Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

नगर निगम का बड़ा फैसला: साइकिल-रिक्शा-ठेला लाइसेंस शुल्क खत्म, अस्सी-दशाश्वमेध घाट पर मिलेगा फ्री Wi-Fi

नगर निगम का बड़ा फैसला: साइकिल-रिक्शा-ठेला लाइसेंस शुल्क खत्म, अस्सी-दशाश्वमेध घाट पर मिलेगा फ्री Wi-Fi
Feb 04, 2026, 06:33 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : नगर निगम ने आमजन और छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत देते हुए साइकिल, रिक्शा, रिक्शा ट्रॉली और हाथ ठेला के लाइसेंस शुल्क को पूरी तरह समाप्त कर दिया है. अब इन वाहनों के संचालकों को न तो लाइसेंस शुल्क देना होगा और न ही नगर निगम के चक्कर लगाने पड़ेंगे. साथ ही लाइसेंस प्रक्रिया को ऑनलाइन करने और उपविधियों (नियमों) को सरल बनाने का भी निर्णय लिया गया है.


NAGAR NIGAM VARANSI


महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में यह फैसला लिया गया. बैठक में पेइंग गेस्ट, गेस्ट हाउस, होम स्टे, निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी सेंटर, होटल-बार, बस, स्कूल बस समेत अन्य उपविधियों को भी सरल और ऑनलाइन करने पर सहमति बनी.

ASHOK TIWARI


अस्सी-दशाश्वमेध घाट पर फ्री वाई-फाई की सुविधा


वाराणसी: बनारस केअस्सी-दशाश्वमेध घाट पर फरवरी महीने से फ्री wi-fi की सुविधा मिलेगी. यह फैसला मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षतमा में हुई बैठक में लिया गया. इतना ही नहीं इससे साथ बैठक में यह भी कहा गया कि- साइकिल रिक्शा, ट्रॉली, ठेला और हाथ के ठेले पर अब लाइसेंस शुल्क नहीं लगेगा. लाइसेंस प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया.


मलिन बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार


कार्यकारिणी ने मलिन (सेवा) बस्तियों में सीवर, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार का निर्णय लिया है. इसके लिए सर्वे कर एक माह के भीतर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसे अगले वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता दी जाएगी.


जलकल सरचार्ज माफी का मिलेगा लाभ


जलकल सरचार्ज माफी के बावजूद संशोधित बिल जारी न होने का मुद्दा उठने पर महापौर ने चार दिनों के भीतर नए बिल जारी करने और 31 मार्च तक बिना सरचार्ज टैक्स जमा कराने का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए.


मीट-मांस की दुकानों के लिए अलग बाजार


शहर में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम ने मीट-मांस की दुकानों को व्यवस्थित करने का निर्णय लिया है. इसके तहत शहर के चारों कोनों-पिसौर, चितईपुर, रामनगर-सुजाबाद क्षेत्र और सारनाथ (ऐढ़े) में आधुनिक मीट मार्केट विकसित किए जाएंगे, जहां पार्किंग और कचरा निस्तारण की उचित व्यवस्था होगी.


ALSO READ : बीएचयू में फेसबुक पोस्‍ट को लेकर विवाद में छात्र गुट आमने सामने, पिटाई से तनाव


अस्सी नाले पर बनेगा बैराज


बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अस्सी नाले पर बैराज बनाने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए सिंचाई विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा.


महाशिवरात्रि से पहले सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त


15 फरवरी को महाशिवरात्रि और पंचक्रोशी यात्रा को देखते हुए 12 फरवरी तक पंचक्रोशी मार्ग और प्रमुख शिव मंदिरों की ओर जाने वाली सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने और सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए हैं. इस बार पंचक्रोशी यात्रा को प्लास्टिक मुक्त रखने का भी लक्ष्य तय किया गया है.

