकों में सफाई और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।ALSO READ :नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल मेंनिरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद अमर देव, जोनल अधिकारी पवन कुमार, अवर अभियंता (सामान्य) सुखपाल, स्वास्थ्य निरीक्षक पवन श्रीवास्तव और आलोक विभाग के इंजीनियर हरीश मिश्रा समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल में
नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल में
वाराणसीः प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबाल प्रतियोगिता के अंडर 14 आयु बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल ने रविवार को लखनऊ मंडल को हैंडबॉल का पाठ पढ़ाते हुए 14-0 गोल से पराजित कर शानदार तरीके से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी.डा. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में खेले गए इस मैच में वाराणसी मंडल की नैन्सी यादव और वंशिका प्रजापति ने शुरू से रनिंग शॉट और जंपिंग शॉट की नीति अपनाई।बाएं विंग से आक्रमण की शुरुआत की. जब तक लखनऊ मंडल की टीम संभालती तब वाराणसी मंडल 4-0 गोल से आगे हो चुकी थी. एक बार लखनऊ मंडल को टीम ने काउंटर अटैक किया. उसे वाराणसी मंडल की गोलकीपर दिव्या पटेल ने बेकार कर दिया. हाफ टाइम तक वाराणसी मंडल की टीम 7-0 गोल से आगे थी. दूसरे हाफ में वाराणसी मंडल की टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव किया. आरती, आयुषी और अंशिका ने छोटे छोटे पास की रणनीति अपनाई. तीनों खिलाड़ियों को बैक अप स्पोर्ट नैन्सी और वंशिका कर रही थी. इस हॉफ में दो बार लखनऊ मंडल की टीम ने गोल करने का प्रयास किया. दोनों बार बाल गोल पोस्ट को छूते हुए बाहर चला गया. मैच समाप्त होने की जब लंबी सीटी बजी उस समय वाराणसी मंडल 14-0 से आगे थी. वाराणसी मंडल की तरफ से नैन्सी यादव और वंशिका प्रजापति ने चार-चार, आयुषी और आरती ने तीन-तीन गोल किया.ALSO READ : पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान शास्त्री में प्रवेश की आवेदन तिथि 30 अगस्त तक बढ़ीइसी आयु वर्ग में अलीगढ़ मंडल ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय को 4-0 से और अयोध्या मंडल ने कानपुर मंडल को 12- 0 से पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश किया.आयोजन सचिव डी. एके सिंह ने बताया कि शाम को बारिश के कारण मैदान गिला हो गया। शेष आयु वर्ग के मैच सोमवार को सुबह 7.30 बजे से खेले जाएंगे.