आईआईटी (BHU), वाराणसी में ‘जागृति 2026’ थीम लॉन्च...

वाराणसी: आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी की सोशल सर्विस काउंसल द्वारा वार्षिक सामाजिक जागरूकता महोत्सव जागृति 2026 के थीम लॉन्च का आयोजन 9 जनवरी 2026 को राजपूताना ग्राउंड में किया गया। यह महोत्सव 6 से 8 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

इस वर्ष की थीम “ऑरोरा ऑफ इक्विनॉक्स” सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है और एक समावेशी व प्रगतिशील समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करती है। ‘जागृति’ का अर्थ जागरूकता है, जो छात्रों को शैक्षणिक सीमाओं से बाहर निकलकर सामाजिक चुनौतियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करता है।
यह जानकारी काउंसलर डॉ. अभिषेक सुरेश ढोबले एवं एसोसिएट काउंसलर डॉ. भुवनेश्वरि बी द्वारा प्रदान की गई।छात्र पक्ष से चेर्वु श्री प्रणथी कन्वीनर हैं तथा एस.के. मोहम्मद कैफ एवं हिमांशु मलाव सह-समन्वयक हैं।
18 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय काशी घाटवाक विश्वविद्यालय का आठवां वार्षिक समारोह
जागृति 2026 के अंतर्गत व्याख्यान, कार्यशालाएँ, प्रतियोगिताएँ, जागरूकता अभियान तथा चिकित्सा शिविर, ग्राम संपर्क कार्यक्रम, दान अभियान और जागृति मैराथन जैसी सामुदायिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।



