Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं कला उत्सव 2026’ का शुभारंभ

एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं कला उत्सव 2026’ का शुभारंभ
Aug 20, 2026, 10:42 AM
|
Posted By Niharika dwivedi


वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर स्थित ओंकार नाथ ठाकुर सभागार में गुरुवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन, वाराणसी संभाग की ओर से दो दिवसीय ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं कला उत्सव 2026’ का शुभारंभ हुआ, कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय संगठन के आगरा, जबलपुर, लखनऊ, रांची और वाराणसी संभागों से विद्यार्थी एवं सदस्य प्रतिभाग कर रहे हैं.


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ देश की ‘विविधता में एकता’ की भावना को मजबूत करने वाली अनूठी पहल है, विद्यालयों के साथ-साथ उच्च शिक्षण संस्थानों और आईआईटी जैसे संस्थानों में भी यह पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.


उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों के विद्यालयों के बीच पेयरिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को एक-दूसरे की संस्कृति, भाषा और कला से परिचित कराने तथा उनके प्रति सम्मान और स्नेह विकसित करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है, केंद्रीय विद्यालय संगठन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय पूरे भारत को जोड़ने का काम करते हैं, जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी और पूर्व से पश्चिम तक केंद्रीय विद्यालयों में पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति, अनुशासन और परीक्षा व्यवस्था में एकरूपता देखने को मिलती है.


XYDN


कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम्, स्वागत गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ, विद्यार्थियों ने राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और ओडिशा के लोकनृत्यों के साथ भरतनाट्यम और कथक सहित विभिन्न भारतीय कला एवं नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियां दीं.


बीएचयू के कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने भारत की विविधता की तुलना इंद्रधनुष और विभिन्न रंगों के फूलों से करते हुए, कहा कि भारत अनेक संस्कृतियों, भौगोलिक क्षेत्रों, कलाओं, साहित्य, संगीत और नृत्य परंपराओं को अपने भीतर समेटे हुए है.


केंद्रीय विद्यालय संगठन, वाराणसी संभाग की उपायुक्त डॉ. सुकृति रैवानी ने कहा कि यह आयोजन केवल प्रतियोगिता का मंच नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और विविध जीवन शैलियों के संगम को उत्सव के रूप में मनाने का अवसर है, केंद्रीय विद्यालय काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर के प्रधानाचार्य ए.के. सिंह ने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत एवं कला उत्सव’ विद्यार्थियों को देश की विविधता में एकता, सांस्कृतिक समृद्धि और आपसी भाईचारे को समझने का अवसर प्रदान करता है.


ALSO READ: सेना के जवान की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज, पावर हाउस कर्मियों पर लापरवाही का आरोप


दो दिवसीय जोनल स्तर की प्रतियोगिताओं में कुल 260 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं, विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी देश की लोक कलाओं, संस्कृति, परंपराओं, भाषाओं और जीवन शैलियों को प्रस्तुत करेंगे, चयनित प्रतिभागी आगे राष्ट्रीय स्तर और एनसीईआरटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे.


कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय विद्यालय संगठन, वाराणसी संभाग के सहायक आयुक्त विजय कुमार सोलंकी ने धन्यवाद ज्ञापित किया. इस अवसर पर संगीत एवं मंच कला संकाय की डॉ. संगीता पंडित, वाद्य संगीत विभाग के संकाय प्रमुख राजेश शाह और दृश्य कला संकाय की संकाय प्रमुख डॉ. उत्तमा दीक्षित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.