प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सिगरा पुलिस की कार्रवाई...

वाराणसी : सिगरा थाना क्षेत्र में युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने और अवैध संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार, थाना सिगरा में दर्ज मुकदमा संख्या 281/2026 के तहत आरोपी विकास साहनी (24 वर्ष), निवासी शिवपुरवा, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज था. आरोप है कि उसने पीड़िता के निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और अवैध संबंध बनाए.
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी काशी जोन, एडीसीपी काशी जोन, एसीपी चेतगंज और प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को अमूल डेयरी के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
ALSO READ: करोड़ों की ठगी की शिकायत पर वाराणसी पुलिस का एक्शन, नागरी नाटक मंडली में कंपनी का कार्यक्रम रुकवाया...
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक इन्द्रकांत मिश्रा तथा आरक्षी शिव प्रकाश की प्रमुख भूमिका रही.



