Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी के कई पंडालों में पूजी गई मां काली, महानिशीथ काल में हुआ आह्वान

काशी के कई पंडालों में पूजी गई मां काली, महानिशीथ काल में हुआ आह्वान
Oct 21, 2025, 09:39 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : महादेव की नगरी काशी में दीपावली पर मां महाकाली का पूजन हुआ. शहर में 50 से अधिक पूजा पंडालों में मां काली तंत्रोक्त विधि से महानिशीथ काल में आह्वान किया गया. सोमवार की दोपहर के बाद से ही पूजा पंडालों में माता की पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं. देर शाम श्रद्धालु भी पूजा पंडालों में माता के दर्शन के लिए पहुंचते रहे. देवनाथपुरा स्थित नवसंघ के पंडाल में महानिशीथ काल में मां काली का पूजन आरंभ हुआ. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चक्षुदान व प्राण प्रतिष्ठा हुई. कलश स्थापना, पंचदेव पूजन के साथ ही माता की आराधना आरंभ हो गई. माता को कुष्मांड की बलि अर्पित की गई. शाम को पंडालों में दीपदान किया गया.


ALSO READ : महादेव की नगरी काशी में दीपोत्सव की रही धूम, करोड़ों के स्वदेशी झालर और पटाखे जले



पांडेयघाट स्थित प्राचीन मां काली व मां तारा, मां दुर्गा का विशेष पूजन व शृंगार किया गया. रात में माता को फूल अर्पित करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया. पूजन व आरती बंगाल से आए पुरोहितों ने संपन्न कराया. सोनारपुरा स्थित वाणी संघ, दारानगर, दशाश्वमेध, बंगाली टोला के पंडालों में काली मां की पूजा हुई. देवनाथपुरा स्थित मां शवशिवा काली मंदिर, नारद घाट, नवापुरा, श्यामा नगर काॅलोनी, बरेका और लंका में मां काली का पूजन किया गया. दीपावली पर दुर्गाकुंड स्थित मणि मंदिर में संत समाज, बटुकों और श्रद्धालुओं ने दीपदान किया. सनातन धर्म के प्रतीक चिह्न और सहस्त्र मालिका दीप जब एक साथ प्रज्ज्वलित हुई तो समूचा परिसर दीयों की रोशनी से नहा उठा.