बीएचयू के डॉ. राघवेंद्र रमन मिश्र विश्व के शीर्ष 5% वैज्ञानिकों में शामिल.उत्कृष्ट शोध और वैज्ञानिक योगदान के लिए मिला सम्मान
बीएचयू के डॉ. राघवेंद्र रमन मिश्र विश्व के शीर्ष 5% वैज्ञानिकों में शामिल.उत्कृष्ट शोध और वैज्ञानिक योगदान के लिए मिला सम्मान
वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के राजीव गांधी दक्षिण परिसर, बरकच्छा (मिर्जापुर) स्थित चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. राघवेंद्र रमन मिश्र ने विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्हें वर्ष 2025 की एससीआई ग्लोबल रजिस्ट्री में विश्व के शीर्ष 5 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है।डॉ. मिश्र को यह प्रतिष्ठित उपलब्धि उनके उत्कृष्ट वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचारपूर्ण कार्यों और उच्च स्तरीय शैक्षणिक योगदान के आधार पर प्राप्त हुई है। एससीआई ग्लोबल रजिस्ट्री की यह वैश्विक रैंकिंग शोध की गुणवत्ता, प्रकाशित शोधपत्रों के प्रभाव, उद्धरण (साइटेशन) और अन्य शैक्षणिक मानकों के व्यापक मूल्यांकन पर आधारित होती है। इसमें एससीआई जर्नल और कंट्री रैंक (SCR) जैसे महत्वपूर्ण सूचकांकों का उपयोग किया जाता है, जो स्कोपस डाटा के आधार पर तैयार किए जाते हैं।ALSO READ: नगर निगम ने 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त कराई, 38 साल पुराने विवाद का अंतविश्वविद्यालय ने डॉ. मिश्र की इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया है। यह सम्मान न केवल बीएचयू की शोध परंपरा को नई पहचान देता है, बल्कि देश के युवा शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। डॉ. मिश्र की सफलता वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में समर्पण, गुणवत्ता और उत्कृष्टता का उदाहरण मानी जा रही है।
नगर निगम ने 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त कराई, 38 साल पुराने विवाद का अंत
नगर निगम ने 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त कराई, 38 साल पुराने विवाद का अंत
वाराणसी : सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है. इस क्रम में सोमवार को बीएलडब्ल्यू रोड ( ककरमत्ता ) में करीब एक बीघा बेशकीमती सरकारी जमीन को निगम ने पूरी अतिक्रमण मुक्त करा लिया है. बाजार दर इस भूमि की कुल कीमत करीब 100 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. दरअसल ​यह प्रकरण मौजा ककरमत्ता (परगना देहात अमानत) स्थित अराजी नंबर 411 का है, जिसके संबंध में रामनरायन पुत्र स्व. गज्जन द्वारा वर्ष 1988 में धारा 229(ख) के तहत उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य को विपक्षी बनाते हुए भूमिधरी अधिकार का दावा योजित किया गया था.वादी पक्ष का कहना था कि उनके दादा पुनवासी वर्ष 1356 व 1359 फसली से उक्त भूमि पर काबिज चले आ रहे हैं, इसलिए उन्हें स्थायी भूमिधर दर्ज किया जाए. लंबे समय से चल रहे इस कानूनी विवाद में कई बार अपील और निगरानी याचिकाएं भी दाखिल की गईं. महापौर अशोक कुमार तिवारी के निर्देश पर निगम की ओर से इस प्रकरण की प्रभावी पैरवी की गई. मामले की विस्तृत सुनवाई करते हुए न्यायालय अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सदर (प्रज्ञा सिंह) की पीठ ने वाद संख्या 1987/2025 में पत्रावली व राजस्व अभिलेखों का गहन अवलोकन किया.अदालत ने पाया कि फसली वर्ष 1356 व 1359 खसरे के कॉलम आठ में सिंघाडा तथा कॉलम 19 में 'पोखरी दर्ज है. उप्र जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 की धारा 132 के अनुसार पोखरी व तालाब सार्वजनिक उपयोग की भूमि की श्रेणी में आते हैं. ​अदालत ने धारा 132 में वर्णित सार्वजनिक उपयोग की पोखरी भूमि पर किसी असामी को पांच वर्ष से अधिक अवधि के लिए पट्टे का अधिकार नहीं दिया जा सकता और न ही उसे संक्रमणीय भूमिधर घोषित किया जा सकता है. अदालत ने वादी के दावे को बलहीन मानते हुए खारिज कर दिया तथा अराजी संख्या 411 से समस्त खातों के नाम निरस्त कर राजस्व अभिलेखों में पुनः 'पोखरी' दर्ज करने का आदेश सुनाया.ALSO READ: वाराणसी में हवाई फायरिंग करने वाले को पब्लिक ने पुलिस को सौंपा, पिस्‍टल और कारतूस बरामद...तीन जेसीबी लगाकर खुदाई शुरून्यायिक आदेश का पालन कराते हुए महापौर के निर्देश पर निगम सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी. जिस तालाब को भू-माफिया द्वारा कूड़े से पाट दिया गया था, वहां निगम ने मौके पर ही तीन जेसीबी लगाकर तालाब खोदवाना शुरू करा दिया है, ताकि पोखरे को पुनः उसके वास्तविक अस्तित्व में लाया जा सके.कब्जामुक्त कराई गई इस जमीन पर स्थित पोखरे को उसके मूल स्वरूप में सौंदर्यीकरण कर आकर्षक ढंग से विकसित किया जाएगा. पोखरे के पुनरुद्धार से क्षेत्र का भू-गर्भ जलस्रोत का स्तर (ग्राउंड वॉटर लेवल) बेहतर होगा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा.
वाराणसी में हवाई फायरिंग करने वाले को पब्लिक ने पुलिस को सौंपा, पिस्‍टल और कारतूस बरामद...
वाराणसी में हवाई फायरिंग करने वाले को पब्लिक ने पुलिस को सौंपा, पिस्‍टल और कारतूस बरामद...
वाराणसी : शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार में रविवार देर रात हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस बाइक, दो मोबाइल फोन और एक पीली धातु की चेन बरामद हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार देररात करीब 1:22 बजे शिवपुर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्‍त कर रहे थे. इसी दौरान सूचना मिली कि गिलट बाजार-भोजूबीर मार्ग पर एक युवक पिस्टल से हवाई फायरिंग कर मोटरसाइकिल से फरार हो गया है. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि फायरिंग करने वाला युवक पंचकोशी रोड की ओर भागा है. पुलिस ने पीछा किया तो पंचकोशी रोड स्थित सरकारी राशन की दुकान के पास लोगों ने आरोपी को घेर रखा था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्त में ले लिया.पूछताछ में उसकी पहचान अंकित सोनी (24) निवासी ग्राम लखपेड़ा भवानीगंज, थाना संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई. तलाशी के दौरान उसके पास से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल, जिस पर 'मेड इन यूएसए' अंकित था, तथा चार जिंदा कारतूस बरामद हुए. इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन (वीवो और नोकिया), कपड़े तथा पीली धातु की एक चेन भी मिली. पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक चालान एप के माध्यम से बाइक की जांच की तो उसका मूल पंजीकरण नंबर यूपी-72-सीके-9133 मिला. इसके बाद मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया.ALSO READ:शारजाह से तस्‍करी कर वाराणसी एयरपोर्ट लाया गया सोना जब्‍त, हिरासत में भारतीय यात्री...थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने हवाई फायरिंग क्यों की और उसके पास अवैध हथियार कहां से आया. पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है.