लंका पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 9 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार...

वाराणसी : कमिश्नरेट की लंका पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 9 ग्राम हेरोइन बरामद की है.
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं मादक पदार्थ तस्करी विरोधी अभियान के तहत लंका थाना और क्राइम ब्रांच टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सामने घाट के मदरवा क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.
पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान दो युवक और एक महिला पुलिस को देखकर भागने लगे. शक होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई.
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि श्री प्रकाश उपाध्याय और मनोज चौरसिया, सुनैना मौर्य से हेरोइन खरीदते थे और उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर शहर के विभिन्न इलाकों में बेचते थे.
ALSO READ : वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस में बदलाव, काशी जोन की 7 चौकियों पर नई तैनाती...
पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास और नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क से उनके संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.



