Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

महानगर युवा कांग्रेस ने 300 जरूरतमंदों को किया कंबल वितरित, मनरेगा बचाओ महासंग्राम का आयोजन

महानगर युवा कांग्रेस ने 300 जरूरतमंदों को किया
कंबल वितरित, मनरेगा बचाओ महासंग्राम का आयोजन
Jan 18, 2026, 08:04 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : महानगर युवा कांग्रेस के तत्वावधान में “मनरेगा बचाओ महासंग्राम” के अंतर्गत पंचायत भवन, छित्तूपुर (बी.एच.यू.) में जनचौपाल और कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान गरीब-मजदूरों के अधिकारों, मनरेगा की वर्तमान स्थिति और उससे जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई.कड़ाके की ठंड को देखते हुए 300 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया.


मनरेगा बचाओ महासंग्राम: जनचौपाल व कंबल वितरण कार्यक्रम में 300 जरूरतमंदों में वितरित हुआ


प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि मनरेगा देश के गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता की जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान सरकार लगातार इसके बजट में कटौती कर मजदूरों के अधिकारों को कमजोर कर रही है. उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस सड़क से सदन तक मनरेगा बचाने का संघर्ष करेगी.


मनरेगा बचाओ महासंग्राम: जनचौपाल व कंबल वितरण कार्यक्रम में 300 जरूरतमंदों में वितरित हुआ


महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा ने बताया कि मनरेगा सिर्फ रोजगार योजना नहीं बल्कि गरीब परिवारों के सम्मान और आत्मनिर्भरता का माध्यम है। युवा कांग्रेस जन-जन तक संदेश पहुंचा रही है और जरूरतमंदों की मदद कर रही है.


COGRES


प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस सिद्धार्थ केशरी ने कहा कि जनचौपाल के माध्यम से मजदूरों की समस्याएं सीधे सुनी गईं और उनके समाधान पर ठोस चर्चा हुई. कंबल वितरण के जरिए ठंड से राहत दी गई. यह अभियान निरंतर जारी रहेगा.

कार्यक्रम का संचालन वाराणसी युवा कांग्रेस प्रभारी माधव कृष्णा और धन्यवाद ज्ञापन सह प्रभारी अर्शिया ख़ान ने किया.

इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.


महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया की मनरेगा सिर्फ रोजगार योजना नहीं, बल्कि गरीबों के अधिकार और सम्मान का माध्यम है। कांग्रेस और युवा कांग्रेस हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़ी है और उनके हक के लिए संघर्ष जारी रखेगी

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब और मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। रोजगार, महंगाई और ठंड हर मोर्चे पर आम जनता त्रस्त है. कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़ी है और उनके हक की लड़ाई लड़ती रहेगी.


ALSO READ : मौनी अमावस्या पर काशी के 84 घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे जी रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस सिद्धार्थ केशरी ने किया और अध्यक्षता महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा ने की.

