Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

LG वीके सक्सेना को मिली बड़ी राहत, मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी

LG वीके सक्सेना को मिली बड़ी राहत, मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
Jan 29, 2026, 12:29 PM
|
Posted By Preeti Kumari

राजधानी दिल्ली की साकेत कोर्ट ने सोशल एक्टिविस्ट मेधा पाटकर के मानहानि केस को लेकर सुनवाई की. जहां कोर्ट का कहना है कि आरोप बिना किसी शक के साबित नहीं हुए हैं, इसलिए दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को बरी कर दिया गया है. एलजी सक्सेना को उस मामले में बरी किया गया है जिसमें मेधा पाटकर ने करीब 20 साल पहले उनके खिलाफ केस किया था. इसी के साथ ही कोर्ट ने वीके सक्सेना द्वारा दायर किये गये मानहानि केस में मेधा पाटकर को भी बरी कर दिया गया था.


t


मेधा पाटकर भी हुए थे बरी


दिल्ली साकेत कोर्ट ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की तरफ से दायर किए गए दो दशक पुराने आपराधिक मानहानि मामले में नर्मदा बचाओ, इस आंदोलन की कार्यकर्ता मेधा पाटकर को बरी कर दिया था. साकेत कोर्ट के फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट राघव शर्मा ने सुनाए गए फैसले में कहा था कि, शिकायतकर्ता आरोपी के खिलाफ अपने मामले को उचित संदेह से परे साबित करने में पूरी तरह से फेल रहे. ऐसे में आरोपी मेधा पाटकर को आईपीसी की धारा-500 के तहत दंडनीय अपराध से बरी किया जाता है.


ghj


वर्षों पुराना है मानहानि केस


दरअसल, मानहानि केस का यह मामला 2006 का है. वीके सक्सेना उस समय नेशनल काउंसिल आफ सिविल लिबर्टीज (एनसीसीएल) के अध्यक्ष थे, उन्होंने 20 अप्रैल, 2006 को निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम के दौरान मानहानि का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें उन्होंने दावा किया था कि, मेधा पाटकर ने आन एयर उन पर सरदार सरोवर निगम से सिविल कान्ट्रैक्ट लेने का आरोप लगाया, जिसका असर उनकी प्रतिष्ठा पर जा पड़ा और हद से ज्यादा उन्हें नुकसान पहुंचा.

कुँजी टोला में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, बुलेट समेत तीन वाहन जले; 70 वर्षीय महिला अचेत
कुँजी टोला में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, बुलेट समेत तीन वाहन जले; 70 वर्षीय महिला अचेत
वाराणसी: चौक थाना क्षेत्र के कुँजी टोला इलाके में सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई.जानकारी के अनुसार पंकज कुमार गुप्ता के मकान में खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलते हुए एक बुलेट और दूसरी स्कूटी तक पहुंच गई, जिससे कुल तीन वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। आग की लपटें और घना धुआं उठने लगा, जिससे मकान में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.धुएं और आग की वजह से घर में मौजूद लोग सुरक्षित निकलने के लिए बगल की छत के रास्ते बाहर आए। इसी दौरान मकान में मौजूद 70 वर्षीय चमेली देवी धुएं की चपेट में आने से अचेत हो गईं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास के मकानों तक आग फैलने से रोक लिया गया.भवन स्वामी पंकज कुमार गुप्ता के अनुसार आग से करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं.
वाराणसी में विकास कार्यों का शिलान्यास, महापौर ने दो बड़ी सीवर परियोजनाओं का किया शिलान्यास
वाराणसी में विकास कार्यों का शिलान्यास, महापौर ने दो बड़ी सीवर परियोजनाओं का किया शिलान्यास
वाराणसी: महापौर अशोक कुमार तिवारी ने रविवार को शहर के दो वार्डों में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।महापौर ने वार्ड संख्या 58 खजुरी स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी में 40.84 लाख रुपये की लागत से 360 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने के कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को जल निकासी और सीवर जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।इसके साथ ही वार्ड संख्या 09 में कादम्बिनी लॉन के पास गेल द्वारा क्षतिग्रस्त हुई सीवर लाइन की मरम्मत कार्य का भी शुभारंभ किया गया। लगभग 89.61 लाख रुपये की लागत से होने वाला यह कार्य ट्रेंचलेस तकनीक से कराया जाएगा, जिससे सड़क को बिना खोदे सीवर लाइन की मरम्मत संभव हो सकेगी। नगर निगम के अनुसार आधुनिक तकनीक के उपयोग से आम जनता को कम असुविधा होगी और कार्य तेजी से पूरा किया जा सकेगा।ALSO READ: सिगरा पुलिस और एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अवैध हुक्का बारों पर छापा, नशे की सामग्री बरामदशिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पार्षद, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सिगरा पुलिस और एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अवैध हुक्का बारों पर छापा, नशे की सामग्री बरामद
सिगरा पुलिस और एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अवैध हुक्का बारों पर छापा, नशे की सामग्री बरामद
वाराणसी: कमिश्नरेट वाराणसी में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में संचालित दो अवैध हुक्का बारों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान संचालकों समेत कुल 17 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि दो संचालक मौके से फरार हो गए.पुलिस आयुक्त के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में टीम ने पहला छापा पूर्णिका होटल के बेसमेंट में संचालित “लव बाइट हुक्का बार” पर मारा। पुलिस के अनुसार इसका संचालन अभिषेक सोनकर और अजीत बिन्द द्वारा किया जा रहा था। वहीं दूसरी कार्रवाई आकाशवाणी तिराहे के पास संचालित “लार्ड ऑफ शीशा” हुक्का बार पर की गई, जिसका संचालक नितेश विश्वकर्मा उर्फ बाबू बताया गया है.छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, हुक्का फ्लेवर और हुक्का उपकरण बरामद किए। पुलिस के पहुंचते ही अभिषेक सोनकर और अजीत बिन्द मौके से फरार हो गए, जबकि अन्य लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है.ALSO READ: UPSC परीक्षा को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट...पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए लोगों के आपराधिक और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। साथ ही फरार संचालकों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.