पिता की मौत के सदमे में मां-बेटे ने सल्फास खाकर दी जान, होम स्टे में मिले शव

वाराणसी : लक्सा थाना क्षेत्र के वाची होम स्टे में ठहरे मां-बेटे ने सोमवार की रात सल्फास खाकर जान दे दी. एक दिन पूर्व पिता विशाल मुखर्जी की बीमारी से मौत हो गई थी. परिवार महाराष्ट्र से कुछ दिन पहले काशी दर्शन को आया था. कमरे से सल्फास के पैकेट और मां-बेटे के मुंह से झाग निकला हुआ था. महाराष्ट्र के रायगढ़ निवासी विशाल मुखर्जी (56), उनकी पत्नी जया मुखर्जी (51) और बेटा ईशान मुखर्जी (26) वर्ष पिछले सात अगस्त को काशी दर्शन को पहुंचे. लक्सा थाना क्षेत्र के वाची होम स्टे में कमरा बुक कराया. सभी पहले दिन काशी दर्शन किए और फिर आकर कमरे में ठहर गए.
लक्सा पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की. काशी जोन के एडीसीपी वैभव बांगर और एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान ने होम स्टे के मैनेजर समेत कर्मचारियों से पूछताछ की है. लक्सा पुलिस ने दोनों शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया. पिता विशाल मुखर्जी की तबीयत खराब थी और गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. रविवार की रात अचानक कमरे में उनकी तबीयत बिगड़ गई तो होम स्टे के कर्मचारियों और पुलिस की मदद से उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. बीएचयू पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
ALSO READ : वाराणसी में कुएं में कूदकर युवक ने दी जान, मचा हड़कंप
मां-बेटा रातभर अस्पताल में ही रहे. अगली सुबह यानी 10 अगस्त को दोनों शव को सीधे हरिश्चंद्र घाट ले गए. वहां अंतिम संस्कार किया. इसके बाद दोपहर में मां-बेटे होटल लौट आए. होटल में मां-बेटे ने कमरा बंद किया. जहर खाकर सुसाइड कर लिया. जब काफी देर तक कमरे से कोई बाहर नहीं आया तो मैनेजर को शक हुआ. उसने दरवाजा खटखटाया, आवाज लगाई. रिस्पांस नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दरवाज खुलवाया तो मां-बेटे के शव पड़े हुए थे. कमरे से सल्फास की गोलियां भी बरामद हुई. कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. जांच में यह भी पता चला कि परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का था.
ऐसे में पुलिस काशी में मौत होने पर मोक्ष मिलने वाले एंगल की भी जांच कर रही है. इसके अलावा, पुलिस परिवार की आर्थिक स्थिति, कर्ज का दबाव, बीमारी से तनाव आकर सुसाइड करने के एंगल पर भी जांच कर रही है. एडीसीपी वैभव बांगर ने बताया- ” शुरुआती जांच में सामने आया कि कारोबारी की मौत के सदमे में पत्नी और बेटे ने सुसाइड कर लिया। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. “