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में 1 नवंबर, को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस...
सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में 1 नवंबर, को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस...
वाराणसी : सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर स्थित योगसाधना केंद्र में दोपहर 1 बजे से विभिन्न शैक्षणिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत, भौगोलिक विशेषताओं और विकास यात्रा से परिचित कराया जाएगा।उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम को कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने स्वीकृति प्रदान की है। आयोजन को लेकर कुलपति ने कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकात्मता में निहित है। विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य एक-दूसरे की संस्कृति, इतिहास और परंपराओं को समझना तथा उनका सम्मान करना है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना के संवाहक भी हैं।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा और प्रमुख उपलब्धियों पर आधारित लघु वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र-छात्राएं पोस्टर, मॉडल और चार्ट के जरिए छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं भौगोलिक विशेषताओं को प्रदर्शित करेंगे।ALSO READ : वाराणसी में डायवर्जन: 20 रूटों पर ऑटो, ई-रिक्शा और बड़े वाहन तीन घंटे पहले से बंद...इस दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से लोकसंस्कृति पर आधारित नृत्य, गीत, वादन और लघु नाट्य प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। आयोजन की सभी गतिविधियों का संकलन कर एक विशेष बुकलेट तैयार की जाएगी, जिसे कार्यक्रम के बाद शासन के सचिवालय को उपलब्ध कराया जाएगा।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए छात्र कल्याण संकाय प्रमुख एवं सामाजिक विज्ञान विभागाध्यक्ष आचार्य प्रो. शैलेश कुमार मिश्र को नोडल अधिकारी तथा संस्कृत विद्या विभाग के सहायक आचार्य डॉ. रविशंकर पाण्डेय को सह-नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
वाराणसी में डायवर्जन: 20 रूटों पर ऑटो, ई-रिक्शा और बड़े वाहन तीन घंटे पहले से बंद...
वाराणसी में डायवर्जन: 20 रूटों पर ऑटो, ई-रिक्शा और बड़े वाहन तीन घंटे पहले से बंद...
वाराणसी : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के 31 अक्‍टूबर को आगमन, भ्रमण एवं प्रस्थान को देखते हुए वाराणसी कमिश्नरेट यातायात पुलिस ने यातायात रोक एवं डायवर्जन की एडवाइजरी जारी की है. वीवीआईपी के आगमन से 03 घंटे पूर्व से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंध लागू रहेगा. बता दें कि मंत्री और सीएम कल बनारस स्‍टेशन पर देश की दूसरी वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.यातायात पुलिस के अनुसार -1. कचहरी से पुलिस लाइन से चौकाघाट तक ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित.2. लकड़ीमंडी, चौकाघाट से लहुराबीर से मैदागिन से विश्वेश्वरगंज तक ऑटो व ई-रिक्शा बंद.3. अंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, गिलट बाजार तक ऑटो/ई-रिक्शा बंद.4. कैंट रेलवे स्टेशन से BHU वाया लहरतारा, भिखारीपुर जाने वाले ऑटो सिगरा-रथयात्रा रूट से जाएंगे.5. राजघाट पुल, सूजाबाद की तरफ से मालवाहक वाहन बंद रहेंगे.6. बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहा से भारी वाहनों को बाबतपुर एयरपोर्ट/हरहुआ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, बड़ागांव की तरफ डायवर्ट.7. हरहुआ ओवरब्रिज से बाबतपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें हरहुआ ओवरब्रिज के ऊपर नहीं जाएंगी, हरहुआ रिंग रोड चौराहा की तरफ डायवर्ट.8. जनपद जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अण्डरपास चौराहा तक आएंगी, वहां से परमपुर की तरफ डायवर्ट, थाना लोहता होते हुए चांदपुर चौराहा तक आएंगी.9. जनपद प्रयागराज, मिर्जापुर से आने वाली बसें मुड़ैला तिराहा तक ही आएंगी, वापस कर दी जाएंगी.10. अखरी अण्डरपास की तरफ से आने वाली बसें तिखरापुर तिराहा की तरफ नहीं जाएंगी, मोहनसराय/डाफी की तरफ डायवर्ट.11. नरिया तिराहा से किसी भी वाहन को भिखारीपुर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, करौंदी की तरफ डायवर्ट होकर चितईपुर होकर जाएंगे.12. भिखारीपुर तिराहा से वाहनों को मण्डुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, सुंदरपुर-चांदपुर की तरफ डायवर्ट.13. लहरतारा चौराहा से मण्डुवाडीह/कैंट स्टेशन की तरफ वाहन नहीं जाएंगे, इंग्लिशियालाइन की तरफ डायवर्ट.14. रथयात्रा चौराहा से महमूरगंज तिराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे, सिगरा की तरफ डायवर्ट.15. आकाशवाणी तिराहा से महमूरगंज की तरफ वाहन नहीं, सिगरा की तरफ डायवर्ट.16. महमूरगंज ओवरब्रिज से मण्डुवाडीह चौराहा की तरफ वाहन नहीं, महमूरगंज तिराहा की तरफ डायवर्ट.17. महमूरगंज तिराहा से रथयात्रा स्कूल, लहरतारा की तरफ वाहन नहीं, आकाशवाणी/ककरमत्ता ओवरब्रिज की तरफ डायवर्ट.18. अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर, मैदागिन की तरफ जाने वाले चार पहिया, टेम्पो ट्रेवलर, रोडवेज बसों को लकड़ीमंडी की तरफ डायवर्ट, जो गोलगड्डा होकर जाएंगे.19. मैदागिन से गोदौलिया के बीच समस्त वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित.20. विश्वेश्वरगंज तिराहा से चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट.ALSO READ : अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रद्धालु की मौत, 19 दिन बाद प्राथमिकी...यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने आम जनता से अपील की है कि प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अत्यंत आवश्यकता पर ही अतिरिक्त समय लेकर निकलें.हेल्पलाइन - ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7839856994, ट्रैफिक हेल्पलाइन: 7317202020
अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रद्धालु की मौत, 19 दिन बाद प्राथमिकी...
अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रद्धालु की मौत, 19 दिन बाद प्राथमिकी...
वाराणसी : चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में श्रद्धालु की मौत के मामले में पुलिस ने 19 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की है. आठ अक्टूबर की सुबह तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी थी. हादसे में टेंपो सवार देवरिया निवासी श्रद्धालु की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के डहरौली बुजुर्ग गांव निवासी विकास त्रिपाठी (39) अपनी पत्नी मैनावती देवी (36) के साथ आठ अक्टूबर को मारकंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए निकले थे. दंपती ट्रेन से औड़िहार पहुंचे. इसके बाद वहां से टेंपो में सवार होकर कैथी स्थित मंदिर के लिए रवाना हुए. आठ अक्टूबर की सुबह करीब चार बजे उनका टेंपो कैथी टोल प्लाजा से लगभग 500 मीटर आगे पहुंचा था. इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में विकास और उनकी पत्नी मैनावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. विकास के सिर में गंभीर चोट आई थी.ALSO READ : वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई की आहट से व्‍यापारियों में हड़कंप, नगर आयुक्त ने दिया यह आश्वासन...सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों घायलों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया. वहां उपचार के दौरान उसी दिन विकास त्रिपाठी की मौत हो गई. हादसे के बाद से परिजन अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. मृतक के बड़े भाई विजय मणि त्रिपाठी ने 27 अक्टूबर को पुलिस को तहरीर दी. इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस हादसे में शामिल वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है.