Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में महिला कांग्रेस ने दी अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष CBI जांच की उठी आवाज

वाराणसी में महिला कांग्रेस ने दी अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष CBI जांच की उठी आवाज
Jan 06, 2026, 05:12 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : उत्तराखंड की 19 वर्षीय बेटी अंकिता भंडारी की नृशंस हत्या को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल बना हुआ है.इसी क्रम में वाराणसी में जिला एवं महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार शाम लहुराबीर स्थित आज़ाद पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सभा में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और पूरे मामले की स्वतंत्र CBI जांच कराए जाने की ज़ोरदार मांग उठी.


varanasi


श्रद्धांजलि सभा का संयोजन महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा यादव एवं महानगर अध्यक्ष श्रीमती पूनम विश्वकर्मा द्वारा किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने अंकिता भंडारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.


“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा खोखला साबितसभा को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अनुराधा यादव एवं महानगर अध्यक्ष पूनम विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा दिया गया “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा आज पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है. 19 वर्षीय अंकिता भंडारी को न्याय न मिलना सरकार की संवेदनहीनता और सत्ता संरक्षण की राजनीति को उजागर करता है.

उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर के बयान का हवाला देते हुए कहा कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं, जिनमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम पर शारीरिक संबंध का दबाव बनाने और इनकार करने पर हत्या कराए जाने का आरोप लगाया गया है.महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि आरोप असत्य हैं तो भाजपा नेतृत्व को तत्काल सार्वजनिक खंडन करना चाहिए, और यदि इनमें रत्ती भर भी सच्चाई है तो यह सत्ता के संरक्षण में हुए जघन्य अपराध की ओर इशारा करता है.इस मामले में मोदी सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है.


यह केवल एक परिवार का नहीं, पूरे देश की बेटियों का सवाल


महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं है, बल्कि पूरे देश की बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल है.यदि सरकार वास्तव में बेटियों के प्रति संवेदनशील है, तो इस पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र CBI जांच तत्काल कराई जानी चाहिए. दोषी चाहे कितने ही प्रभावशाली क्यों न हों, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस संवेदनशील मामले में सच्चाई को दबाने और अपने बड़े नेताओं को बचाने का प्रयास कर रही है, जिससे जनता का भरोसा लगातार टूट रहा है. कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा.


कांग्रेस की प्रमुख मांगें


श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार से निम्नलिखित मांगें रखीं —

  1. पूरे प्रकरण की तत्काल स्वतंत्र CBI जांच कराई जाए
  2. आरोपों में जिन भी लोगों के नाम सामने आए हैं, उनसे निष्पक्ष पूछताछ सुनिश्चित की जाए
  3. अंकिता भंडारी को न्याय दिलाते हुए दोषियों को कठोर सजा दी जाए


ALSO READ :सिगरा स्टेडियम पहुंचे सांसद मनोज तिवारी, 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह


कार्यक्रम में मौजूद रहे


इस अवसर पर राघवेन्द्र चौबे, सजीव सिंह, सतनाम सिंह, दिलीप चौबे, अनुराधा यादव, पूनम विश्वकर्मा, पूनम कुंडु, हसन मेहदी कब्बन, प्रमोद वर्मा, संतोष चौरसिया, राजेन्द्र गुप्ता, रेनू चौधरी, रंजना गुप्ता, अफसर खां, रोहित दुबे, परवेज खां, शहजहां, अब्दुल हमीद डोडे, श्रीमती भव्या निषाद, विकास पाण्डेय, शशी सोनकर, डिम्पल सिंह, सुरेन्द कन्नौजिया, कृष्णा दुबे, नन्ही बेगम, रामजी गुप्ता, किशन यादव, बदरे आलम सहित दर्जनों लोग शामिल रहे.

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.