होली की रात चाट विक्रेता ने फांसी लगाकर दे दी जान, परिजनों में पसरा मातम
होली की रात चाट विक्रेता ने फांसी लगाकर दे दी जान, परिजनों में पसरा मातम
वाराणसी: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में कछवां रोड चौराहे के पास होली के त्योहार पर बुधवार की रात चाट विक्रेता संदीप मोदनवाल (36) ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी. सूचना के बाद थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय, कछवांरोड़ चौकी प्रभारी रामचन्द्र यादव और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है. आत्‍महत्‍या का कारण स्पष्ट नही हो सका है. हालांकि चर्चा है कि दुकानदार कई दिनों से तनाव में था. मृतक को एक पुत्र यश (13) और एक पुत्री परी (8) है.मिर्जामुराद थानांतर्गत कछवांरोड (ठटरा) गांव निवासी श्यामलाल मोदनवाल का इकलौता पुत्र रहा संदीप मोदनवाल ठेले पर चाट-गोलगप्पा की दुकान लगाता रहा. ससुराल से पत्नी को साथ लेकर वापस लौटने के बाद मित्रो से मिलकर रात में वह घर आया. पत्नी और बच्चों संग कमरे में सोया. इसके बाद रात में वह किसी कारण वश कमरे से सटे किचन में जाकर कुर्सी पर खड़ा होकर पंखे की कुंडी के सहारे गमछा से गले में फांसी का फंदा लगाकर लटक गया.यह भी पढ़ें: ई हौ रजा बनारस- काशी की होली में झूमे विदेशी मेहमान, महादेव के जयकारों से गूंजा शहरपीड़ित परिजनों ने बयां की अपनी आपबीतीपत्नी अंजली सुबह उठी और किचन में गई तो पति के शव को फांसी के फंदे पर लटकता देख सन्न रह गयी. स्वजन आनन-फानन में उसे नीचे उतारे किन्तु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. परिवार में कोहराम मच गया।स्वजन रोते-विलखते रहे।दुकानदारों की भीड़ जुट गई थी.पुल से कूदकर युवक ने दी जानवाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के विश्वसुंदरी पुल से देवड़ी जमानियां गाजीपुर निवासी शिवम सिंह (21) गंगा में कूद गया. राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस और एनडीआरएफ की मदद से खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इस बीच मंगलवार को खोजबीन के दौरान जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया. थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली गई.
ई हौ रजा बनारस- काशी की होली में झूमे विदेशी मेहमान, महादेव के जयकारों से गूंजा शहर
ई हौ रजा बनारस- काशी की होली में झूमे विदेशी मेहमान, महादेव के जयकारों से गूंजा शहर
वाराणसी: रंगों और उल्‍लास के पर्व होली पर महादेव की नगरी काशी में पूरब और पश्चिम का अद्भुत समन्‍वय देखने को मिला. अनोखी संस्कृति और मस्ती भरे अंदाज में शहर की गलियों और घाटों पर जहां स्थानीय लोग रंग-गुलाल में सराबोर दिखे, वहीं विदेशी पर्यटक भी बनारस की होली के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए. गोदौलिया, दशाश्वमेध और आसपास के क्षेत्रों में होली के दौरान विदेशी मेहमानों ने भोजपुरी गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया। “ई बनारस हौ रजा…” और “लगावेलू जब लिपिस्टिक…” जैसे लोकप्रिय भोजपुरी गीतों पर जब माहौल बना, तो विदेशी पर्यटक भी खुद को थिरकने से रोक नहीं सके.बनारसी अंदाज में होली का उत्सवस्थानीय युवाओं और पर्यटकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. “हर-हर महादेव” के जयकारों के बीच पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया. काशी की परंपरागत होली का रंग ऐसा था कि देश-विदेश से आए लोग भी इस उत्सव का हिस्सा बनते दिखे. वाराणसी की होली अपने अनूठे अंदाज और खुले दिल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यहां पहुंचे विदेशी पर्यटक भी इस सांस्कृतिक उत्सव से बेहद प्रभावित नजर आए. कई पर्यटकों ने रंगों के साथ नृत्य करते हुए इस अनुभव को यादगार बताया और इसे अपनी यात्रा का सबसे खास पल बताया. शहर की यही खासियत है कि यहां आने वाला हर व्यक्ति, चाहे वह देश का हो या विदेश का, इस रंगोत्सव का हिस्सा बन जाता है और बनारसी अंदाज में झूम उठता है.काशी विश्वनाथ धाम में बिखरी फूलों की खुशबूकाशी विश्वनाथ धाम में भक्तों ने भक्ति और उल्लास के साथ फूलों की होली खेली. मंदिर परिसर में गुलाब, गेंदा और विभिन्न सुगंधित फूलों की वर्षा के बीच श्रद्धालु रंगों की जगह फूलों से होली खेलते नजर आए. हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पूरा धाम भक्तिरस और उत्साह से सराबोर हो उठा. काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित इस विशेष आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. फूलों की होली के दौरान भक्तों ने एक-दूसरे पर फूलों की पंखुड़ियां उड़ाकर और बाबा विश्वनाथ के जयकारे लगाकर होली का उत्सव मनाया.वातावरण में भक्ति, संगीत और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला. फूलों की होली काशी की प्राचीन धार्मिक परंपराओं का हिस्सा मानी जाती है. इस आयोजन के माध्यम से भक्त भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त करते हैं. मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक इस पर्व का आनंद लिया.
होली ऑफर ने कईयों को बनाया कंगाल, बैंक खाते से गायब हुए रकम
होली ऑफर ने कईयों को बनाया कंगाल, बैंक खाते से गायब हुए रकम
वाराणसी: साइबर ठगों ने कमिश्‍नरेट पुलिस के तीन जोन में आफर का झांसा देकर 25 लोगों को शिकार बनाया. होली पर ऑनलाइन खरीदारी के दौरान स्पेशल ऑफर के चक्कर में किसी ने 10 हजार तो किसी ने 25 हजार रुपये गंवा दिए. लिंक पर क्लिक कर और सस्ते ऑफर जैसे टास्क पूरा करने में बैंक खाते खाली हो गए. एक हफ्ते में काशी, वरुणा और गोमती जोन के थानों के साइबर हेल्पडेस्क पर ऐसी शिकायतें पहुंची हैं. सबसे अधिक काशी और वरुणा जोन के थानों में शिकायतें आईं। शिवपुर के राहुल द्विवेदी ने रविवार को ऑनलाइन जूता लेना चाहा.इस बीच, ब्रांडेड कंपनी के जूते की खरीदारी से संबंधित एक ओटीपी आया और वह शेयर करते ही खाते से 24954 रुपये कट गए. किसी बंगलूरू के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं. पीड़ित ने तुरंत ऑनलाइन पोर्टल और शिवपुर थाने के साइबर हेल्प डेस्क पर तहरीर दी है. लंका के रहने वाले और एलआईसी के एजेंट गणेश पांडेय के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई. धमकी दी कि बेटे ने गलत वीडियो देखा है. इस बीच धमकाकर तीन बार में खाते से 11 हजार रुपये कट गए. पीडित ने तुरंत 1930 पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई.साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत दर्जलंका थाने के साइबर हेल्प डेस्क में भी मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई. साइबर सेल मामले की जांच कर रही है. फूलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अश्विन सिंह ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई कि बेटे ने ऑनलाइन शॉपिंग की. इस बीच लिंक पर गलत क्लिक किया कि तभी खाते से 16786 रुपये कट गए. एसीपी साइबर विदुष सक्सेना ने बताया कि जांच की जा रही है.