Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में पुलिस आयुक्त का बड़ा एक्शन, 9 थानेदार बदले, 3 लाइन हाजिर खराब प्रदर्शन और लापरवाही पर गिरी गाज

वाराणसी में पुलिस आयुक्त का बड़ा एक्शन, 9 थानेदार बदले, 3 लाइन हाजिर खराब प्रदर्शन और लापरवाही पर गिरी गाज
Aug 30, 2026, 03:35 AM
|
Posted By Niharika dwivedi

वाराणसी. पुलिसिंग में लापरवाही और खराब प्रदर्शन को लेकर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त ने थानों के प्रदर्शन की समीक्षा की। इसके बाद तीन निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजने के साथ ही नौ थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया।

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि थानों पर बेहतर पुलिसिंग ही अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान बनेगी। लापरवाही और निष्क्रियता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदर्शन के आधार पर थानेदारों की जिम्मेदारी तय होगी।


इन तीन निरीक्षकों पर हुई कार्रवाई

निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक फूलपुर को पुलिस लाइन भेजा गया और जनपद स्थानांतरण के लिए कार्यमुक्त किया गया। निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक चौक और निरीक्षक दयाराम, प्रभारी निरीक्षक राजातालाब को भी पुलिस लाइन भेजा गया।


इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

निरीक्षक अजय राज वर्मा को मण्डुवाडीह से हटाकर फूलपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला को चेतगंज से हटाकर चौक की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक दिगम्बर उपाध्याय को लोहता से हटाकर मण्डुवाडीह का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं उप निरीक्षक पवन पाण्डेय को चौकी प्रभारी रमना से हटाकर चेतगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है। उप निरीक्षक अभिजीत सिंह, प्रभारी मीडिया सेल, पुलिस आयुक्त कार्यालय को लोहता का थानाध्यक्ष बनाया गया है। उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार को रोहनिया से हटाकर राजातालाब का थानाध्यक्ष बनाया गया है।


varanasi


ACP स्तर पर भी बदलाव

सहायक पुलिस आयुक्त स्तर पर भी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। अपूर्व पाण्डेय को ACP कैंट से हटाकर ACP साइबर क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अवकाश से वापस लौटीं प्रज्ञा पाठक को ACP कैंट का दायित्व सौंपा गया है।


जनसुनवाई से लेकर साइबर अपराध तक 12 निर्देश

अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को 12 सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी थानेदार रोजाना जनसुनवाई करेंगे और CUG मोबाइल फोन हर हाल में उठाएंगे। कॉल रिसीव न कर पाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति को कॉल बैक करना अनिवार्य होगा। आमजन के साथ शालीन व्यवहार पर भी जोर दिया गया।

लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए D-60 और D-90 मामलों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए गए। महिला अपराधों में तत्काल FIR और त्वरित कार्रवाई के साथ लूट व चेन स्नैचिंग की घटनाओं के 100 प्रतिशत अनावरण के लिए विशेष टीमें लगाने को कहा गया।


जुआ-सट्टा और नशे के खिलाफ SOG-2

जुआ, सट्टा, देह व्यापार, अवैध हुक्का बार और मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई के लिए SOG-2 टीम का गठन किया गया है। इसका प्रभारी उप निरीक्षक पंकज सिंह चौहान को बनाया गया है। पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि यदि वाराणसी का कोई अपराधी दूसरे जनपद में अपराध करता है तो संबंधित थानेदार की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।


ALSO READ : बरेका में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह


साइबर ठगी में पीड़ितों का पैसा वापस कराने पर जोर

वित्तीय साइबर अपराध के मामलों में पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए पुलिस आयुक्त ने धारा 111 BNS और 107 BNSS के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया। इसके साथ ही सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर व्यापार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तथा रोजाना पैदल गश्त के निर्देश दिए गए। स्कूल, कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, CCTV की जांच और मनचलों व शोहदों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। सभी थानों में CCTV कैमरों को 24 घंटे चालू रखने और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने को कहा गया है।

हर FIR और गुमशुदगी के मामले की ACP स्तर पर नियमित समीक्षा होगी। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस प्रबंध करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि प्रदर्शन आधारित जवाबदेही तय की गई है। अच्छा काम करने वाले अधिकारी को जिम्मेदारी मिलेगी, जबकि निष्क्रियता और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी समेत सभी ACP और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका शाखा द्वारा आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र (TTC) के ऑडिटोरियम में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में बैंक ऑफ बड़ौदा के विशेषज्ञ एजीएम एंड डीआरएम श्री आनंद लखमानी और शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, बरेका श्री दिनेश कुमार द्वारा रेलवे सैलरी पैकेज (RSP), कार्यरत कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं उपयोगी सुझाव प्रदान किए गए।विशेषज्ञों ने सुरक्षित एवं सुनियोजित वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, साइबर अपराध से बचाव तथा व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कार्यशाला में बरेका के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विशेषज्ञों से वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाना रहा।इस अवसर पर प्राचार्य, प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र श्री सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राजकुमार गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी - कर्मशाला श्री पीयूष मिंज,सहायक कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्री राम प्रवेश यादव, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव, अन्य सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री श्रीकांत यादव, श्री संतोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।ALSO READ:एचपीवी टीकाकरण को लेकर बीएचयू में जागरूकता कार्यक्रम, 11 एमबीबीएस छात्रों को लगी वैक्सीन की पहली डोज.