महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी, कार्रवाई में जुटी पुलिस

The discovery of a woman's body caused a sensation in the area, and police took action.
वाराणसी: लोहता थाना क्षेत्र हरपालपुर के सिवान में मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. महिला के शरीर पर चोट के निशान मिल हैं. आशंका जताई जा रही है कि कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया. पहचान छिपाने के लिए उसके सिर और चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया गया. शव मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. सूचना के बाद पहुंची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है. महिला के शव के पास से एक आधारकार्ड मिला है. जिसके आधार पर महिला की पहचान नर्गिस परवीन निवासी नई सडक के तौर पर हुई है.

खेत में अज्ञात महिला का शव देख हैरान लोग
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जब ग्रामीण रोज की तरह अपने खेतों की ओर पहुंचे तो उन्हें लगभग 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया. शव की हालत इतनी खराब थी कि उसे देखकर लोग सन्न रह गए. शव मिलने की खबर जंगल की आग की तरह आसपास फैल गई. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीण जुट गए. ग्रामीणों की सूचना के बाद लोहता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई.

Also Read: मनीष हत्याकांड में दबिश देने गई SOG को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पिस्टल छीनी
स्थानीय लोगों के अनुसार महिला का शव गांव से कुछ दूरी पर एक सुनसान स्थान पर मिला है जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर फेंका गया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है. फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए जा सकें. प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है लेकिन पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने और आरोपियों तक पहुंचने का भरोसा जताया है. पुलिस को महिला के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान परवीन (40) निवासी नई सड़क के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला ने दो शादियां की थीं और वर्तमान में बजरडीहा क्षेत्र में रह रही थी.



