Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी कैंट स्टेशन पर फिर रुकेगी महानगरी एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी पांच मिनट के ठहराव की मंजूरी...

वाराणसी कैंट स्टेशन पर फिर रुकेगी महानगरी एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी पांच मिनट के ठहराव की मंजूरी...
Jun 13, 2026, 06:52 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : यात्री जल्द ही मुंबई जाने वाली ट्रेन महानगरी की सवारी फिर कैंट (वाराणसी) स्टेशन से कर सकेंगे. रेलवे बोर्ड ने ट्रेन को पांच मिनट का विशेष ठहराव देने की मंजूरी दे दी है. कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम ने 22177/22178 (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–बनारस) महानगरी एक्सप्रेस समेत तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों को पूर्वोत्तर रेल के बनारस रेल मंडल को सौंप दिया था.


जिसके क्रम में महानगरी एक्सप्रेस 85 दिनों से बनारस रेलवे स्टेशन से ही मुंबई के लिए रवाना हो रही है. चूंकि इस ट्रेन की सवारी वर्षों से यात्री वाराणसी से करते चले आ रहे थे, इसलिए रेलवे के व्यापक प्रचार-प्रसार के बाद भी यात्रियों की ट्रेन छूटने और चलती ट्रेन से उतरने के फिराक में उनके घायल होने की घटनाएं बदस्तूर रहीं. ऐसे में रेलवे के निर्णय ने हजारों यात्रियों के चेहरे पर मुस्कुराहट लौटा दी है. रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा ने महानगरी को नया ठहराव देने का आदेश जारी करते हुए बनारस से मुंबई के लिए खुलने वाली महानगरी एक्सप्रेस को सुबह 9:35 के बजाए 9:30 बजे रवाना करने को कहा है.


DDD


इस तरह परिचालन समय में कोई बदलाव नहीं किए जाने के कारण ट्रेन कैंट (वाराणसी) पर 9:35 बजे पहुंचकर 9:40 बजे रवाना होकर अपने निर्धारित समय 10:06 मिनट पर काशी रेलवे स्टेशन पर अगला ठहराव ले सकेगी. रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी करने के क्रम में कैंट (वाराणसी) स्टेशन पर टिकटों की बिक्री पर सतत एवं विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, जिससे भविष्य में इस निर्णय की समीक्षा की जा सके.


कैंट (वाराणसी) रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही का दबाव बढ़कर औसतन डेढ़ लाख तक रोजाना हो गया है. ऐसे में रेलवे बोर्ड ने बीते 19 दिसंबर को एक आदेश जारी कर 22177/22178 महानगरी एक्सप्रेस, 14223/14224 बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस और 22467/22468 बनारस-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस को बनारस रेलवे स्टेशन को सौंप दिया. इससे कैंट रेलवे स्टेशन पर जहां यात्रियों को दबाव कम हुआ था, वहीं महानगरी के समय होने वाली भारी भीड़ में थोड़ी कमी जरूर आ गई थी.


ALSO READ : अभ्युदय की छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति, मेधावियों का बढ़ा हौसला...


कैंट रेलवे स्टेशन की कम हो गई थी कमाई महानगरी एक्सप्रेस के छिन जाने से वाणिज्य विभाग के आय में भारी कमी आ गई थी. टिकटों की बिक्री पर भी इसका जबरदस्त असर पड़ा था. इन दुश्वारियों के अलावा रेल यात्रियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत नार्दन रेल प्रशासन ने बीते 18 मई को एक प्रस्ताव भेजा था, जिसके क्रम में महानगरी एक्सप्रेस को ठहराव देने का निर्णय लिया गया है.

सावन में युवा कांग्रेसियों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक
सावन में युवा कांग्रेसियों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक
वाराणसी : सावन मास के पावन अवसर पर लंका थाना अंतर्गत छित्तूपुर ग्राम सभा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली. प्रदेश सचिव, युवा कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश सिद्धार्थ केसरी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए. ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु छित्तूपुर से सीर गोवर्धन होते हुए शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे.शोभायात्रा के दौरान भगवान शंकर और माता पार्वती की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही. डीजे की धुन पर शंकर-पार्वती के स्वरूप में कलाकारों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया. पूरे रास्ते श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा. कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि सावन का महीना आस्था और भक्ति का पर्व है. ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश जाता है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सावन मास की शुभकामनाएं दीं.रोहनिया विधानसभा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि शूलटांकेश्वर महादेव में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना भगवान शिव के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है. उन्होंने आयोजन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का आभार जताया.प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश सिद्धार्थ केसरी ने कहा कि सावन के पावन अवसर पर यह यात्रा श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य लोगों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना और आपसी सौहार्द को मजबूत करना है.ALSO READ : वाराणसी में ज्ञानवापी में जलाभिषेक को निकले शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका, ह‍िरासत में ल‍ियाशोभायात्रा में महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, रोहनिया विधानसभा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह पटेल, अवधेश पटेल, अभिषेक पटेल, विश्वजीत पटेल, आशीष पटेल, नितेश पटेल, महेश सिंह केशव केसरी आनंद केसरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे. मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शूलटंकेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.
वाराणसी में ज्ञानवापी में जलाभिषेक को निकले शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका, ह‍िरासत में ल‍िया
वाराणसी में ज्ञानवापी में जलाभिषेक को निकले शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका, ह‍िरासत में ल‍िया
वाराणसी : सावन के अंतिम सोमवार को श्रृंगार गौरी में जलाभिषेक की मांग को लेकर शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला. इस जुलूस के गोदौलिया पहुंचते ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया. शिव सैनिक श्रीकाशी विश्वनाथ, श्रृंगार गौरी और ज्ञानवापी स्थित आदिविश्वेश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक की मांग कर रहे थे. शिव सेना के राज्य उप प्रमुख अजय चौबे ने कहा कि सावन भर मुस्लिम पक्ष को ज्ञानवापी में नमाज से रोकने की हिंदू पक्ष की मांग पर कोई रोक नहीं लगी, इसलिए शिव सैनिकों को भी जलाभिषेक की अनुमति दी जाए.अजय चौबे ने स्पष्ट किया कि जब तक ज्ञानवापी हिंदू पक्ष को नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. जिद पर अड़े शिवसैनिकों को दशाश्वमेध सर्किल के एसीपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी ने गोदौलिया चौराहे से हिरासत में लेकर थाने भेजा. बाद में सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया. इस दौरान भवानी सेना की महिलाएं भी मौजूद रहीं.ALSO READ : मंडलीय चिकित्सालय में करोड़ो की एक्सरे मशीन बैटरी के अभाव में बंद, मरीजों को परेशानीपुलिस की कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रशासन इस मामले में सख्त है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं करेगा. ज्ञात हो कि ज्ञानवापी मस्जिद और उसके आसपास का क्षेत्र लंबे समय से विवाद का केंद्र रहा है. हिंदू पक्ष का दावा है कि यह स्थल पहले एक मंदिर था, जबकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि यह एक मस्जिद है. सावन के महीने में जलाभिषेक की परंपरा को लेकर शिव सैनिकों का यह आंदोलन एक बार फिर से इस विवाद को ताजा कर सकता है. अजय चौबे ने कहा कि जब तक हिंदू पक्ष को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा.
मंडलीय चिकित्सालय में करोड़ो की एक्सरे मशीन बैटरी के अभाव में बंद, मरीजों को परेशानी
मंडलीय चिकित्सालय में करोड़ो की एक्सरे मशीन बैटरी के अभाव में बंद, मरीजों को परेशानी
वाराणसी: मरीजों को बेहतर और त्वरित जांच सुविधा देने के लिए मंडलीय चिकित्सालय में उपलब्ध कराई गई करीब डेढ़ करोड़ रुपये की पोर्टेबल एक्सरे मशीन इन दिनों बैटरी के अभाव में बंद पड़ी है, अस्पताल में मशीन का इस्तेमाल नहीं होने से जरूरतमंद मरीजों को जांच के लिए दूसरी व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ रहा है. मामला सामने आने के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं और महंगे उपकरणों के रखरखाव पर सवाल उठने लगे हैं, एसएसपीजी मंडलीय जिला चिकित्सालय कबीरचौरा वाराणसी का प्रमुख सरकारी अस्पताल है.जानकारी के अनुसार, पोर्टेबल एक्सरे मशीन को इस उद्देश्य से रखा गया था कि ऐसे मरीजों की एक्सरे जांच आसानी से की जा सके, जिन्हें एक्सरे कक्ष तक ले जाना मुश्किल होता है. विशेष रूप से गंभीर, भर्ती और चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों के लिए पोर्टेबल मशीन काफी उपयोगी मानी जाती है. लेकिन बैटरी उपलब्ध न होने के कारण मशीन का संचालन प्रभावित है.अस्पताल में पहले भी एक्सरे से जुड़ी तकनीकी समस्याएं सामने आती रही हैं। हाल में डिजिटल एक्सरे मशीन का सर्वर डाउन होने से भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अब महंगी पोर्टेबल मशीन के बंद होने से मरीजों की मुश्किल और बढ़ने की आशंका है.सबसे बड़ा सवाल यह है, कि करोड़ों रुपये के आसपास की लागत वाले चिकित्सा उपकरण की बैटरी जैसी आवश्यक वस्तु समय पर उपलब्ध क्यों नहीं कराई गई, यदि मशीन लंबे समय तक बंद रहती है तो इसका उद्देश्य ही प्रभावित होता है, और सरकारी संसाधनों के उपयोग पर भी सवाल खड़े होते हैं.ALSO READ : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वाराणसी में होगा 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम, दो स्‍थानों पर आयोजनमरीजों और तीमारदारों की मांग है, कि अस्पताल प्रशासन तत्काल बैटरी की व्यवस्था कर मशीन को चालू कराए, ताकि गंभीर मरीजों को समय पर एक्सरे जांच की सुविधा मिल सके। साथ ही महंगे चिकित्सा उपकरणों के नियमित रखरखाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए.